आज लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Kaushiki | Feb 25, 2026, 15:03 IST
Share
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra

सैमसंग आज रात 11:30 बजे Galaxy S26 Ultra लॉन्च करेगा। इसमें 200MP कैमरा, 60W चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिलेगी। जानें इनके फीचर्स...

New Launches:आज टेक लवर्स के लिए बहुत बड़ा दिन है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी Samsung आज अपना सबसे शानदार Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर रही है। भारतीय समय के मुताबिक आज रात 11:30 बजे इस मेगा इवेंट से पर्दा उठेगा। इस शो का असली स्टार Samsung Galaxy S26 Ultra होने वाला है।

इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन और नए गैलेक्सी बड्स भी आएंगे। पूरी दुनिया की नजरें फिलहाल सबसे पावरफुल मॉडल पर टिकी हुई हैं। आइए जानें कि आखिर ये फोन बाजार में मौजूद बाकी फ्लैगशिप फोंस से कितना अलग है।

Samsung Galaxy
Samsung Galaxy

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा

इस पूरी सीरीज का सबसे खास फोन Galaxy S26 Ultra होने वाला है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और ताकतवर प्रोसेसर दिया है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का यूज हुआ है। Camera

ये चिप खास तौर पर सैमसंग के लिए कस्टमाइज की गई है। इसमें 16GB तक की भारी-भरकम रैम और 1TB की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बेस्ट डिवाइस होगा। इसकी परफॉर्मेंस पिछले सभी मॉडल्स के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर होगी।

200MP कैमरा: फोटोग्राफी का नया किंग

कैमरा सेगमेंट में भी सैमसंग ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। Galaxy S26 Ultra के पिछले हिस्से में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी सेंसर पूरे 200MP का होने वाला है जो शानदार है।

इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। साथ ही 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा रहा है। ये कैमरा 5X ऑप्टिकल जूम के साथ बेहतरीन शॉट्स क्लिक करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy
Samsung Galaxy

डिस्प्ले और ब्राइटनेस

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन (इंडिया में लॉन्च किया) की डिस्प्ले लाजवाब होने वाली है। इसमें 6.9 इंच की बड़ी Dynamic AMOLED स्क्रीन दी गई है। ये स्क्रीन 120Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

इसकी पीक ब्राइटनेस तीन हजार निट्स तक जाने की उम्मीद है। इतनी ब्राइटनेस से तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। ये स्क्रीन कलर्स और डिटेलिंग के मामले में बेमिसाल रहने वाली है। मूवी देखने और गेम खेलने का अनुभव इसमें बहुत कमाल का होगा।

Samsung Galaxy
Samsung Galaxy

बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

पावर के लिए इस फोन में 5,000 mAh samsung mobileकी बैटरी मिलेगी। हालांकि टेक्निकल तौर पर यह 4,855 mAh की बैटरी यूनिट है। सबसे अच्छी बात ये है कि चार्जिंग स्पीड बढ़ गई है।

अब इस फोन के साथ 60W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इससे आपका फोन बहुत ही कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा। लंबे समय तक फोन यूज करने वालों के लिए यह राहत है। सॉफ्टवेयर के तौर पर इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड और One UI मिलेगा।

Samsung Galaxy
Samsung Galaxy

भारत में क्या रहेगी इसकी पोटेंशियल प्राइस

सैमसंग हमेशा अपने अल्ट्रा मॉडल्स को प्रीमियम सेगमेंट में रखता है। भारत में Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग एक लाख 34 हजार 999 रुपए हो सकती है। हालांकि असली कीमत का पता आज रात के लॉन्च इवेंट में चलेगा।

कंपनी लॉन्च के साथ कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट भी दे सकती है। ये फोन उन लोगों के लिए है जो बेस्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं। तो आज रात के इवेंट का इंतजार करें।

ये खबरें भी पढ़ें....

इंडिया में लॉन्च हुआ गूगल क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, ऐसे करें अप्लाई

Google Jobs: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में ऐसे मिलेगी नौकरी, यहां जानिए सारी डिटेल

BOBCARD-Etihad क्रेडिट कार्ड लॉन्च, अब विदेश यात्रा होगी सस्ती

आधार ऐप का न्यू वर्जन लॉन्च, मिनटों में अपडेट होगा मोबाइल नंबर

Tags:
  • इंडिया में लॉन्च किया
  • Camera
  • samsung
  • new launches
  • samsung mobile
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती