महाकुंभ में ठंड का सितम, NCP नेता समेत 3 की मौत, 3 हजार लोग बीमार

Vikram Jain | Jan 14, 2025, 23:15 IST
Share
Prayagraj Mahakumbh three people died
प्रयागराज महाकुंभ 2025। Photograph: (the sootr)

महाकुंभ के उत्साह के बीच श्रद्धालुओं पर ठंड का कहर जारी है। मंगलवार को महाकुंभ से दुखद खबर सामने आई, शाही स्नान के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता महेश कोठे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब संगम नगरी में उमड़ रहा है। इसके साथ महाकुंभ में कड़ाके की ठंड का कहर भी जारी है। महाकुंभ के उत्साह के बीच मंगलवार को दुखद खबर भी सामने आई। यहां शाही स्नान के बाद NCP के वरिष्ठ नेता महेश कोठे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक संत भी शामिल है। जबकि तीन हजार ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी है।

महाकुंभ में NCP नेता महेश कोठे की मौत

महाकुंभ में मकर संक्रांति पर हुए शाही स्नान के दौरान करोड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रचंड ठंड में बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। मगंलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता महेश कोठे (60वर्षीय) की मौत हो गई। शादी स्नान के दौरान महेश कोठे को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद दोस्त उन्हें सुबह साढ़े 8 बजे झूंसी के उप केंद्रीय अस्पताल ले पहुंचे थे। जहां पर डॉक्टर्स ने महेश कोठे को मृत घोषित कर दिया। महेश कोठे के निधन से पार्टी में शोक की लहर फैल गई है। उनका पार्थिव शरीर महाराष्ट्र (सोलापुर) पहुंचाया जा रहा है। महेश कोठे ने सोलापुर (उत्तर) सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। वे सोलापुर के पूर्व महापौर भी रह चुके हैं।

महाकुंभ 2025: शाही स्नान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लगाई पहली डुबकी

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के वकील को महाकुंभ मेले में आया हार्ट अटैक

संत और एक श्रद्धालु भी ने भी तोड़ा दम

महाकुंभ में प्रचंड ठंड के बीच एक श्रद्धालु भी बीमार होने के बाद मौत की खबर सामने आई है। राजस्थान के कोटा से महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे सुदर्शन सिंह की मौत हुई है। सुदर्शन सिंह अपने दोस्तों के साथ मकर संक्रांति पर स्नान के लिए आए थे। संगम में डुबकी लगाने के बाद स्नान के बाद सुदर्शन सिंह की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उप केंद्रीय अस्पताल झूंसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के साथ 85 वर्षीय संत अर्जुन गिरी को भी हार्टअटैक आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

महाकुंभ में महिला नागा साधु : शक्ति, तप और श्रद्धा का प्रतीक

3 हजार से ज्यादा लोग बीमार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक के अनुसार महाकुंभ में आए लगभग 3 हजार से ज्यादा लोग इलाज कराने के लिए ओपीडी पहुंचे थे। इन श्रद्धालुओं में से 262 को भर्ती किया गया हैं। 37 मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 650 मरीजों की जांच की गई। बीमार लोगों में कुछ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

बाबा बागेश्वर बोले- 'कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है'

Tags:
  • ठंड
  • हार्टअटैक से निधन
  • Prayagraj Mahakumbh 2025
  • प्रयागराज न्यूज
  • प्रयागराज महाकुंभ
  • एनसीपी नेता महेश कोठे
  • महाकुंभ में मौत
  • महाकुंभ में श्रद्धालु बीमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग