Paris Olympics : मनु भाकर आज तीसरे लक्ष्य पर लगाएंगी निशाना, मेडल की महा हैट्र‍िक कर सकती हैं आपने नाम

Amresh Kushwaha | Aug 03, 2024, 11:44 IST
Share
Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024

मनु भाकर आज पेर‍िस ओलंपिक से भारत के खाते में एक और मेडल ला सकती हैं। आज की जीत के साथ मनु मेडल का महा हैट्र‍िक लेते हुए इतिहास बना सकती हैं।

Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ( Manu Bhaker ) ने पेर‍िस ओलंप‍िक में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह ज‍िस भी इवेंट में खेलने गईं, मेडल जीतकर अपने नाम किया है। मनु भाकर आज 3 अगस्त को निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी।

ये खबर भी पढ़िए...शुभांशु शुक्ला चुने गए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्राइम एस्ट्रोनॉट

भारत की सबसे बड़ी एथलीट बनने के करीब

यह मुकाबला दोपहर एक बजे से है। मनु अगर इस इवेंट में मेडल जीत लेती हैं तो वह भारत की सबसे बड़ी एथलीट बन जाएंगी, क्योंकि अभी तक कोई भी भारतीय ख‍िलाड़ी व्यक्त‍िगत तौर पर 3 मेडल नहीं जीत पाया है।

आपको बता दें कि मनु भाकर तो इस मामले में एक कदम और आगे निकलेंगी, क्योंकि वह मेडल की हैट्र‍िक बनाने के नजदीक हैं। पेरिस ओलंप‍िक में मनु भाकर भारत की शानदार एथलीट बनकर उभरी हैं। उन्होंने एक के बाद एक दो मेडल जीतकर अपना नाम इत‍िहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...नाराज हैं दलित-आदिवासी : 21 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन, करेंगे आरक्षण पर कोर्ट के फैसले का विरोध !

भारत के तीनों ही मेडल शूटिंग से आए

मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला कांस्य पदक जीत। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। अब मनु के पास एक और इवेंट में मेडल जीतने के करीब हैं। खास बात यह है कि इस ओलंप‍िक में भारत के तीनों ही मेडल शूटिंग में ही आए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...RBL Bank के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, बढ़ा FD पर ब्याज

दो मनु तो एक स्वप्निल कुसाले ने जिता मेडल

मनु के अलावा पेर‍िस ओलंपिक 2024 के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 1 अगस्त को जब कुसाले ब्रॉन्ज जीते तो पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक के इस इवेंट यानी 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता।

आज का भारत का ओलंप‍िक में शेड्यूल

निशानेबाजी

  • पुरुष स्कीट क्वाल‍िफ‍िकेशन ( दूसरा द‍िन ) : अनंतजीत स‍िंह नरुका
  • महिला स्कीट क्वालिफिकेशन ( पहला दिन ): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12:30
  • महिला 25 मीटर पिस्टल ( फाइनल ): मनु भाकर (दोपहर 1:00 बजे )

गोल्फ

  • पुरुष राउंड 3 (स्ट्रोक प्ले) - शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12:30 बजे

तीरंदाजी

  • महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : दीपिका कुमारी बनाम मिशेले क्रोपेन (जर्मनी), दोपहर 1:52 बजे
  • महिला व्यक्तिगत ( 1/8 एलिमिनेशन ) : भजन कौर बनाम डियांडा चोइरूनिसा (इंडोनेशिया), दोपहर 2:05 बजे
  • महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल ( यदि क्वाल‍िफाई करते हैं ) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 4:30
  • महिला व्यक्तिगत सेमी-फाइनल ( यदि क्वाल‍िफाई करते हैं ) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 5:22
  • महिला व्यक्तिगत कांस्य पदक मैच ( यदि सेमीफाइनल हार गए ) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 6:03
  • महिला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच ( यदि क्वाल‍िफाई करते हैं ) – दीपिका कुमारी/भजन कौर: शाम 6:16

सेल‍िंग बोटिंग

  • पुरुष डिंगी ( रेस पांच ): विष्णु सरवनन – दोपहर 3:45 बजे
  • पुरुष डिंगी ( रेस छह ): विष्णु सरवनन – दोपहर 4:53 बजे
  • महिला डिंगी ( रेस पांच ): नेत्रा कुमानन – दोपहर 5:55 बजे
  • महिला डिंगी ( रेस छह ): नेत्रा कुमानन – शाम 7:03 बजे

मुक्केबाजी

  • पुरुष वेल्टरवेट ( क्वार्टर फाइनल ) 71 KG : निशांत देव बनाम मार्को वेरडे (मैक्सिको ): रात 12:18 बजे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Manu Bhaker
  • मनु भाकर
  • Paris Olympics 2024
  • shooter Manu Bhaker
  • शूटर मनु भाकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती