अक्षत की मुट्ठी में छिपी सेवा पुस्तिका! अभियंता का 'टोटकानुमा' फरमान वायरल
Ravi Awasthi | May 17, 2025, 21:27 IST
RICE 1
सरकारी तंत्र की गुमशुदा फाइलें तो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं,लेकिन इस बार मामला'दैवीय डिलीवरी'तक पहुंच गया। अब जनता को इंतज़ार है—चावल चढ़ेंगे या आदेश की परतें खुलेंगी?
चंपावत (उत्तराखंड)। सरकारी फाइलों की खोजबीन अब सिर्फ अलमारियों और डेस्क तक सीमित नहीं रही-अब देवताओं की अदालत में भी अर्जी लगाई जा रही है!
वाकया उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) का है। लोहाघाट डिवीजन में कार्यरत अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका रहस्यमय ढंग से कार्यालय की अलमारी से गायब हो गई। ढूंढ़ते-ढूंढ़ते जब अधिकारी थक गए, तो कथित तौर पर अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार की ओर से शुक्रवार को एक आदेश जारी हुआ-"अब देवता ही न्याय करेंगे!"
यह भी पढ़ें.. 5 हजार करोड़ का चावल खा गए मुर्दे ...राज खुला तो होश उड़े
सुनाया दो मुट्ठी
आदेश में कहा गया-“कार्यालय में खोजबीन के बाद भी सेवा पुस्तिका न मिल पाना खेद का विषय है। संबंधित अधिकारी मानसिक तनाव में हैं। अतः दैवीय आस्था के आधार पर सभी कर्मचारी अपने घर से दो मुट्ठी चावल लाएं,जो मंदिर में अर्पित किए जाएंगे। देवता से सेवा पुस्तिका खोजने की प्रार्थना की जाएगी। अब,वही न्याय करेंगे।”
यह भी पढ़ें.. दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना
सोशल मीडिया पर आदेश वायरल होते ही विभाग प्रमुख राजेश चंद्र ने शनिवार को अधिशासी अभियंता को शोकाज नोटिस देकर जवाब तलब किया। परेशानी बढ़ी तो अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने यू-टर्न लेते हुए कहा-“यह आदेश फर्जी है, मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा !
इसकी जांच कराई जाएगी।” उन्होंने माना कि फाइल सच में गायब है, पर ‘दैवीय समाधान’ का आदेश उनकी जानकारी में नहीं है।
यह भी पढ़ें.. गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
शनिवार को यह आदेश किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर आदेश की भाषा वायरल होते ही मीम्स की बहार आ गई। लोग चुटकी लेने लगे। यूजर्स ने लिखा—
👉 “ अगर चावल से फाइल मिल जाती, तो RTI की जरूरत ही क्या थी ? ”
👉 “ अब से ऑफिस में पूजा अनिवार्य-पेन के साथ अगरबत्ती भी लाओ! ”
यह भी पढ़ें.. CG News | धान के कटोरे में धान के बाद अब चावल पर घमासान; साय सरकार की बढ़ी मुश्किल
बहरहाल,सरकारी तंत्र की गुमशुदा फाइलें तो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं,लेकिन इस बार मामला'दैवीय डिलीवरी'तक पहुँच गया। अब जनता को इंतज़ार है-चावल चढ़ेंगे या आदेश की परतें खुलेंगी ?
वाकया उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) का है। लोहाघाट डिवीजन में कार्यरत अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका रहस्यमय ढंग से कार्यालय की अलमारी से गायब हो गई। ढूंढ़ते-ढूंढ़ते जब अधिकारी थक गए, तो कथित तौर पर अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार की ओर से शुक्रवार को एक आदेश जारी हुआ-"अब देवता ही न्याय करेंगे!"
यह भी पढ़ें.. 5 हजार करोड़ का चावल खा गए मुर्दे ...राज खुला तो होश उड़े
सुनाया दो मुट्ठी चावल लाने का लिखित फरमान
यह भी पढ़ें.. दाल चावल सबसे पौष्टिक खाना, अब US न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस ने भी माना
लेकिन ट्विस्ट यहीं नहीं थमा...
इसकी जांच कराई जाएगी।” उन्होंने माना कि फाइल सच में गायब है, पर ‘दैवीय समाधान’ का आदेश उनकी जानकारी में नहीं है।
यह भी पढ़ें.. गरीबों के चावल को खरीद माफिया बियर फैक्ट्री में भेज रहे थे, 800 कट्टे चावल पकड़ा गया
सोशल मीडिया पर खूब लिए गए चटकारे
👉 “ अगर चावल से फाइल मिल जाती, तो RTI की जरूरत ही क्या थी ? ”
👉 “ अब से ऑफिस में पूजा अनिवार्य-पेन के साथ अगरबत्ती भी लाओ! ”
यह भी पढ़ें.. CG News | धान के कटोरे में धान के बाद अब चावल पर घमासान; साय सरकार की बढ़ी मुश्किल
चावल चढ़ेंगे या आदेश की परतें खुलेंगी?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman