जुकरबर्ग की टिप्पणी पर मोदी सरकार सख्त, मेटा ने मांगी माफी
Ravi Singh | Published:
Meta CEO Mark Zuckerberg apologized for PM Modi election Photograph: (the sootr)
मार्क जुकरबर्ग की भारत पर की गई गलत टिप्पणी पर मेटा ने माफी मांगी। जुकरबर्ग ने कोविड के बाद भारत में चुनाव हारने का दावा किया था, जो गलत साबित हुआ।
भारत पर मार्क जुकरबर्ग की टिप्पणी के लिए मेटा ने आखिरकार माफी मांग ली है। यह जानकारी आईटी और संचार मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि संसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की टिप्पणी के लिए मेटा को तलब करेगी। निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय संसद और सरकार को 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद और जनता का भरोसा प्राप्त है। मेटा इंडिया के अधिकारी ने आखिरकार अपनी गलतियों के लिए माफी मांग ली है।
उन्होंने लिखा, 'यह भारत के आम नागरिकों की जीत है, प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर जनता ने दुनिया को देश के सबसे मजबूत नेतृत्व से परिचित कराया है। अब इस मुद्दे पर हमारी समिति की जिम्मेदारी समाप्त होती है, हम भविष्य में अन्य मुद्दों पर इन सोशल प्लेटफॉर्म को कॉल करेंगे, क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो।
ये खबर भी पढ़ें...
चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, 8 महीने की बच्ची में मिला संक्रमण
Whatsapp इन हैंडसेट्स पर 2025 से नहीं चलेगा, ऐसे चेक करें अपना मोबाइल
दरअसल, फेसबुक के संस्थापक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Joe Rogan के पॉडकास्ट में भारत को लेकर गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद हुए चुनावों में दुनियाभर की कई सरकारें हारी हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। मार्क ने कहा था कि सरकारों की हार से पता चलता है कि कोविड महामारी के बाद लोगों का भरोसा कम हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें...
इस आधुनिक देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन
यूट्यूब, एक्स और मेटा को जबलपुर हाई कोर्ट से नोटिस, लाइव स्ट्रीम से छेड़छाड़ अब पड़ेगी भारी
अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 2024 के चुनावों में 64 करोड़ लोगों ने भाग लिया। भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में विश्वास दिखाया। उन्होंने लिखा, 'मार्क जुकरबर्ग का यह दावा गलत है कि भारत सहित दुनिया की अधिकांश सत्तारूढ़ सरकारें कोविड के बाद हुए चुनाव हार गई हैं।' अश्विनी वैष्णव ने अपने पोस्ट में मेटा ऑन एक्स को टैग किया। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग द्वारा गलत जानकारी देने की इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 2.2 बिलियन टीके और कोरोना काल में दुनिया भर के देशों की मदद करने वाला भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी की लगातार तीसरी जीत इस बात का सबूत है कि लोगों को उनके काम पर भरोसा है। मेटा यह देखना निराशाजनक है कि जुकरबर्ग खुद गलत सूचना फैला रहे हैं। कृपया सही तथ्य रखें ताकि विश्वास बना रहे।
मेटा ने मांगी माफी
ये खबर भी पढ़ें...
चीन से भारत पहुंचा HMPV वायरस, 8 महीने की बच्ची में मिला संक्रमण
Whatsapp इन हैंडसेट्स पर 2025 से नहीं चलेगा, ऐसे चेक करें अपना मोबाइल
क्या है मामला?
मार्क जुकरबर्ग का यह दावा गलत निकला। एनडीए ने 2024 में भारत में होने वाले चुनावों में जीत दर्ज की है। मार्क के इस बयान के बाद कई मंत्रियों ने उनकी आलोचना की। आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया।
इस आधुनिक देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन
यूट्यूब, एक्स और मेटा को जबलपुर हाई कोर्ट से नोटिस, लाइव स्ट्रीम से छेड़छाड़ अब पड़ेगी भारी
अश्विनी वैष्णव ने लगाई थी फटकार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari