MP के 5 मंत्रियों में शिवराज सिंह को सबसे बड़ा विभाग , सिंधिया का संचार भी कम नहीं

Vikram Jain | Jun 10, 2024, 22:46 IST
Share
 Modi Government Shivraj Singh Jyotiraditya Scindia Division departments
Modi Government Shivraj Singh Jyotiraditya Scindia Division departments

पीएम मोदी ने नई मंत्रिपरिषद के साथियों के बीच कामकाज और उनके विभागों का बंटवारा कर दिया है। एमपी के हिस्से में 3 बड़े विभाग आए हैं। शिवराज सिंह चौहान को भारी भरकम बजट वाले मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार विभाग मिला है।

रविकांत दीक्षित@ NEW DELHI. मोदी सरकार का ऐलान हो गया। सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के हिस्से में तीन बड़े विभाग आए हैं। केंद्रीय मंत्री व विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा दिया गया है।

गुना से सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग मिला है। टीकमगढ़ से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मिला है। इसी तरह बैतूल सांसद दुर्गादास उइके को जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और धार से सांसद सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। 2019 में मोदी 2.0 सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री वीरेंद्र खटीक को बनाया गया था। इस बार वे कैबिनेट मंत्री हैं।

सबसे बड़ा विभाग

बजट के लिहाज से देखें तो मध्यप्रदेश के हिस्से में तीन बड़े विभाग आए हैं। इनमें शिवराज को सबसे भारी भरकम बजट वाला मंत्रालय मिला है। वर्ष 2024-25 के लिए फरवरी में लाए गए अंतरिम बजट में ग्रामीण विकास विभाग का बजट 1.77 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को 1.27 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। लिहाजा, मध्यप्रदेश के पांच मंत्रियों में शिवराज का विभाग सबसे बड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें... सतनामी धुरी पर घूमती है छत्तीसगढ़ की सियासत , जिसका दिया साथ उसी को मिला ताज

ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली पुलिस की सफाई: शपथ ग्रहण के दौरान देखा गया जानवर तेंदुआ नहीं, घरेलू बिल्ली है

संचार विभाग का बजट 1.37 लाख करोड़

वहीं, सिंधिया को मिले संचार विभाग का भी अच्छा खासा बजट है। पिछले बजट में संचार विभाग को 1.37 लाख करोड़ दिए गए थे। डॉ.वीरेंद्र खटीक को मिले सामाजिक न्याय विभाग का बजट 14 हजार 225 करोड़ रुपए है। इस तरह देखा जाए तो मध्यप्रदेश के हिस्से में तीनों बड़े विभाग आए हैं। इसी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और जनजातीय कार्य मंत्रालय का भी अच्छा खासा बजट होता है।

ये खबर भी पढ़ें.. Modi Cabinet : शिवराज को कृषि, सिंधिया दूरसंचार मंत्री बने, खटीक को सामाजिक न्याय

अंतरित बजट में किस विभाग का कितना बजट

रक्षा6.2 लाख करोड़
सड़क परिवहन2.78 लाख करोड़
रेल2.55 लाख करोड़
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण2.13 लाख करोड़
गृह2.03 लाख करोड़
ग्रामीण विकास1.77 लाख करोड़
संचार मंत्रालय1.37 लाख करोड़
कृषि एवं किसान कल्याण1.27 लाख करोड़

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : घोटालों के खिलाफ पार्षद का अर्धनग्न प्रदर्शन , अपनी ही पार्टी के महापौर ढेबर पर लगाए ये आरोप

केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मोदी कैबिनेट में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक, एमपी के हिस्से में 3 बड़े विभाग, शिवराज को बड़े बजट वाला मंत्रालय, मोदी सरकार 3.0

Tags:
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मोदी कैबिनेट में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
  • केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक
  • एमपी के हिस्से में 3 बड़े विभाग
  • शिवराज को बड़े बजट वाला मंत्रालय
  • मोदी सरकार 3.0
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज