राहुल गांधी ने EC पर उठाए सवाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में फर्जी वोटर लिस्ट का किया दावा

Sandeep Kumar | Aug 07, 2025, 16:27 IST
Share
rahul-raises-questions
rahul-raises-questions

राहुल गांधी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में 1 लाख वोट चोरी हुए और महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नाम थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक घंटे और 11 मिनट तक प्रजेंटेशन दिया। राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की वोटर लिस्ट में कई संदिग्ध नाम हैं और चुनाव आयोग ने जानबूझकर मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं दी। उन्होंने इस संदर्भ में महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों का हवाला दिया और कहा कि इससे उनका शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है। राहुल ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव की धांधली का आरोप लगाया।

कर्नाटक में वोट चोरी का मामला

राहुल ने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट की वोटर लिस्ट का उदाहरण दिया। उन्होंने दावा किया कि यहां 6.5 लाख वोटों में से 1 लाख वोट चुराए गए। कांग्रेस पार्टी की रिसर्च में पता चला कि यहां के कई वोटर्स के पते गलत थे और एक ही पते पर कई वोटर दर्ज थे। साथ ही, डुप्लीकेट वोटिंग और फर्जी पते भी पाए गए। राहुल गांधी ने कहा कि अगर कर्नाटक में सही वोटिंग होती, तो कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती थीं, लेकिन पार्टी को केवल 9 सीटों पर जीत मिली।

ये भी पढ़ें...

असंवेदनशीलता: पिता वेंटिलेटर पर तो पशु चिकित्सक ने मांगी छुट्टी, नोडल अधिकारी ने मांग लिया फोटो

प्रसून जोशी एवं संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

महाराष्ट्र और हरियाणा में भी गड़बड़ी

राहुल ने महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नामों की मौजूदगी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां पांच महीने में लाखों वोटर जोड़ने का काम किया गया, जो बेहद चिंताजनक था। महाराष्ट्र में शाम पांच बजे के बाद वोटिंग का टर्नआउट बढ़ने को लेकर भी राहुल ने चुनाव आयोग से सवाल किया। हरियाणा में कांग्रेस की हार को वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बताया और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उन्होंने वोटर डेटा सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया।



1. राहुल गांधी के सवाल

👉 बीजेपी पर एंटी-इनकंबेंसी का असर नहीं दिखता, जबकि अन्य दल इससे प्रभावित होते हैं।

👉 राहुल गांधी ने सवाल किया कि एक दिन में चुनाव क्यों नहीं होते।

👉 इलेक्शन कमीशन इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं देता।

2.राहुल गांधी के आरोप

👉 इलेक्शन कमीशन cctv फुटेज नहीं देता ताकि कोई सबूत न बचे।

👉 चुनाव आयोग फर्जी वोटिंग रोकने के प्रयास नहीं कर रहा। साथ ही सबूतों को छिपा रहा है।

3. राहुल ने की ये मांगें

👉 कोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए।
👉 इलेक्शन कमीशन को चुनाव की रक्षा करनी चाहिए, न कि किसी पार्टी को जिताना चाहिए।


छह महीने की जांच और 7 फीट ऊंचे पेपर

राहुल ने दावा किया कि उन्होंने और उनकी टीम ने 6 महीने में लाखों पेपर मैन्युअली चेक किए, जिससे इन गड़बड़ियों का खुलासा हुआ। अगर इन पेपर्स को एक साथ रखा जाए, तो ये 7 फीट ऊंचे हो जाएंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर नॉन-मशीन रीडेबल पेपर्स मुहैया कराए, ताकि इन पेपरों को स्कैन करके सही तरीके से चेक न किया जा सके।

ये भी पढ़ें...

अपने बयानों पर घिरे राहुल गांधी, SC ने कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़प ली, आप सच्चे भारतीय होते तो...

राहुल गांधी के आरोप : मर चुका है भारत का इलेक्शन सिस्टम, मोदी धांधली से बने पीएम

प्रेजेंटेशन में राहुल ने दिखाया कैसे चोरी हुई वोटों

राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की वोटर लिस्ट में 11,965 डुप्लीकेट वोटर्स पाए गए। इन वोटर्स में एक ही शख्स कई जगहों पर दिखाई दिया, और हर बार उसका बूथ नंबर अलग था। उन्होंने यह भी कहा कि 11 हजार संदिग्ध वोटर्स ने तीन-तीन बार वोट डाला। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये लोग कहां से आ रहे हैं।

9b59bc69-e84
9b59bc69-e84


वोट चोरी के तरीकेचोरी किए गए वोट की संख्या
डुप्लीकेट मतदाता11,965
फर्जी और अमान्य पते40,009
एक पते पर थोक में मतदाता10,452
अमान्य तस्वीरें4,132
फ़ॉर्म-6 का दुरुपयोग33,692
कुल वोट चोरी1,00,250

पहले भी राहुल गांधी लगा चुके हैं चुनाव आयोग पर आरोप

  • राहुल गांधी ने 24 जुलाई 2025 को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की एक सीट पर धोखाधड़ी कराई गई है, और उनके पास इसके 100% सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों को सूची में जोड़ा गया है, जबकि 18 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को हटा दिया गया। राहुल ने कहा कि उन्हें एक सीट की जांच में यह गड़बड़ी मिली है, और उन्हें पूरा यकीन है कि हर सीट पर ऐसा ही हो रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी दी कि अगर उन्हें लगता है कि वे इससे बच जाएंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है।
  • 1 अगस्त 2025 को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पास चुनावी धोखाधड़ी के 100% सबूत हैं। राहुल ने दावा किया, "मैं इसे हल्के में नहीं, बल्कि सौ प्रतिशत प्रमाण के साथ कह रहा हूं।" उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक होगी, पूरे देश को यह पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए वोट चुराने का काम कर रहा है। राहुल ने मध्य प्रदेश, लोकसभा और महाराष्ट्र चुनावों के दौरान संदेह जताया और कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में उनका शक और बढ़ गया।
  • 2 अगस्त 2025 को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर से गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को मिटा दिया गया और उस पर कब्जा कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे सबूत हैं, जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का कोई अस्तित्व नहीं है। यह गायब हो गई है।" राहुल ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ठीक से काम नहीं करता। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग जो दस्तावेज उपलब्ध कराता है, उन्हें स्कैन या कॉपी क्यों नहीं किया जा सकता। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची पर स्कैन और कॉपी प्रोटेक्शन लागू करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

फर्जी वोटर

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • चुनाव आयोग
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • फर्जी वोटर
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा