फास्टैग के लिए अब KYV का झंझट खत्म, NHAI ने बदला नियम

Aman Vaishnav | Published:
Share
fasteg new rule
fasteg new rule

NHAI ने फास्टैग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब नई कारों के लिए KYV जरूरी नहीं होगा। जानें कैसे यह नया सिस्टम काम करेगा और आपको इस नियम से क्या फायदा होगा।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • 1 फरवरी 2026 से नए फास्टैग के लिए KYV जरूरी नहीं होगा।
  • पुरानी कारों के मालिकों को भी अब रूटीन वेरिफिकेशन नहीं कराना पड़ेगा।
  • बैंक अब सीधे 'वाहन पोर्टल' से गाड़ी का डेटा वेरिफाई करेंगे।
  • सामान्य फास्टैग यूजर्स से अब दोबारा कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाएगा।
  • शिकायत मिलने पर ही केवल विशेष मामलों में ही जांच की जाएगी।
नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब नई कार या वैन के लिए KYV (Know Your Vehicle)की जरूरत नहीं होगी। यह नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएगा। सरकार का उद्देश्य फास्टैग जारी करने की प्रोसेस को सरल बनाना है।

अब ग्राहकों को लंबी वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों का कीमती समय बचेगा। नई गाड़ियों के लिए अब फास्टैग तुरंत एक्टिवेट हो जाया करेंगे।

screenshot-2026-01-01-200103_1767278092-202165
screenshot-2026-01-01-200103_1767278092-202165


ये खबर भी पढ़िए...अब रेलवे स्टेशन पर भी चलेगा फास्टैग, जाम से बचेंगे लोग

बार-बार वेरिफिकेशन का झंझट खत्म

जिन कारों पर पहले से फास्टैग लगा है, उन्हें भी राहत मिली है। अब पुराने यूजर्स को बार-बार रूटीन KYV कराने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा गया कि सही डॉक्यूमेंट होने पर भी देरी होती थी।

बैंक वेरिफिकेशन के नाम पर काफी समय खराब करते थे। अब इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया गया है। नई गाइडलाइन के बाद फास्टैग को बार-बार अपडेट नहीं करना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...फास्टैग के दुरुपयोग पर NHAI की सख्ती: कांच पर फास्टैग नहीं वाले होंगे ब्लैकलिस्ट

अब बैंक खुद करेंगे गाड़ी का वेरिफिकेशन

NHAI ने बैंकों के लिए भी नए निर्देश जारी किए हैं। अब बैंक को वाहन पोर्टल से डेटा खुद चेक करना होगा। बैंक सरकारी डेटाबेस के जरिए गाड़ी की जानकारी वेरिफाई करेंगे।

इससे ग्राहक को ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह पूरी प्रोसेस अब डिजिटल और ऑटोमेटेड तरीके से काम करेगी। डेटा मैच होते ही फास्टैग को तुरंत हरी झंडी मिल जाएगी।

ये खबर भी पढिए..एनजीटी ने NHAI को दिया सशर्त निर्माण का निर्देश, भोपाल-अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट में पेड़ काटे बिना करें काम

शिकायत पर होगी जांच

अथॉरिटी ने साफ कहा है कि KYV पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब यह प्रोसेस केवल जरूरत आधारित ही रखी गई है। किसी फास्टैग के गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलती है, तब ही जांच होगी। टैग के लूज होने या गलत जानकारी पर ही सवाल पूछे जाएंगे।

सामान्य रूप से चल रहे फास्टैग से कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाएगा। इससे ईमानदार वाहन चालकों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...NHAI की अनोखी पहल, NH-45 पर रेड कॉर्पेट बिछाया, यहां जानें इसके फायदे

टोल प्लाजा पर सफर होगा आसान

सड़क पर सफर को सीमलेस बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वेरिफिकेशन की देरी से टोल पर जाम की स्थिति बनती थी। अब पेमेंट की प्रोसेस में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि यह सुधार आम आदमी की सुविधा के लिए है। वैध डॉक्यूमेंट वाले यूजर्स को अब टोल पर रोका नहीं जाएगा। फास्टैग बैलेंस होने पर गाड़ी सीधे बिना रुके निकल सकेगी।

टैग बंद होने का डर खत्म

फास्टैग सिस्टम अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट और तेज होगा। बैंकों द्वारा प्री-एक्टिवेशन वैलिडेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि टैग मिलने से पहले ही जांच पूरी होगी। बाद में केवाईसी के नाम पर टैग बंद करने का डर नहीं रहेगा। वाहन मालिकों को अब केवल अपना बैलेंस मेंटेन रखना होगा।

Tags:
  • FASTag
  • NHAI
  • फास्टैग
  • टोल प्लाजा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर