नई संसद में वक्ताओं का टोटा , जानें क्यों मेडन स्पीच देने का मौका दे रहे सभापति
Vikram Jain | Published:
New Delhi Rajya Sabha proceedings opposition walkout lack speakers
आपने देखा होगा कि संसद में सदस्य अक्सर कम समय देने को लेकर शिकायत करते हैं। वे कहते है कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता लेकिन शुक्रवार को राज्यसभा में इसके उलट नजारा देखने को मिला।
NEW DELHI. संसद के चालू सत्र के पांचवे दिन उच्च सदन राज्यसभा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। राज्यसभा में वक्ताओं का टोटा नजर आया और अपनी स्पीच पूरी कर चुके वक्ता से पीठासीन ने कहा- अपनी बात पूरी कहें, जिसे सुनकर वक्ता चौंके, और फिर पीठासीन ने दोहराया कि अपनी बात पूरी कहें, और भी कुछ कहना चाहें तो।
दरअसल हुआ ये कि बीजेपी के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे सदन में अपनी बात रख रहे थे, बीजेपी सांसद ने अपनी बात पूरी करने के बाद जैसे ही कहा कि अपने शब्दों को विराम देता हूं, जय हिंद जय भारत... आसन से पीठासीन घनश्याम तिवाड़ी ने कहा अपनी बात पूरी कहें, सांसद अनिल बोंडे को जब समझ नहीं आया तब पीठासीन ने फिर दोहराया अपनी बात पूरी कहें, और भी कुछ कहना चाहें तो।
हंस पड़े सभापति
पीठासीन के इतना कहने के बाद बीजेपी सांसद बोंडे ने फिर से बोलना शुरू किया। हालांकि, जल्द ही बीजेपी सांसद बोंडे ने कहा कि वह अपनी बात अब पूरी करना चाहते हैं। जब उन्होंने कहा कि सम ऑफ करना चाहता हूं, तब तक आसन पर आ चुके सभापति जगदीप धनखड़ भी हंस पड़े।
सांसद बोंडे से ठीक पहले बिहार से बीजेपी सांसद भीम सिंह अपनी बात रख रहे थे। तब आसन पर उपसभापति हरिवंश थे, हरिवंश ने भीम सिंह को टोका और कहा कि आपका समय पूरा हो गया है, अपनी बात पूरी करिए। भीम सिंह ने इस पर कहा- समय पूरा हो गया है तो मैं अपनी बात भी पूरी कर दे रहा हूं, भीम सिंह ने वहीं अपनी बात समाप्त कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट हादसे को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना , प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?
कुछ ऐसा ही सांसद मिलिंद देवड़ा की स्पीच के दौरान भी देखने को मिला। मिलिंद देवड़ा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मैं अपना भाषण समाप्त करने के पहले, तब तक देवड़ा की नजर टाइम पर पड़ी, उन्होंने कहा- सॉरी सर मैं पहले ही 22 मिनट ले चुका हूं, इस पर पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे अपना भाषण जारी रखने के लिए कहा और बोले- ये मेडेन स्पीच है, फिर मिलिंद देवड़ा ने अपना भाषण पूरा किया।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : एसीबी ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा , किसान से इसलिए मांगी थी घूस
दरअसल, विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया है, बीजेपी सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सुधांशु त्रिवेदी की स्पीच के दौरान ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेता वेल में आ गए।
सभापति ने इसे संसदीय इतिहास का सबसे दागी दिन बताया। खड़गे ने सदन के बाहर कहा कि सभापति ने अनदेखा किया, सभापति ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर खड़गे के बयान और आचरण को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि जो कदम उठाने चाहिए, उठाए जा रहे हैं, हमारा ऑफिस एक्शन में है।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत
विपक्षी सांसदों ने इसके बाद वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजीव शुक्ला समेत विपक्ष के तमाम नेता जिन्हें राज्यसभा में बोलना था, उनके मौजूद नहीं होने से समय की अधिकता हो गई। गौरतलब है कि वक्ताओं की संख्या के आधार पर ही समय आवंटित किया जाता है कि किसे कितनी देर बोलने की इजाजत दी जाए। विपक्षी सांसदों के सदन में न होने से समय की अधिकता हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश
राज्यसभा में वक्ताओं की कमी, राज्यसभा की कार्यवाही, जगदीप धनखड़, राज्यसभा सांसद, राज्यसभा न्यूज, नई दिल्ली न्यूज
राज्यसभा में क्या कुछ हुआ...
हंस पड़े सभापति जगदीप धनखड़
सांसद बोंडे से ठीक पहले बिहार से बीजेपी सांसद भीम सिंह अपनी बात रख रहे थे। तब आसन पर उपसभापति हरिवंश थे, हरिवंश ने भीम सिंह को टोका और कहा कि आपका समय पूरा हो गया है, अपनी बात पूरी करिए। भीम सिंह ने इस पर कहा- समय पूरा हो गया है तो मैं अपनी बात भी पूरी कर दे रहा हूं, भीम सिंह ने वहीं अपनी बात समाप्त कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट हादसे को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना , प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?
मिलिंद देवड़ा के साथ भी ऐसा ही हुआ...
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : एसीबी ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा , किसान से इसलिए मांगी थी घूस
विपक्ष का हंगामा, दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
संसदीय इतिहास का सबसे दागी दिन
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत
विपक्षी सांसदों ने किया वॉकआउट
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के 7 पटवारियों की लापरवाही, कलेक्टर ने दो को किया सस्पेंड , बाकी के वेतन काटने के आदेश
राज्यसभा में वक्ताओं की कमी, राज्यसभा की कार्यवाही, जगदीप धनखड़, राज्यसभा सांसद, राज्यसभा न्यूज, नई दिल्ली न्यूज
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel