विजय शाह जैसे बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहीं भी कुछ भी बोलने से...
Rohit Sahu | May 26, 2025, 13:21 IST
PM modi, bjp leader
ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी नेताओं के लगातार आ रहे विवादित बयान आ रहे थे। इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सीएम कॉन्क्लेव में पार्टी नेताओं को बयानबाजी करने को लेकर सख्त हिदायत दी है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान सामने आए। इसके बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे बयानों ने न केवल विपक्ष को हमले का मौका दिया बल्कि बीजेपी की छवि को भी नुकसान पहुंचाया। खासकर मंत्री विजय शाह का बयान जो देशभर में चर्चा का विषय बना। इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी।
विवाद की शुरुआत हुई मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की उस टिप्पणी से, जिसमें उन्होंने सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन तक कह दिया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसपर नाराजगी जाहिर की थी। इसी तरह मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी सेना को पीएम मोदी के "चरणों में नतमस्तक" बताकर विवाद को और बढ़ा दिया था। इन्हीं मामलों को लेकर अब पीएम मोदी को बिना नाम लिए अपने नेताओं को भाषा को लेकर स्पष्ट मैसेज देना पड़ा कि संयम बरतें।
ऑपरेशन सिंदूर पर हरियाणा के बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी सुर्खियों में रहे। उनके बयान भी विपक्ष के निशाने पर रहे। इन सभी घटनाओं ने बीजेपी के अंदर नेतृत्व को हरकत में ला दिया और अब प्रधानमंत्री स्वयं बयानबाजी के खिलाफ मुखर हुए हैं।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी नेता, ‘शहीदों और सेना का अपमान करने की प्रतिस्पर्धा’ में लगे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने और दोषी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने बीजेपी नेतृत्व की चुप्पी को ‘मौन स्वीकृति’ बताया।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
NDA कॉन्क्लेव में पीएम मोदी का दो टूक संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने NDA सीएम कॉन्क्लेव के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी पार्टी नेता बिना सोच-समझे संवेदनशील मामलों पर बयान न दें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कुछ भी बोलने से नेताओं को बचना चाहिए और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए।
मध्यप्रदेश से शुरू हुआ विवाद
हरियाणा से भी उठी विवाद की चिंगारी
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
कांग्रेस का पलटवार: पीएम मोदी मांगे माफी
यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
5 आसान बिंदुओं में खबर को समझिए
- प्रधानमंत्री मोदी ने NDए बैठक में पार्टी नेताओं को विवादित बयान न देने की कड़ी हिदायत दी है।
- ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों से पार्टी की छवि और शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंची।
- विजय शाह के बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।
- विपक्ष ने इन बयानों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से माफी की मांग की है और कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
- पार्टी हाईकमान अब बयानबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में दिख रहा है, जिससे भविष्य में ऐसा दोहराया न जाए।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman