मेमोरी चिप की बढ़ती लागत ने बिगाड़ा मोबाइल ब्रांड्स का खेल, आसमान छू रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें
Kaushiki | Apr 10, 2026, 13:48 IST
Smartphone Price Hike
चिप की किल्लत और वैश्विक तनाव से स्मार्टफोन 40% तक महंगे हुए। सैमसंग, वीवो और ओपो के दाम बढ़े। 2027 तक राहत की उम्मीद कम है, लोग अब सेकंड हैंड फोन चुन रहे हैं।
Smartphone Price Hike: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपने गौर किया कि नए मोबाइल फोन की कीमतें अचानक आसमान छूने लगी हैं? दरअसल, ग्लोबल मार्केट में सेमीकंडक्टर चिप की भारी किल्लत चल रही है। बड़ी कंपनियां अब सामान्य फोन चिप के बजाय एआई चिप्स (AI Chips) बनाने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
इसके अलावा, दुनिया के कुछ हिस्सों में चल रहे युद्ध और तनाव ने कच्चा माल भी काफी महंगा कर दिया है। सैमसंग, वीवो, ओपो और शाओमी जैसे ब्रांड्स ने दाम बढ़ा दिए हैं। कुछ मॉडल्स की कीमतों में तो 40% तक का उछाल आया है। आइए जानें...
![smartphone]()
फोन महंगे होने की सबसे बड़ी वजह चिप की किल्लत है। आजकल पूरी दुनिया में एआई (AI) का जबरदस्त क्रेज चल रहा है। बड़ी चिप बनाने वाली फैक्ट्रियां अब फोन की जगह एआई चिप बना रही हैं।
एनवीडिया (Nvidia) जैसी कंपनियां अपना पूरा फोकस एआई चिप्स पर लगा रही हैं। इससे मोबाइल फोन में लगने वाली जनरल चिप्स कम पड़ गई हैं। जब सामान कम होता है, तो उसके दाम अपने आप बढ़ जाते हैं। पिछले तीन महीनों में मेमोरी चिप के दाम 120% तक बढ़े हैं।
![Kick Your Smartphone Addiction With a Digital Detox]()
सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि ग्लोबल टेंशन भी एक बड़ा कारण है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव से कच्चा माल महंगा हुआ है। फोन बनाने में यूज होने वाले पार्ट्स की सप्लाई चेन टूट गई है।
सामान समय पर नहीं पहुंचने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है। अब कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। आईडीसी के मुताबिक, पिछले साल करोड़ों फोन इन कंपनियों ने बेचे थे। लेकिन अब बढ़ती माइक्रोचिप कीमहंगाई ने ग्राहकों के हाथ रोक दिए हैं।
![स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 रामबाण उपाय - 7 ways to detoxify smartphone addiction]()
मार्केट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कंपनियों (Automobile Market) पर भारी दबाव बना हुआ है। फोन की कुल लागत में चिप का हिस्सा अब 40% हो गया है। पहले ये हिस्सा मात्र 18% हुआ करता था। रियलमी ने अपने कुछ मॉडल्स के दाम तो 50% तक बढ़ा दिए हैं।
वहीं शाओमी के स्मार्टफोन्स भी 32% तक महंगे हो गए हैं। ग्राहकों को उम्मीद थी कि शायद अगले साल दाम कम होंगे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 2027 तक राहत के आसार नहीं हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने इसकी कन्फर्मेशन की है।
अब जब नए फोन बजट से बाहर हैं, तो लोग क्या कर रहे हैं? मार्केट में अब सेकंड हैंड फोन का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग नया फोन खरीदने के बजाय पुराने को रिपेयर करा रहे हैं। या फिर वे अच्छी कंडीशन वाले पुराने फोन को तरजीह दे रहे हैं।
स्मार्टफोन (स्मार्टफोन्स होंगे महंगे) की बिक्री में इस साल 10% की गिरावट देखी जा सकती है। अब लोग सिर्फ उन्हीं चीजों पर खर्च कर रहे हैं जो जरूरी हैं। महंगे फोन की खरीदारी अब लोगों की प्राथमिकता से बाहर हो रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
स्कूल में स्मार्टफोन बैन से क्या सच में सुधरती है बच्चों की पढ़ाई, ये रिसर्च आपकी आंखें खोल देगी
स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बना रहा आपको बूढ़ा
स्मार्टफोन बताएगा फेफड़ों का हाल, जानकारी देने वाले ऐप को एम्स ने दी मंजूरी
राजस्थान की महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपहार, क्या है इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना?
इसके अलावा, दुनिया के कुछ हिस्सों में चल रहे युद्ध और तनाव ने कच्चा माल भी काफी महंगा कर दिया है। सैमसंग, वीवो, ओपो और शाओमी जैसे ब्रांड्स ने दाम बढ़ा दिए हैं। कुछ मॉडल्स की कीमतों में तो 40% तक का उछाल आया है। आइए जानें...
smartphone
चिप की कमी और AI का नया क्रेज
एनवीडिया (Nvidia) जैसी कंपनियां अपना पूरा फोकस एआई चिप्स पर लगा रही हैं। इससे मोबाइल फोन में लगने वाली जनरल चिप्स कम पड़ गई हैं। जब सामान कम होता है, तो उसके दाम अपने आप बढ़ जाते हैं। पिछले तीन महीनों में मेमोरी चिप के दाम 120% तक बढ़े हैं।
Kick Your Smartphone Addiction With a Digital Detox
युद्ध का बाजार पर सीधा असर
सामान समय पर नहीं पहुंचने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है। अब कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रही हैं। आईडीसी के मुताबिक, पिछले साल करोड़ों फोन इन कंपनियों ने बेचे थे। लेकिन अब बढ़ती माइक्रोचिप कीमहंगाई ने ग्राहकों के हाथ रोक दिए हैं।
स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 रामबाण उपाय - 7 ways to detoxify smartphone addiction
मोबाइल कंपनियों का बदला हुआ रुख
वहीं शाओमी के स्मार्टफोन्स भी 32% तक महंगे हो गए हैं। ग्राहकों को उम्मीद थी कि शायद अगले साल दाम कम होंगे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 2027 तक राहत के आसार नहीं हैं। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने इसकी कन्फर्मेशन की है।
सेकंड हैंड फोन का बढ़ता हुआ ट्रेंड
स्मार्टफोन (स्मार्टफोन्स होंगे महंगे) की बिक्री में इस साल 10% की गिरावट देखी जा सकती है। अब लोग सिर्फ उन्हीं चीजों पर खर्च कर रहे हैं जो जरूरी हैं। महंगे फोन की खरीदारी अब लोगों की प्राथमिकता से बाहर हो रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
स्कूल में स्मार्टफोन बैन से क्या सच में सुधरती है बच्चों की पढ़ाई, ये रिसर्च आपकी आंखें खोल देगी
स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल बना रहा आपको बूढ़ा
स्मार्टफोन बताएगा फेफड़ों का हाल, जानकारी देने वाले ऐप को एम्स ने दी मंजूरी
राजस्थान की महिलाओं को स्मार्टफोन और इंटरनेट का उपहार, क्या है इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari