पेट्रोल-डीजल की छुट्टी? नितिन गडकरी बोले- भविष्य एथेनॉल है

Amresh Kushwaha | Apr 22, 2026, 15:31 IST
Share
nitin gadkari 100 percent ethanol blending india
nitin gadkari 100 percent ethanol blending india

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में कहा कि भारत 100% एथेनॉल ब्लेंडिंग की तरफ बढ़ रहा है। हर साल 22 लाख करोड़ रुपए के तेल आयात को कम करना लक्ष्य है।

भारत जल्द ही 100 प्रतिशत एथेनॉल (Ethanol) ब्लेंडिंग की तरफ बढ़ सकता है। यह संकेत खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है। उन्होंने ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में यह बात कही है। गडकरी का कहना है कि इससे भारत ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है।

वेस्ट एशिया के तनाव ने जगाई चिंता

परिवहन मंत्री ने साफ कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध ने एनर्जी सेक्टर पर संकट गहरा दिया है। ऐसे में भारत के लिए जरूरी है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद पर निर्भर बने। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि अब जरूरत बन चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इस दिशा में बयान दे चुके हैं। उनका कहना था कि एथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से भारत ने इस संकट के बीच भी करोड़ों बैरल तेल का आयात कम किया है।

22 लाख करोड़ रुपए का बोझ

परिवहन मंत्री गडकरी ने बताया कि भारत अपनी जरूरत का करीब 87 प्रतिशत तेल बाहर से मंगाता है। इस पर हर साल लगभग 22 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं। यह रकम देश की अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ है। इसके अलावा फॉसिल फ्यूल (Fossil Fuel) से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। इसीलिए वैकल्पिक ईंधन और बायो-फ्यूल को बढ़ावा देना अब एक मजबूरी बन चुकी है।

E20 से शुरुआत, 100% तक का सफर

भारत ने साल 2023 में E20 पेट्रोल लॉन्च किया था। इसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है। परिवहन मंत्री ने बताया कि मौजूदा वाहन थोड़े बदलाव के साथ E20 पर आसानी से चल सकते हैं। इससे इंजन को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता।

उन्होंने ब्राजील का उदाहरण दिया। वहां 100 प्रतिशत एथेनॉल का इस्तेमाल पहले से सफलतापूर्वक हो रहा है। परिवहन मंत्री गडकरी का कहना था कि भारत भी यह कर सकता है। बस इसके लिए नीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और इच्छाशक्ति की जरूरत है।

CAFE III नियम और फ्लेक्स-फ्यूल

गडकरी ने बताया कि अगले साल 01 अप्रैल से CAFE III (Corporate Average Fuel Efficiency) नियम लागू होंगे। इन नियमों का इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) वाहनों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसका मतलब है कि भविष्य में इन वाहनों को बढ़ावा मिलेगा। ऑटो कंपनियों के लिए यह एक अहम संकेत है।

ग्रीन हाइड्रोजन भी भविष्य का ईंधन

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) को भविष्य का फ्यूल बताया है। वहीं, उन्होंने माना कि इसके लिए लागत कम करना और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना जरूरी है। उनका कहना था कि भारत को एक किलो हाइड्रोजन की लागत एक डॉलर तक लानी होगी। तभी देश एनर्जी एक्सपोर्टर (Energy Exporter) बन सकेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रोजन का उत्पादन कचरे से किया जाना चाहिए। इससे सर्कुलर इकॉनमी (Circular Economy) को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार पैदा होंगे।

पेट्रोलियम लॉबी पर निशाना

सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस पर गडकरी ने सीधे कहा कि पेट्रोलियम सेक्टर एथेनॉल ब्लेंडिंग के खिलाफ लॉबिंग कर रहा है। यह बयान काफी अहम है क्योंकि यह दिखाता है कि सरकार के भीतर भी इस बदलाव का विरोध हो रहा है।

गडकरी ने ऑटो कंपनियों से अपील की। उन्होंने कहा कि वे लागत घटाने के बजाय क्वालिटी पर ध्यान दें। इससे भारतीय कंपनियां ग्लोबल मार्केट में अपनी मजबूत पहचान बना सकेंगी।

जबरदस्ती नहीं, जागरूकता से बदलाव

केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक जरूरी बात यह भी कही कि लोगों को जबरदस्ती पेट्रोल-डीजल वाहन छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। बदलाव धीरे-धीरे और जागरूकता के जरिए होगा। सरकार का फोकस वैकल्पिक ईंधन को सस्ता और सुलभ बनाने पर है। जब विकल्प बेहतर और सस्ता होगा, तो लोग खुद-ब-खुद बदलाव करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग में ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर बचाई जान

सेहत से खिलवाड़ कर रहा श्री बालाजी एथेनॉल प्लांट, HC ने सरकार से मांगा जवाब

टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री नहीं लगाएगी कंपनी, राइजिंग राजस्थान पर भी उठाए सवाल

एथेनॉल फैक्ट्री विवाद: सरकार और किसानों के बीच वार्ता सफल, रिव्यू होने तक बंद रहेगा निर्माण कार्य

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नितिन गडकरी
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
  • एथेनॉल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच