Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 06, 2025, 22:21 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

कर्नाटक सरकार देगी मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण, BJP का आरोप- समाज को बांट रही

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार सरकारी ठेकों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार ऐसा प्रस्ताव लाई थी, लेकिन विरोध के चलते इसे वापस ले लिया गया था। अब इसे फिर से विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। बीजेपी ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है और इसे अल्पसंख्यक तुष्टिकरण बताया है। वहीं, कांग्रेस इसे सामाजिक न्याय का हिस्सा मान रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बुलडोजर एक्शन पर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- राज्य अपने खर्च पर घर बनाकर दे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए लोगों के घर तोड़ने पर यूपी सरकार को जमकर फटकार लगाई और इसे एक गलत मिसाल करार दिया। जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि संविधान में आर्टिकल 21 का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




खालिस्तान समर्थकों का उत्पात, जयशंकर की कार रोकने की कोशिश, पाक को लेकर की बड़ी बात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक (Chatham House Think Tank) में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद, जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़े, खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी करने लगे। अब इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर मीडिया, हर जगह हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, सभी पर BJP जीती

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के बाद जिला और जनपद पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) ने जबरदस्त जीत दर्ज कराई है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कमोबेश हालत ये है कि जिला और जनपद पंचायतों में कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर भी अपने उम्मीदवार नहीं जिता पाई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब पड़ेगी भीषण गर्मी

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण और उत्तर से ठंडी हवा आने की वजह से अधिकतम तापमान 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री था जो कि बुधवार को 32.3 डिग्री रहा। तेज और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली लेकिन 7 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। फरवरी के बाद मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ा। शुरुआत के चार दिन मार्च में अच्छी गर्मी महसूस हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरकार ने कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, 53 फीसदी किया महंगाई भत्ता

विष्णु सरकार ने कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 53 फीसदी कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने अपने बजट में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया था। बजट में इस संबंध में राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सभी कांग्रेस नेताओं के मोबाइल सर्विलांस पर...भूपेश बघेल ने लगाया आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बाद अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जासूसी का गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, हम सबके मोबाइल सर्विलांस में है। सब जगह सबकी जासूसी करवा रहे हैं। मैं जब पत्रकारवार्ता करता हूं, तो एलआईबी के लोग मेरे बगल में खड़े हो जाते हैं। मेरी बात को सुनते हैं। दीपक बैज की जासूसी कराने का आरोप बता दें कि पिछले दिनों पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने घर की रेकी कर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीते दो रातों से लगातार 24 घंटे दंतेवाड़ा पुलिस उनके रायपुर स्थित शासकीय आवास की रेकी कर रही थी। उन्हें पैदल टहलने के दौरान हमने पकड़ा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सिंगापुर घूमने के लिए एमपी में शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने तोड़े नियम

स्टार्स परियोजना (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स प्रोजेक्ट) के तहत सिंगापुर के स्टडी टूर को दो महीने बीत चुके हैं। शिक्षा विभाग से इस टूर के लिए प्रदेश भर से प्राचार्य और वरिष्ठ शिक्षकों को चिन्हित किया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दुनिया के प्रमुख देशों की शिक्षा प्रणाली का अध्ययन था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश में धान खरीदी में भारी फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों और 140 वेयरहाउसेस में छापेमारी की। इस दौरान करीब 19,910.53 क्विंटल धान की हेराफेरी पकड़ी गई, जिससे सरकार को 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर संकट, निगम ने थमाया टैक्स का नोटिस

इंदौर में 8 मार्च महिला दिवस के मौके पर होने जा रहे ख्यात सिंगर हनी सिंह के लाइव कंसर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कंसर्ट करवा रही कंपनी को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी हो गया है। इसमें कहा गया है कि कंसर्ट करने से पहले आयोजक नगर निगम में टैक्स जमा करें। ऐसा नहीं किए जाने पर कंसर्ट कराने की अनुमति आयोजकों को नहीं दी जाएगी। ऐसे में कंसर्ट को लेकर आयोजकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ग्वालियर किला जाएगा निजी हाथों में, इंडिगो से किया गया इतने साल का करार

ग्वालियर का किला (Gwalior Fort) भारत के सबसे ऐतिहासिक किलों में से एक है। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके संरक्षण के लिए निजीकरण की योजना बनाई है। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पर्यटन-संस्कृति विभाग ने इंडिगो एयरलाइंस और आगा खान कल्चरल सर्विसेज फोरम (AKCSF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



शिवराज सरकार की इस योजना की जांच कराएगी मोहन सरकार, मंत्री बोले- जरूरत नहीं थी

मध्य प्रदेश में पशुओं के लिए डोर-टू-डोर इमरजेंसी सेवाएं देने के उद्देश्य से तत्कालीन शिवराज सरकार ने 12 मई 2023 को पशु संजीवनी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 65 करोड़ रुपए की लागत से 406 विशेष एंबुलेंस खरीदी गई थीं, जो पशु चिकित्सा सुविधाओं से लैस थीं। अब मोहन सरकार इस योजना की जांच करने जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बच्चों को मारने पर शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, एमपी में शारीरिक दंड पर बैन

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के साथ शारीरिक सजा या मारपीट अब पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गई है। इसके तहत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह फैसला बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चिट्ठी के बाद लिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today