पीएम मोदी का महाकुंभ दौरा हो सकता है स्थगित! प्रयागराज को लेकर नया अपडेट

Sandeep Kumar | Jan 30, 2025, 23:08 IST
Share
PM Modi Mahakumbh tour
PM Modi Mahakumbh tour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ यात्रा स्थगित हो सकती है। दरअसल महाकुंभ में भगदड़ हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। यूपी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ यात्रा स्थगित हो सकती है। मिली रही जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी को प्रस्तावित अपनी यात्रा को स्थगित हो सकती है। हालांकि, इस संदर्भ में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इटारसी से होकर गुजरेगी चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

प्रधानमंत्री मोदी ने जता चुके हैं दुख

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद" करार दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस हादसे के बारे में चार बार बात की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। यह हादसा बहुत ही दुखद था, जिसमें कई श्रद्धालु अपनी जान से हाथ धो बैठे।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को मिली बॉलीवुड में एंट्री, साइन की नई फिल्म

बसंत पंचमी अमृत स्नान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

डीआईजी, मेला, वैभव कृष्ण ने जानकारी दी कि आगामी बसंत पंचमी (तीन फरवरी) के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को बढ़ाया गया है, क्योंकि अनुमान है कि भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मौनी अमावस्या की तरह बसंत पंचमी के दौरान भी वीआईपी की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी, ताकि भारी भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

महाकुंभ में भगदड़ के अगले दिन मेला क्षेत्र में लगी आग, एक दर्जन से अधिक पंडाल जले

भीड़ प्रबंधन में किए गए उपाय

पुलिस ने गुरुवार को मेला क्षेत्र में लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए सभी पुलों को खोल दिया है। हालांकि, बसंत पंचमी के दौरान बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए कुछ स्थानों पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इससे पहले भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई कदम उठाए गए थे, जिनसे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाया जा सके।

महाकुंभ के घाटों पर अब तक 27 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए प्रयास

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त प्रयास तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में आए, लेकिन किसी प्रकार का सुरक्षा संकट सामने नहीं आया। प्रदेश सरकार के मुताबिक, गुरुवार तक 1.77 करोड़ लोग गंगा और संगम में डुबकी लगाने के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे थे। हादसे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे मोक्ष की प्राप्ति के लिए स्नान घाट की ओर बढ़ते रहे।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • संगम
  • PM Modi Mahakumbh tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज