हे राम! 5 वर्षों में देश के 15 राज्यों में 41 परीक्षाओं के पेपर लीक , नतीजा- करोड़ों युवाओं के सपने टूटे

Ravi Kant Dixit | Published:
Share
the sootr
the sootr

नीट यूजी रिजल्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं। 5 साल में 15 राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसका नतीजा यह हुआ कि करोड़ों युवाओं के सपने टूट गए। जानें किस राज्य में कितने पेपर लीक के मामले सामने आए।

NEW DELHI/BHOPAL. भारत में NEET यूजी के रिजल्ट पर हंगामा मचा हुआ है। इसमें कथित रूप से पेपर लीक के आरोप हैं। बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। विपक्षी नेता आरोपों के तीर छोड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ दल, परीक्षा एजेंसी और अफसर बचाव में बयान दे रहे हैं।

इन सबके बीच इन किरदारों का क्या वाकई भर्ती परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं और अन्य परीक्षाओं में होने वाली पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सही मायनों में सरोकार होता है। क्या इन्हें करोड़ों युवाओं की चिंता है, इसका जवाब ना ही है...। कहीं-किसी राज्य में पेपर लीक का मामला सामने आता है और बस शुरू हो जाती है, राजनीति...राजनीति और राजनीति...। चंद दिन बाद सब भुला दिया जाता है।

किसी को कोई लेना-देना नहीं है कि मोमबत्तियों की रोशनी में, स्ट्रीट लाइट की झिलमिलाती लाइट में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होता होगा? वे पूरी शिद्दत के साथ तैयारी करते हैं, फिर बस एक पेपर लीक और नतीजा शून्य। उनका नौकरी पाने का सपना चकनाचूर हो जाता है। हौसला टूट जाता है।

पेपर लीक में राजस्थान सबसे आगे


हमारे देश में बीते पांच वर्षों में 15 राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें 41 भर्ती परीक्षाओं में पेपर पहले ही बाजार में आ गया। चांद पर पहुंचने वाले इस देश में ये आंकड़े कितने दुर्भाग्यपूर्ण हैं। पांच वर्षों में पेपर लीक के सबसे ज्यादा 7 मामले राजस्थान में सामने आए हैं। ये पेपर लीक यहां 40 हजार 590 पोस्ट्स के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में हुए। इससे करीब 38 लाख अभ्यर्थियों के सीधे तौर पर प्रभावित होने की खबर है।

मध्यप्रदेश में पांच परीक्षाओं के पेपर लीक


आंकड़े देखें तो मध्यप्रदेश भी पेपर लीक में पीछे नहीं हैं। मध्यप्रदेश में पांच अलग-अलग तरह की परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। इन पांच परीक्षाओं में कुल 3 हजार 690 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, इसमें 1 लाख 64 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने वाले थे। आरोप हैं कि पिछले दिनों ही इंदौर में कांग्रेस नेता अक्षय कांति बम की अगुआई में चलने वाले एक कॉलेज से पेपर लीक हुए थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं।

एमपी में पेपर लीक के मामले


1. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं: 2023 में इन परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों छात्र प्रभावित हुए थे।

2. व्यापमं परीक्षा: 2023 में इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद इसे रद्द करना पड़ा था।

3. एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 2023 में इस परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था, जिसके कारण परीक्षा में देरी हुई थी।

4. अन्य: इनके अलावा, सहायक ग्रेड 3 और व्यापमं ग्रुप 2 परीक्षाओं के पेपर भी पिछले 10 वर्षों में लीक हुए हैं।

(आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार)

फिर क्यों नहीं माना कि पेपर लीक हुआ?


मार्च 2023 में पेपर लीक के मामले में मध्यप्रदेश में छह केंद्राध्यक्ष, सात सहायक केंद्राध्यक्षों, पांच शिक्षकों और एक अन्य सहित 19 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया था। उनके खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। इसके बावजूद सरकार ने ये नहीं माना था कि पेपर लीक हुए हैं।

नर्सिंग घोटाले का क्या...?


ये तो हुई परीक्षाओं की बात। व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं का कांड तो जगजाहिर है। हाल ही में सामने आया नर्सिंग घोटाला भी बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा कर रहा है। जांच करने वाले ही इसमें मौज कर रहे थे। इस घोटाले के तार भी व्यापमं कांड से जुड़ रहे हैं। क्या है कि व्यापमं मामले में राज्य पुलिस ने पूरे मामले में साक्ष्य जुटाए थे। बाद में केस सीबीआइ के पाले में गया। वर्ष 2017 में इंस्पेक्टर राहुल राज मुख्य किरदार बन गया। कई आरोपियों को क्लीनचिट मिल गई। इसके बाद सीबीआइ ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिस सीबीआई अधिकारी राहुल राज ने नर्सिंग कॉलेजों की जांच में धांधली की, उसने व्यापमं में कैसे जांच की होगी? कहीं रुपए लेकर तो आरोपियों को क्लीन चिट नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर राहुल राज के बड़े लोगों से कनेक्शन हैं। उसका अफसरों पर गहरा प्रभाव था।

पांच वर्षों में राज्यों में हुए पेपर लीक के मामले


































































राज्य पेपर लीक पोस्ट अभ्यर्थी
जम्मू कश्मीर 3 2,330 2,49,000
हरियाणा 2 6,980 8,41,000
उत्तराखंड 4 1,800 2,37,000
अरुणाचल प्रदेश 1 30 4,000
उत्तर प्रदेश 1 3,330 19,00,000
असम 1 590 66,000
राजस्थान 7 40,590 38,41,000
मध्य प्रदेश 5 3,690 1,00,064
गुजरात 3 5,260 16,41,000










































महाराष्ट्र 2 6,560 11,25,000
कर्नाटक 2 1,660 3,34,000
तेलंगाना 5 3,770 6,74,000
ओडिशा 1 1000 5000
झारखंड 1 2,010 6,50,000
बिहार 3 24,380 22,87,000



16 करोड़ युवा कर रहे नौकरी की तैयारी


थोड़े और पीछे चलें तो आंकड़े देखें तो सात सालों में पेपर लीक की 70 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं और इससे डेढ़ करोड़ अभ्यर्थियों के सपने चकनाचूर हुए हैं। पिछले 20 वर्षों में देश में हुईं भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक से हर बार औसत 8 लाख अभ्यर्थियों के सपने टूटे हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, आज हमारे देश में 18 से 35 साल के करीब 46 करोड़ युवा हैं। इनमें से औसत 16 करोड़ युवा ऐसे हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...मोदी सरकार के 2 मंत्रियों सहित 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी

हर पद के लिए युवाओं की लंबी कतार


दावा किया जाता है कि केंद्र सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 7 लाख 22 हजार नौकरियां निकालीं, जिनके लिए 22 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे। राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर युवाओं को नौकरियां देती हैं। इस तरह देश में कुल 1 करोड़ 60 लाख सरकारी नौकरियां हैं। इनमें से भी करीब 40 लाख सरकारी नौकरियां केंद्र सरकार की हैं, जबकि 1 करोड़ 20 लाख जॉब्स विभिन्न राज्यों की हैं। इनके लिए कतार बेहद लंबी है।

ये खबर भी पढ़ें... वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी

सरकार लोकसभा में ला चुकी बिल


देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने लोकसभा में नया बिल पेश किया था। इसका मुख्य उद्देश्य पेपर में नकल को कम करने का लेकर है। बिल के मुताबिक, यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे 3 से 5 लाख का जुर्माना और 1 से 10 साल तक की सजा हो सकती है। बिल को लोक परीक्षा (अनुचित साधन रोकथाम) विधेयक, 2024 नाम दिया गया है। अब इसका कितना असर होगा, यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन फिलहाल तो देश में नीट यूजी को लेकर हल्ला मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... NEET SCAM: राहुल बोले- मध्यप्रदेश के व्यापमं को पूरे देश में फैलाना चाहती है सरकार, फिर सुर्खियों में NTA चेयरमैन

सुलगते सवाल...?



  • हर घटना पर सरकार मुआवजा का डोज देकर इतिश्री कर लेती है। पेपर लीक की घटनाओं पर क्या छात्रों को मुआवजा नहीं दिया जाना चाहिए?
  • भविष्य संवारने के लिए युवा दिन-रात एक करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, समय खपाते हैं, फिर पेपर लीक सब पर पानी फेर देती है? क्या लापरवाह अधिकारियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिलनी चाहिए?
  • जब प्रवेश परीक्षाओं में ही ऐसी धांधलियां होती हैं तो जरा सोचिए कि जब ऐसे अभ्यर्थी चुनकर सरकारी अमले में पहुंचते होंगे तो क्या होता है?
  • सरकार बातें दुनियाभर की करती है, क्या युवा उम्मीदवारों का भर्ती परीक्षाओं को पास करने के लिए खर्च किया गया समय और सपनों को वह लौटा सकती है? इन सब सवालों के जवाब ना ही हैं।

ये खबर भी पढ़ें... NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से SC का इनकार, केंद्र सरकार और NTA को जारी किया नोटिस

NEET यूजी के रिजल्ट पर हंगामा, देश में पेपर लीक के मामले, राजस्थान में पेपर लीक के मामले, एमपी में पेपर लीक के मामले, पांच साल में कितने पेपर लीक के मामले हुए, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • NEET यूजी के रिजल्ट पर हंगामा
  • देश में पेपर लीक के मामले
  • राजस्थान में पेपर लीक के मामले
  • एमपी में पेपर लीक के मामले
  • पांच साल में कितने पेपर लीक के मामले हुए
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर