डॉक्टर-पुलिसकर्मियों की मिलीभगत... कैदियों की गर्लफ्रेंड ने कराया शराब पार्टी का इंतजाम

Jitendra Shrivastava | May 29, 2025, 19:42 IST
Share
prisoners-hotel-party-jaipur
Photograph: (THESOOTR)

जयपुर सेंट्रल जेल के चार कैदी बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर निकले। वे इलाज के नाम पर एसएमएस अस्पताल गए थे। कैदियों की गर्लफ्रेंड ने होटल में कमरा बुक कर लंच के साथ शराब पार्टी का भी इंतजाम किया।

जयपुर सेंट्रल जेल के चार कैदी इलाज के बहाने बाहर गए थे। वे मामूली बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल गए। जांच में पता चला कि इलाज जेल की डिस्पेंसरी में संभव था। डॉक्टर और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से रेफर पर्ची बनवाई गई। कैदियों की महिला मित्र ने होटल में कमरा बुक कराया। वहां उन्होंने शराब के साथ पार्टी की। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैदियों का इलाज के बहाने फरार होने का प्लान

24 मई की सुबह कैदियों ने पेट दर्द और पैर दर्द का बहाना बनाया। मेडिकल स्टाफ ने मामूली बीमारी होने के बावजूद एसएमएस अस्पताल रेफर किया। वहां से वे सीधे होटल चले गए।

डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि अस्पताल में कैदियों और चालानी गार्ड की गैरमौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस ने शहरभर में तलाशी की। दो कैदी सिद्धार्थ होटल में मिले, जबकि दो कैदी पांच सितारा होटल में महिला मित्र के साथ पकड़े गए।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP को 3 नई ट्रेनों की सौगात, जून के महीने से चलेगीं, जल्द जारी होगा टाइम टेबल

SIT ने मंत्री शाह का विवादित वीडियो उस लैब में भेजा, जहां जांच की सुविधा ही नहीं!

होटल में शराब पार्टी का मामला

होटल में कैदियों के लिए लंच और शराब का इंतजाम किया गया था। महिला मित्र ने होटल का कमरा बुक कराया था। कैदियों को शाम पांच बजे तक जेल लौटना था, लेकिन वे पूरी दिन होटल में रहे।

पुलिस टीम ने रेड मारने पर दोनों कैदियों ने भागने की कोशिश की। जालूपुरा से पकड़े गए दो कैदी मादक पदार्थ और मोबाइल लेकर जेल लौट रहे थे। दोनों कैदियों की आईडी होटल में नहीं ली गई थी।

डॉक्टर और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत

जांच में पता चला कि मामूली बीमारी होने के बावजूद कैदियों को रेफर पर्ची मिली। डॉक्टर से मिलीभगत कर कैदियों ने इलाज के बहाने बाहर जाने का मौका पाया।

पुलिस ने आनंदीलाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने रेफर पर्ची के लिए 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। पुलिसकर्मी विकास कई बार चालानी गार्ड बनकर कैदियों की मदद करता रहा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप

इंदौर में पिता से फिरौती के 3 लाख के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पकड़ा गया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 पर मामला दर्ज, कई गिरफ्तारियां

इस मामले में चार कैदियों के अलावा 5 पुलिसकर्मियों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच लालकोठी थाना पुलिस कर रही है।
डीआईजी जेल की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। जेल अधीक्षक राकेश मोहन ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

गर्लफ्रेंड | मिलीभगत का खेल | देश दुनिया न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जयपुर सेंट्रल जेल
  • मिलीभगत का खेल
  • गर्लफ्रेंड
  • शराब पार्टी
  • कैदियों
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती