Budget 2024: पेश होने जा रहा मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट, सरकार ने किया डेट का ऐलान, बनेगा यह अनोखा रिकॉर्ड

केंद्रीय बजट 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट सत्र की जानकारी दी।

Advertisment
author-image
Vikram Jain
New Update
new delhi Modi government 3.0 first budget presented July 23
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

NEW DELHI. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। सीतारमण ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस साल दो बार पेश हो रहा बजट

18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो चुका है। इसमें नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण हुआ और लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया था। बता दें कि इस साल दो बार बजट पेश हो रहा है. 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया गया था।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर बजट सत्र को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया की संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 23 जुलाई को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 2024-25 का बजट पेश करेंगी। रिजिजू ने कहा कि सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं, केंद्रीय बजट 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। चुनावी वर्ष होने के कारण इस साल दो बार बजट पेश हो रहा है। इससे पहले एक फरवरी 2024 को एक अंतरिम बजट पेश किया गया था। अब सरकार के गठन के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें... MP : उच्च वेतनमान के मामले में मुख्य सचिव वीरा राणा के जवाब से संतुष्ट नहीं हाईकोर्ट, अवमानना पर 29 जुलाई को सुनवाई

टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरी खबर

केंद्रीय बजट 2024 को लेकर उम्मीदें और अटकलें लगाई जा रही हैं कि मोदी सरकार टैक्सपेयर्स के लिए कुछ लाभों की घोषणा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

केंद्र सरकार केंद्रीय बजट में ग्रामीण आवास के लिए राज्य सब्सिडी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जिसमें पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की उम्मीद है। 

यह बजट कैसा होगा, इसकी झलक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में मिल गई थी। संसद के संयुक्त अधिवेशन में उन्होंने कहा था कि इस बार बजट में कई ऐतिहासिक कदम देखने को मिलेंगे और सुधारों की रफ्तार को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया है। 

सीतारमण लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट

इस बजट के पेश करने के साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक अनोखा रेकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड था जिसकी सीतारमण बराबरी कर चुकी हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू केंद्रीय बजट 2024 की तारीख केंद्रीय बजट 2024 मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट Budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Finance Minister Nirmala Sitharaman