Samsung ने भारत में सस्ते फोन्स को भी दी AI सुपरपावर, जानें क्या है इसकी कीमत

Kaushiki | Feb 27, 2026, 14:08 IST
Share
samsung-affordable
samsung-affordable

सैमसंग ने 15 हजार 999 रुपए की कीमत पर अपना सबसे सस्ता AI फोन Galaxy A07 लॉन्च किया। कंपनी छोटे शहरों तक AI पहुंचा रही है। हालांकि कुछ पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ी हैं।

New Launches: भारत में सैमसंग ने कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत दे दी है। कंपनी अब अपने सस्ते स्मार्टफोन्स में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स दे रही है।

कंपनी का कहना है कि इससे AI फोन की दुनिया तेजी से फैलेगी। लेकिन उसी समय गैलेक्सी A और F सीरीज के कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा भी दी गईं। अब महंगे फोन्स वाले फीचर्स आपके बजट फोन में भी नजर आएंगे।

Samsung Galaxy S26: AI का सुपर पावर, भारत में Apple को सीधा चैलेंज!
Samsung Galaxy S26: AI का सुपर पावर, भारत में Apple को सीधा चैलेंज!

AI अब हर जेब के लिए

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के राजू पुल्लन ने बताया कि AI अब सिर्फ प्रीमियम फोन्स तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी ने हाल ही में नया Galaxy A07 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में केवल 15 हजार 999 रुपए रखी गई है।

इसमें गूगल जेमिनी और सर्कल टू सर्च जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। ये डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। यह अब तक का सैमसंग का सबसे किफायती AI इनेबल्ड स्मार्टफोन बन गया है।

भारत में AI फीचर्स के साथ Samsung Galaxy A17 5G 25,000 रुपये से कम कीमत में  लॉन्च हुआ; कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स देखें
भारत में AI फीचर्स के साथ Samsung Galaxy A17 5G 25,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ; कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स देखें

छोटे शहरों तक पहुंचेगा गैलेक्सी एक्सपीरियंस

सैमसंग (new launcing) अब मेट्रो शहरों से निकलकर छोटे शहरों (Tier-2 और Tier-3) पर ध्यान दे रहा है। कंपनी देशभर में 10 हजार से ज्यादा गैलेक्सी एक्सपीरियंस पॉइंट्स बनाने जा रही है। इससे छोटे गांवों के लोग भी दुकानों पर जाकर AI का अनुभव ले सकेंगे।

ग्राहकों की मदद के लिए सैमसंग फाइनेंस प्लस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इससे बजट खरीदार आसान EMI पर नया AI फोन खरीद सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य टेक्नोलॉजी को हर घर तक पहुंचाने का है।

Samsung cuts the price of Galaxy A and Galaxy M series smartphones in India  from 500 to 1500 rupees | Samsung ने भारत में Galaxy A और Galaxy M series  की कीमत
Samsung cuts the price of Galaxy A and Galaxy M series smartphones in India from 500 to 1500 rupees | Samsung ने भारत में Galaxy A और Galaxy M series की कीमत

कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे की कहानी

AI लाने के साथ ही कुछ मॉडल्स की कीमतों में इजाफा भी हुआ है। गैलेक्सी A56 5G और A36 5G जैसे फोन्स अब महंगे हो गए हैं। इन मॉडल्स के दाम एक हजार रुपए से लेकर 15 सौ रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।

ये नई कीमतें 25 फरवरी 2026 से लागू हो चुकी हैं। मोबाइल मार्केट में बढ़ती लागत की वजह से कंपनी को ये कदम उठाना पड़ा। हालांकि, कंपनी का मानना है कि फीचर्स को देखते हुए ग्राहक इसे पसंद करेंगे।

Samsung भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या है इसकी  कीमत? | Samsung Launches The Cheapest 5g Smartphone In India Know What Is  Its Price - Bw Hindi
Samsung भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या है इसकी कीमत? | Samsung Launches The Cheapest 5g Smartphone In India Know What Is Its Price - Bw Hindi

भारत में सैमसंग का बढ़ता दबदबा

सैमसंग के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। साल 2019 से अब तक कंपनी अपनी A सीरीज के करोड़ों फोन्स बेच चुकी है। साल 2026 तक कंपनी 10 करोड़ यूनिट्स बेचने का बड़ा आंकड़ा पार कर लेगी।

मार्केट रिसर्च के मुताबिक सैमसंग का मार्केट शेयर लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में Z फोल्ड 7 और S25 सीरीज भी धूम मचाएंगी। सैमसंग का फोकस अब टेक्नोलॉजी और बजट के बीच सही बैलेंस बनाना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एक अप्रैल से बदल जाएगा सोना खरीदने का तरीका, अब फ्री नहीं रहेगा गोल्ड बॉन्ड प्रॉफिट

2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज

लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, जानें इसके फीचर्स और कीमत

इंडिया में लॉन्च हुआ गूगल क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, ऐसे करें अप्लाई

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • गूगल
  • स्मार्टफोन
  • samsung
  • new launches
  • new launcing
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई