पत्नी की बाइक पर घूमने की चाह में पति ने चोरी की बाइक, 200 CCTV खंगाले तब हुआ खुलासा

Reena Sharma Vijayvargiya | May 24, 2025, 16:56 IST
Share
The sootr
The sootr

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी नई नवेली पत्नी की दोपहिया वाहन पर घुमाने की जिद पर एक बाइक ही चोरी कर ली। आरोपित गाजियाबाद का रहने वाला है।

दिल्ली के सिविल लाइंस थाना में 15 मई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता चला कि एक व्यक्ति बाइक चोरी कर रहा है। इस तरह पुलिस ने लगातार एक के बाद एक लगभग दो सौ सीसीटीवी कैमरे देखे और बाइक चोरी करने वाले शख्स का पता लगाया।

दिल्ली से बरामद हुई बाइक

पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि आरोपी का नाम कमर आलम है। चोरी की बाइक दिल्ली से बरामद हुई। पुलिसकर्मियों की लगातार की गई कार्रवाई और जांच पड़ताल के बाद महिला का पति गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से वो गाड़ी भी मिली है जो उसने चोरी की थी।

खबर यह भी : कटनी में गिरफ्त में आया बाइक चोर गैंग, कब्जे से 25 लाख की 28 बाइकें बरामद, चोरी की बाइक बेचते वक्त हुआ भंडाफोड़

शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी की जिद बनी कारण

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी लगभग एक सप्ताह पहले हुई थी। उसकी पत्नी बार-बार बाइक पर घूमने की मांग कर रही थी, जिसे पूरा करने के लिए उसने चोरी की बाइक चुराने का कदम उठाया।

बदल दी नंबर प्लेट

आरोपी ने चोरी की बाइक की नंबर प्लेट तोडक़र सडक़ पर फेंक दी ताकि बाइक की पहचान न हो सके। इसके बाद वह बाइक लेकर अपने घर गया और तब लगातार अपनी पत्नी को चोरी की हुई गाड़ी से यहां घुमाता रहा।

खबर यह भी : इंदौर में चोरों के पास मिली दो लाख की राडो की घड़ी, कार से करते थे चोरी, 25 लाख के गहने मिले

चोरी की घटनाओं पर सार्वजनिक सुरक्षा का महत्व

यह घटना एक बार फिर से चोरी की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को उजागर करती है। पुलिस की तेज़ और मेहनती जांच ने चोरी की बाइक को बरामद कर अपराधी को पकडऩे में सफलता हासिल की है।

खबर यह भी : इंदौर में 16 करोड़ की GST चोरी में सीए अंकुश गुप्ता के यहां जांच, सीए गोयल भी घेरे में, रवि गोयल को भेजा जेल

घटना को ऐसे दिया अंजाम

आरोपी 15 मई को वह कश्मीरी गेट आईएसबीटी से वापसी के दौरान सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास कई दोपहिया वाहन खड़े देख रहा था। उसने वहां एक बाइक की चाबी देखी जो उसके पास मौजूद हीरो स्प्लेंडर की चाबी से मिलती-जुलती थी। उसने चाबी लेकर बाइक खोल ली और चोरी कर ली। जानकारी लेने पर आरोपी ने बताया कि नई-नई शादी हुई थी और पत्नी बाइक पर घूमने की जिद कर रही थी जिसके चलते बाइक चोरी करना पड़ी।

खबर यह भी : GST चोरी रोकने के लिए बड़ा कदम , पोर्टल पर अब हर व्यापारी के टैक्स, कारोबार की जानकारी डाली

मुख्य तथ्य

  • आरोपी की शादी लगभग एक सप्ताह पहले हुई थी
  • पत्नी की लगातार बाइक पर घूमने की मांग थी
  • आरोपी ने चोरी की बाइक उसी दिन चुराई और घर ले आया
  • पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी को पकड़ लिया
  • चोरी की बाइक की नंबर प्लेट तोडक़र पहचान छुपाने की कोशिश की गई
  • पुलिस की कड़ी मेहनत से आरोपी गिरफ्तार और बाइक बरामद हुई
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • : वाहन नंबर प्लेट
Tags:
  • वाहन नंबर प्लेट
  • दिल्ली
  • आरोपी
  • बाइक
  • शादी
  • चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा