TCS ने 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की, जानिए क्या है वजह
Anjali Dwivedi | Published:
tcs layoff
TCS ने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में, खासकर 2026 में और कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सकता है।
News in short
- TCS ने पिछले छह महीनों में लगभग 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है।
- कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दबाव में रिस्ट्रक्चरिंग की योजना बनाई।
- तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025) में 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की गई।
- कंपनी की हेडकाउंट दिसंबर 2025 में घटकर 5 लाख 82 हजार 163 रह गई।
- कंपनी ने ऑफिस अटेंडेंस नियम न मानने पर कर्मचारियों को परफॉर्मेंस साइकिल से बाहर करने की चेतावनी दी है।
News in detail
2025 में किए गए बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी इशारा किया है कि आने वाले समय में और कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण बदलाव
कंपनी ने पुष्टि की है कि रिस्ट्रक्चरिंग का यह प्रोसस अभी जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी, तो 2026 में भी कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। कंपनी ने यह जानकारी अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद दी है, जो एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच रहे।
कितने कर्मचारियों की हुई छंटनी?
इस फैक्ट शीट के अनुसार, कंपनी ने पिछले तीन महीनों में कुल 11 हजार कर्मचारियों को बाहर किया। इनमें से 1,800 कर्मचारियों को तो कंपनी ने अपनी तय प्रक्रिया के तहत बाहर किया, जबकि बाकी कर्मचारी खुद ही कंपनी छोड़कर चले गए।
कंपनी की संख्या घट रही है
इससे यह साफ होता है कि कंपनी की कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में कुल 5 लाख 82 हजार 163 कर्मचारी रह गए थे, जो कि 6 लाख के स्तर से काफी कम है।
TCS में छंटनी की असल वजह
कंपनी ने हाल ही में वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के नियमों को कड़ा किया है। यह भी सुनने में आया है कि अगर कर्मचारी ऑफिस अटेंडेंस नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उन्हें 2026 के परफॉर्मेंस रेटिंग साइकिल से बाहर किया जा सकता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
TCS ने तोड़े नियम! 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब मुकदमेबाजी में फंसी कंपनी
कंपनियों में AI और छंटनी का डर, कैसे बचाएं अपनी नौकरी, यहां जानें सबसे आसान टिप्स
TCS में छंटनी का भूचाल: 12 हजार लोगों की छिन सकती है नौकरी, ये चीज बनी बड़ी वजह
TCS, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने 1 लाख कर्मचारियों को हटाया, AI के कारण हुई छंटनी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha