Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 08, 2025, 22:34 IST
Share
sootr top news 8 feb
sootr top news 8 feb

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ 'आप' करारी हार की तरफ बढ़ रही है। दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया। वहीं कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर रहे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए मतगणना अभी जारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रुझानों में बीजेपी ने 48 सीटों पर बढ़त ले रखी थी जबकि AAP 22 सीट पर आगे थी। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ वोटर्स में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज, सीएम मोहन इस दिन ट्रांसफर करेंगे 21वीं किस्त

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। योजना की 21वीं किस्त कब आने वाली है इसकी डेट सामने आ गई है। एक बार फिर 10 तारीख को बहनों के खाते में किस्त ट्रांसफर की जाएगी। यानी 10 फरवरी को लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रूपए आने वाले है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी को देवास के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का ट्रांसफर करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश के दामाद हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, जानें इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली सीट से बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा की शानदार जीत ने सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल को हराया और अपने राजनीतिक करियर में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। उनके जीतने के बाद सीएम बनने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं, हालांकि, बीजेपी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए इस पर कोई निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी हो सकती है। Pravesh verma की इस जीत से दिल्ली और मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है, खासकर उनके ससुराल धार, मध्य प्रदेश में, जहां बीजेपी नेता के तौर पर उनके परिवार का राजनीति में अहम स्थान है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जनवरी से नहीं मिलेगा इन लाड़ली बहना को योजना का लाभ, महाराष्ट्र सरकार का ऐलान

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के तहत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 लाख महिलाओं को अयोग्य घोषित कर दिया है। इन महिलाओं को अब जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, उनके खातों में पहले जमा हुए 450 करोड़ रुपए सरकार वापस नहीं लेगी। योजना के मानदंडों में सख्ती और वित्तीय प्रबंधन के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि इन महिलाओं को जनवरी 2025 से योजना का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से खातों में जमा हुई धनराशि वापस नहीं ली जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

DJ सांग पर साथ में नाचने लगे BJP-कांग्रेस प्रत्याशी, वायरल हुआ Video

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशी एक साथ झूमते नजर आए। बस्तर संभाग के जगदलपुर नगर निगम के बीजेपी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे और कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू संग में डांस करने लगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कपिल मिश्रा का MP से गहरा नाता, पिता रामेश्वर मिश्रा रीवा के अखबार में रहे उपसंपादक

दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 27 साल बाद बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। आप सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी। आम आदमी पार्टी की हार के बाद दूसरा प्रमुख नाम कपिल मिश्रा का उभरता है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आम आदमी पार्टी के पतन का मार्ग प्रशस्त किया। कपिल का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, चुनाव में बांट रहे नेता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान का देने वाला मामला सामने आया है। महुआ शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव में चुनावी शराब बांटी गई थी। शराब पीने के बाद से लोगों की तबीयत खराब होने लगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली चुनाव में जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बंपर जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को हराते हुए बीजेपी ने 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापसी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकास, सुशासन और जनशक्ति की जीत करार दिया है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता को आभार व्यक्त करते हुए झूठ और भ्रष्टाचार के अंत की घोषणा की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और स्टॉपेज

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही जबलपुर से छत्तीसगढ़ के रायपुर तक एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है। यह ट्रेन जबलपुर से गोंदिया होते हुए रायपुर तक जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में छह दिन चलाने की योजना है। रेलवे ने इसके संचालन से संबंधित इंटरनल नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिससे यह पता चला है कि इस एक्सप्रेस का किन-किन स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तेज आवाज से दो डीजे वाले बाबू पर हो गई FIR, निगम के एप 311 पर भी कर सकते हैं शिकायत

तेज आवाज पर अब सख्ती के लिए जिला प्रशासन मैदान में उतर आया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में गुरुवार को ही प्रतिबंधात्मक धारा के तहत आदेश जारी कर रात 10 से सुबह 6 बजे तक तेज आवाज पर रोक लगा दी है। वहीं अन्य आयोजन में भी बिना मंजूरी तेज आवाज पर प्रतिबंध के आदेश हो गए हैं। अब इसमें सख्ती भी शुरू हो गई है और तेज आवाज के चलते दो डीजे वाले बाबुओं पर केस दर्ज हो गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली की जीत की मिठाई खाकर ही महाकुंभ के लिए गए सीएम डॉ. मोहन यादव

दिल्ली चुनाव में सालों बाद बीजेपी सत्ता में लौटती दिख रही है और इस आशान्वित जीत की मिठाई खाने और खिलाने के बाद ही सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर से महाकुंभ के लिए रवाना हुए। सीएम डॉ. यादव शुक्रवार रात को ही इंदौर स्थानीय कार्यक्रम के लिए आए थे। वह सुबह रेसीडेंसी में दिल्ली चुनाव काउंटिंग पर नजर रखे हुए थे और फिर सभी को मिठाई खिलाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रोजगार सहायक के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 25 लाख कैश समेत मिली करोड़ों की संपत्ति

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार (7 फरवरी) को मुरैना में एक रोजगार सहायक के घर समेत अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। साथ ही घर से घर से अवैध हथियार भी मिला है। लोकायुक्त ने इस कार्रवाई में रोजगार सहायक के साथ उनके पिता और पत्नी को भी आरोपी बनाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महाकाल मंदिर में पूजन का समय बदला, शिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था


उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि के अवसर पर पूजन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 17 फरवरी से 9 दिन तक भोग आरती दोपहर 1 बजे और संध्या पूजन दोपहर 3 बजे से होगी। महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • काम की खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि