इंटरनेट के अश्लील कटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सरकार 4 हफ्ते में बनाए रेगुलेशन

Sandeep Kumar | Nov 27, 2025, 17:22 IST
Share
strict-action-against-obscene-content
strict-action-against-obscene-content

सुप्रीम कोर्ट ने अश्लील कंटेंट को लेकर नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर सख्ती बरती है। जजों ने दर्शकों से आधार कार्ड से उम्र प्रमाणित करने का सुझाव दिया है। इसका उद्देश्य बच्चों को गलत कंटेंट से बचाना है। यह सुझाव चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने दिया।

NEW DELHI. सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर अश्लील कंटेंट को लेकर सख्ती दिखाई है। सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सुझाव दिया कि अश्लील कंटेंट देखने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो। कोर्ट का मानना है कि इससे बच्चों को गलत कंटेंट से बचाया जा सकेगा। यह सुझाव चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने दिया।

जजों ने कहा कि चेतावनी काफी नहीं है। उम्र की पुष्टि एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह सुनवाई समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया जैसे कॉमेडियन और पॉडकास्टर के खिलाफ याचिकाओं पर हो रही थी।

कोर्ट ने दिव्यांगों के अपमान पर भी नाराजगी जताई है। जजों ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब मनमानी नहीं है। इसके लिए एक स्वायत्त रेगुलेटरी बॉडी की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...CJI सूर्यकांत ने जस्टिस जेके माहेश्वरी को बनाया SC लीगल सर्विसेज कमेटी का चेयरमैन

आधार वेरिफिकेशन का सुझाव

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन अश्लीलता पर चिंता जताई है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि किताबों या पेंटिंग में अश्लीलता अलग है। वहां नीलामी होती है और प्रतिबंध भी लग सकते हैं। फोन पर स्थिति अलग है। जैसे ही आप फोन ऑन करते हैं, कंटेंट सामने आ जाता है। कई बार न चाहते हुए भी गलत चीजें दिख जाती हैं। ऐसे में क्या किया जाए?

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि चेतावनी के बावजूद शो शुरू हो जाता है। चेतावनी कुछ सेकंड के लिए आती है। इसके बाद शो शुरू हो जाता है। आधार कार्ड मांगना सही हो सकता है। इससे दर्शक की उम्र का पता चलेगा। यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ सुझाव है।

ये भी पढ़ें...देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, पहली बार 7 देशों के मुख्य न्यायधीश शामिल

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



सरकार से 4 हफ्तों में मांगा जवाब

सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि फोन खोलते ही आपत्तिजनक कंटेंट आ जाता है। अश्लीलता किताबों, पेंटिंग आदि में हो सकती है। नीलामी में ऐसे कंटेंट पर प्रतिबंध हो सकते हैं। जस्टिस जयमाला बागची ने चेतावनी देने की बात की।

ये भी पढ़ें...हाई कोर्ट की राज्य सरकार को लताड़ : दो महीने में हाईवे से हर हाल में दूर करो शराब के 1102 ठेके

समिति का गठन होना चाहिए: SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक समिति का गठन होना चाहिए। यह समिति विशेषज्ञों का समूह हो सकती है। इसमें न्यायपालिका और मीडिया से भी कोई शामिल हो सकता है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ सामने आ सकता है। अगर इससे अभिव्यक्ति की आजादी बाधित होती है, तो उस पर विचार किया जाएगा। एक जिम्मेदार समाज बनाने की जरूरत है। ऐसा होने पर अधिकतर समस्याएं हल हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें...MP Weather Report: प्रदेश में मौसम के दो रंग, कहीं धूप कहीं बादल, रात का पारा रहेगा 12 डिग्री

नए नियम सेंसरशिप नहीं होने चाहिए

न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग ऑर्गेनाइजेशंस ने कहा कि नए नियम सेंसरशिप नहीं होने चाहिए। इस पर जस्टिस जॉयमाला बागची ने कहा कि 48 घंटे बाद कंटेंट हटाया गया। तब तक कंटेंट वायरल हो चुका था। ऑडियो-वीडियो के लिए प्री-पब्लिकेशन सेंसरशिप है। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यह तेजी से फैलता है।

सोशल मीडिया पर यह और भी अस्पष्ट होता है। यह वैश्विक सीमाएं पार कर जाता है। जस्टिस बागची ने कहा कि अधिकारों का गला घोंटना नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंटेंट व्यवस्थित किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश कांत ने उदाहरण दिया, एक व्यक्ति ने पाकिस्तान के साथ होने का पोस्ट किया।

एक घंटे बाद उसने पोस्ट हटा दिया, लेकिन नुकसान हो चुका था। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को चार हफ्ते का समय दिया। सोशल मीडिया/ओटीटी सामग्री से निपटने के लिए नियम बनाने को कहा।





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • केंद्र सरकार
  • यूट्यूब
  • सोशल मीडिया
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म
  • नेटफ्लिक्स
  • आपत्तिजनक कंटेंट
  • आधार वेरिफिकेशन
  • सीजेआई सूर्यकांत
  • अश्लील कंटेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज