काले नाग को ‘नागिन’ की तलाश!, युवती को 4 साल में 13 बार काटा, अधूरी प्रेम कहानी या कुछ और?

Vikram Jain | Published:
Share
mahoba story snake 13 times bit roshni
mahoba story snake 13 times bit roshni

उत्तर प्रदेश के महोबा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक काले सांप ने 4 साल में 13 बार एक युवती को काटा है, और हर बार युवती बच गई है। यह मामला अब गांव में चर्चाओं का विषय बन गया है। जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जिसमें एक काले सांप ने चार साल में 13 बार एक युवती को काटा है। यह सांप युवती के पीछे पड़ा हुआ है। हालांकि युवती हर बार बच जाती है, और इस बार सांप ने उसे उसके अंगूठे में काटा है, जिससे वह अस्पताल में भर्ती हुई है, लेकिन खतरे से बाहर है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे नाग-नागिन की प्रेम कहानी मान रहे हैं, तो कुछ इसे पुनर्जन्म की अधूरी कहानी से जोड़ रहे हैं। यह अजीब घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। साथ ही मामले को लेकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

जानें पूरा हैरान करने वाला मामला

पूरा हैरान करने वाला मामला चरखारी का पंचमपुरा गांव से सामने आया है। दरअसल, गांव में एक काला रंग का सांप पिछले चार सालों से रोशनी नाम की लड़की का युवती का पीछा कर रहा है। यह सांप युवती को अब तक 13 बार डंस चुका है, और हर बार वह बच जाती है। हाल ही में बुधवार को सांप ने फिर से रोशनी को काटा, इस बार सांप ने उसे हाथ पर काटा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। परिजनों का कहना है कि सांप हमेशा रोशनी को ही डंसता है, भले ही घर में और भी लोग हों। यह 13वीं बार है जब रोशनी को सांप ने काटा है।

ये खबर भी पढ़ें...

मेरठ से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की क्रांति, धीरेंद्र शास्त्री बोले- बच्चे 2 ही अच्छे तो फिर चच्चे के 30 क्यों?

गांव में अधूरी प्रेमी कहानी को लेकर चर्चा

अब इस मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना किसी प्रेम कहानी से जुड़ी हो सकती है, जहां सांप, जो शायद पूर्व जन्म की नागिन को खोजने आ रहा है, युवती को बार-बार काटा करता है। ग्रामीणों इसे पूर्व जन्म की अधूरी प्रेम कहानी बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे महज संयोग मानते हैं, और कहते हैं कि सांप ने उसे बार-बार काटा है, लेकिन यह किसी गहरे कारण से नहीं है। वहीं गांव में अधूरी प्रेमी कहानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी पर FIR, कहा था- सपा सांसद का सिर काटने वाले को दूंगा इनाम

घर में किसी को नहीं युवती को काट रहा सांप

मामले में पिता धनपत का कहना है कि बुधवार को उनकी बेटी रोशनी आंगन में थी, इस दौरान एक काले रंग के नाग ने उसके अंगूठे में काटा। घर के लोगों ने नाग को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह देखते ही देखते ओझल हो गया। परिजनों की मानें तो नाग हर बार रोशनी को ही काटता है। रोशनी की मां इसे तंत्र-मंत्र का असर मान रही हैं। उन्होंने कई बार पूजा-पाठ और झाड़-फूंक के उपाय किए, लेकिन सांप का पीछा नहीं छूटा।

ये खबर भी पढ़ें...

मनचाहा चंदा नहीं देने पर कई परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत

नवजात के इलाज के नाम पर लूट, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी महंगे इंजेक्शन खरीदने को किया मजबूर

बुधवार और रविवार को क्यों डंसा सांप?

रोशनी की मां इसे तंत्र-मंत्र का असर मान रही हैं। उन्होंने कई बार पूजा-पाठ और झाड़-फूंक के उपाय किए, लेकिन सांप का पीछा नहीं छूटा। रोशनी की मां ने आगे बताया कि सांप हमेशा बुधवार और रविवार को ही उसे काटता है। यह एक दिलचस्प पहलू है, जो गांव के लोगों के बीच एक नया सवाल खड़ा कर रहा है। कुछ लोग इसे एक तंत्र-मंत्र का परिणाम मानते हैं, जबकि कुछ इसे एक संयोग की घटना मानते हैं।



सर्पदंश | snakebite | यूपी न्यूज | देश विदेश न्यूज | सांप ने काटा

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • snakebite
  • सर्पदंश
  • प्रेम कहानी
  • सांप ने काटा
  • नाग
  • महोबा
  • देश विदेश न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर