Phalodi Satta Market : फलोदी ने भी जगाई बीजेपी की उम्मीद, बोला अबकी बार...

Shreya Nakade | May 22, 2024, 11:27 IST
Share
फलोदी सट्टा बाजार
फलोदी सट्टा बाजार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा की जीत की उम्मीद जताई है। साथ ही कांग्रेस और भाजपा के खाते में आने वाली सीटों की संख्या का भी ऐलान किया है...

देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) के लिए मतदान हो रहे हैं। चुनाव प्रचार में जुटी राजनीतिक पार्टियां अपनी पार्टी की जीत को लेकर कई तरह के दावे कर रही हैं। सत्ताधारी एनडीए की भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 सीट के साथ जीत का दावा करती आई है। अब उनकी इस जीत को फलोदी सट्टा बाजार ( phalodi satta market ) का भी साथ मिला है। प्रचलित फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों के बाद भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। इस बाजार की भविष्यवाणियां अक्सर सही होती है। इसलिए देश और दुनिया के लोग इस पर नजर टिकाए बैठते हैं।

भाजपा कांग्रेस को कितनी सीटें ?


फलोदी सट्टा बाजार के हालिया दावे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में 290-300 सीटें मिल सकती है। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खाते में 303 सीट गई थी। एनडीए गठबंधन के लिए सट्टा बाजार ने 329 से 332 सीटों की भविष्यवाणी की है। 2019 में गठबंधन ने 352 सीटें जीती थी। इसके अलावा फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस के खाते में 60-63 सीटें जाने का दावा किया है। 2019 में पार्टी ने 52 सीटें जीती थी। फलोदी ने कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

ये खबर भी पढ़िये...

बुधनी से कार्तिकेय सिंह चौहान लड़ेंगे या कोई और... भाजपा में चर्चा शुरू

यूपी में भाजपा को घाटा


फलोदी सट्टा मार्केट की भविष्यवाणी के हिसाब से भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2019 की तुलना में थोड़ा फायदा हो सकता है। प्रदेश की 80 सीटों में से पार्टी के खाते में 63-65 सीटें जाने का अनुमान है। सट्टा बाजार ने देश के बाकी प्रदेशों में भी भाजपा के प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है-

  • गुजरात में 26 सीटें
  • मध्य प्रदेश में 27-28 सीटें
  • राजस्थान में 18-20 सीटें
  • ओडिशा में 11-12 सीटें
  • पंजाब में 2-3 सीटें
  • तेलंगाना में 5-6 सीटें
  • हिमाचल में 4 सीटें
  • पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें
  • छत्तीसगढ़ में 10-11 सीटें
  • उत्तराखंड में 5 सीटें
  • दिल्‍ली में 6-7 सीटें
  • हरियाणा में 5-6 सीटें
  • उत्तर प्रदेश 64-65 सीटें
  • झारखंड में 10-11 सीटें
  • तमिलनाडु में 3-4 सीटें

ये खबर भी पढ़िये...

राहुल गांधी बोले- तो 4 जुलाई से महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे, टकाटक- टकाटक- टकाटक

फलोदी सट्टा बाजार क्या है ?


भारत का फलोदी सट्टा बाजार अपनी भविष्यवाणियों के लिए बहुत प्रचलित है। राजस्थान के जोधपुर डिवीजन में फलोदी जिले से यह बाजार ऑपरेट होता है। इसे सट्टेबाजों की नगरी भी कहते हैं। इस कस्बे के लोग छोटी-छोटी बातों पर सट्टा लगा लेते हं। यहां के लोग हार, जीत, बारिश, फसल जैसी कई बातों पर सट्टा खेलते हैं। ये लोग 'बेईमानी के धंधे में ईमानदारी जरूरी है' का नियम लेकर चलते हैं। अब यहां के लोग देश के अलावा विदेशों में भी फैल गए हैं और मोबाइल एप्लिकेशन और तकनीक के माध्यम से जुड़े रहकर सट्टा खेलते हैं। पुलिस और अन्य एजेंसियां इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • फलोदी सट्टा मार्केट
  • phalodi satta marke
  • फलोदी सट्टा मार्केट की भविष्यवाणी
  • फलोदी सट्टा बाजार क्या है
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा