नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू, जानें पूरे रूट का किराया
Anjali Dwivedi | Feb 22, 2026, 19:23 IST
namo-bharat-meerut-metro-fare-list-inauguration
पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई है। दिल्ली से मेरठ का किराया 210 रुपए और मेट्रो का 60 रुपए तय हुआ है। रविवार शाम से संचालन शुरू हो गया है।
मेरठ और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया। रविवार शाम 6 बजे से दोनों ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। NCRTC ने यात्रियों के लिए नई किराया सूची भी जारी कर दी है।
नमो भारत का न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 210 रुपए है। दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब काफी सस्ता और आसान होगा। वहीं मेरठ मेट्रो के लिए अधिकतम 60 रुपए खर्च करने होंगे। यह मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच अपनी सेवाएं देगी। शहर के भीतर यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें वेस्ट यूपी की तस्वीर बदल देंगी।
![namo-bharat-meerut-metro-fare-list-inauguration]()
अगर आप दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपको 210 रुपए देने होंगे। आनंद विहार जाने के लिए किराया 180 रुपए और साहिबाबाद के लिए 160 रुपए तय किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जो यात्री लग्जरी अनुभव चाहते हैं और प्रीमियम कोच में सफर करना चाहते हैं, उन्हें सामान्य किराए से 20 प्रतिशत अधिक राशि देनी होगी।
मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) ने स्थानीय यात्रियों की जेब का खास ख्याल रखा है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन (मेट्रो स्टेशन) तक का अधिकतम किराया 60 रुपए रखा गया है। मोदीपुरम से बेगमपुल जाने के लिए यात्रियों को मात्र 30 देने होंगे, जबकि शताब्दीनगर तक का सफर 50 रुपए में तय होगा। यह मेट्रो मेरठ नॉर्थ, डोरली और एमईएस कॉलोनी जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए शहर की ट्रैफिक समस्या का बड़ा समाधान बनेगी।
सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर यात्रा करते समय साहिबाबाद का किराया 70 रुपए, गाजियाबाद का 80 रुपए और मोदीनगर का 150 रुपए है। वहीं मोदीपुरम से वापस दिल्ली की ओर आते समय मुरादनगर के लिए 110 रुपए और आनंद विहार के लिए 180 रुपए निर्धारित किए गए हैं। मेरठ मेट्रो के रूट पर परतापुर और रिठानी जैसे स्टेशनों के बीच की दूरी यात्री मात्र 20 में तय कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद आज शाम 6 बजे से कमर्शियल ऑपरेशन (Commercial Operation) शुरू हो जाएगा। मोदीपुरम से सराय काले खां के बीच नमो भारत और मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें वेस्ट यूपी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Transport System) की तस्वीर बदलने वाली हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
बड़े ब्रांड्स के दूध में मिला 98 गुना बैक्टीरिया, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- AI समिट को नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया
इतिहास का पहला ड्राफ्ट पत्रकारिता, विकिपीडिया तो दूसरा, एआई के दौर में भरोसा सबसे जरूरी
कौन हैं 36 साल की आशा शर्मा, जो अब बन गई हैं माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई बॉस, इतनी है उनकी नेटवर्थ
नमो भारत का न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 210 रुपए है। दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब काफी सस्ता और आसान होगा। वहीं मेरठ मेट्रो के लिए अधिकतम 60 रुपए खर्च करने होंगे। यह मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच अपनी सेवाएं देगी। शहर के भीतर यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें वेस्ट यूपी की तस्वीर बदल देंगी।
namo-bharat-meerut-metro-fare-list-inauguration
सराय काले खां से मोदीपुरम का सफर
शहर के भीतर 60 रुपए में सफर पूरा
प्रमुख स्टेशनों के बीच का किराया
शाम 6 बजे से शुरू होगा परिचालन
ये खबरें भी पढ़ें...
बड़े ब्रांड्स के दूध में मिला 98 गुना बैक्टीरिया, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- AI समिट को नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया
इतिहास का पहला ड्राफ्ट पत्रकारिता, विकिपीडिया तो दूसरा, एआई के दौर में भरोसा सबसे जरूरी
कौन हैं 36 साल की आशा शर्मा, जो अब बन गई हैं माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई बॉस, इतनी है उनकी नेटवर्थ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman