Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Feb 27, 2025, 22:00 IST
Share
THE SOOTR TOP NEWS 27 FEB
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

इंदौर से हटेगा BRTS, हाईकोर्ट का फैसला, सीएम मोहन यादव ने कहा था- हटाएंगे

इंदौर के बीआरटीएस को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इसको लेकर फैसला सुनाया है। बता दें कि तीन महीने पहले इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए इसे हटाया जाएगा। हम कोर्ट के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे। बता दें कि इंदौर में निरंजनपुर से राजीव गांधी प्रतिमा तक करीब 11.5 किमी लंबा बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) बना हुआ है। इसे लेकर दो जनहित याचिकाएं हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में लगी थी। याचिकाओं को हाईकोर्ट की मुख्य पीठ (जबलपुर) ट्रांसफर कर दिया गया था। आज जबलपुर हाईकोर्ट ने इंदौर बीआरटीएस को हटाने के आदेश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चित्रकूट में अमित शाह बोले- जनता कई नेताओं की राजनीति छुड़वा देती है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार चित्रकूट में कहा, राजनीति के क्षेत्र में जनता कई नेताओं को राजनीति छुड़वाती है। नानाजी ने केवल 60 वर्ष की आयु में जब जनता पार्टी अधिकार में थी तब निर्णय किया कि 60 के हो गए बाकी का जीवन एकात्म मानववाद को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। इसके बाद एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया। इसके लिए चित्रकूट को चुना। नानाजी की 15वीं पुण्यतिथि पर अमित शाह ने उनको श्रद्धांजलि दी, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण और रामदर्शन परिसर का लोकार्पण किया। शाह ने कहा, कुछ लोगों के जीवन ऐसे होते हैं, जो कुछ वर्षों नहीं, युगों तक अपना असर छोड़ते हैं और युग को परिवर्तनकारी बनाने का काम करते हैं। नानाजी उनमें से एक हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CG: गेंदू से 7 घंटे हुई पूछताछ, बाहर कांग्रेसी करते रहे नारेबाजी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से ED दफ्तर में 7 घंटे से पूछताछ हुई। वहीं इसके खिलाफ कांग्रेस नेता ED के दफ्तर के बाहर जुट गए। उन्होंने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं। दरअसल, ED ने सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) के निर्माण के संबंध में समन जारी किया था। 4 तथ्यों में जानकारी मांगी थी। गेंदू ने कहा कि, 30 पन्नों में जवाब तैयार किया गया है। ED ने मुख्य रूप से फंडिंग, ठेकेदार और निर्माण कार्य की शुरुआत से जुड़े सवालों को लेकर जवाब मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

वक्फ संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी! इस समय सदन में पेश कर सकती है सरकार

केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। जेपीसी (JPC) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बिल में अधिकांश संशोधनों को मंजूरी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को हुई बैठक में यह फैसले किए गए। इन संशोधनों के आधार पर वक्फ बिल को मंजूरी मिली है, जिससे माना जा रहा है कि अब बजट सत्र के दूसरे हिस्से में वक्फ बिल पेश किया जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इन कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, 16 महीने बाद आदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कार्यरत 1 हजार 500 चिकित्सा शिक्षकों को 7वें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह लाभ अब 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) ने इसके आदेश दो दिन पहले जारी किए हैं, हालांकि कैबिनेट ने इसे 4 अक्टूबर 2023 को मंजूरी दी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

45 वर्ष से अधिक उम्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी कर सकेंगी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन

संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के अंतर्गत पर्यवेक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2025 थी। इस भर्ती में एक विसंगति सामने आई थी कि संविदा में काम कर रहे आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को तो आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई थी लेकिन 10 से 15 साल तक अपनी सेवाएं दे चुकीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयु सीमा में यह छूट नहीं दी गई। इसके बाद पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसका फायदा पूरे मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी आसाराम पहुंचा उज्जैन, आश्रम में बड़ी संख्या में जुटे अनुयायी

आसाराम, जो नाबालिग और महिला से रेप मामले में सजा काट रहा है, अब उज्जैन पहुंच चुका है। जैसे ही यह खबर फैलती है, उसके अनुयायी मंगलनाथ स्थित उसके आश्रम में पहुंचने लगे हैं। यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि आसाराम के अनुयायी उसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। बता दें कि इससे पहले आसाराम अपने इंदौर आश्रम भी पहुंचा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में मिला घरेलू बिल्लियों में बर्ड फ्लू का देश का पहला केस, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में घरेलू बिल्लियों में बर्ड फ्लू (H5N1) के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। यह वायरस आमतौर पर पक्षियों में पाया जाता है, लेकिन हाल ही में इसमें हुए म्युटेशन ने इसे स्तनधारी जीवों में भी फैलाने की क्षमता प्रदान कर दी है। इससे भविष्य में इंसानों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR-NIHSAD) और केंद्र सरकार के पशुपालन विभाग ने इस वायरस की पुष्टि की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, कश्मीर में लैंडस्लाइड, MP में तापमान बढ़ेगा

उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बीते 2 दिन से भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। टूरिस्ट सॉफ्ट मनाली और शिमला में भी बारिश-बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, केरल में बारिश हो रही है। वहीं जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। राजस्थान के 6 जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मप्र के मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त करने की मांग, मठ-मंदिर पुजारी संगठन ने HC में लगाई याचिका

मठ-मंदिर पुजारी संगठन ने मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त करने की मांग की है। आरोप है कि मठ-मंदिर पुजारी संगठन धार्मिक संप्रदाय जैसे शैव संप्रदाय, वैष्णव संप्रदाय, दशनामी संप्रदाय, रामानंद संप्रदाय, निंबार्क संप्रदाय आदि से संबंधित पुजारियों का समूह है। इन पुजारियों को संविधान के अनुच्छेद 26 के अंतर्गत मौलिक अधिकार प्राप्त है। शासन द्वारा मंदिर संपत्ति और जमीन को सरकारी नियंत्रण में लेकर धार्मिक संप्रदाय को प्राप्त मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संगठन ने इसे लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर शासन अपनी मनमानी मंदिरों पर जारी रखता है, तो हिंदू मंदिर की सरकारीकरण से मुक्ति हेतु मठ मंदिर पुजारी संगठन प्रदेश स्तर पर "मंदिर मुक्ति अभियान" शुरू करेगा।

शिवराज बोले- वोट दिलाऊ फैसले करने पड़ते हैं, देश में एक साथ इलेक्शन जरूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बार-बार चुनावों के कारण कई फैसले प्रभावित होते हैं। गवर्नेंस प्रभावित होती है, विकास रुक जाता है पैसे की बर्बादी होती है। कई बार तो वोट दिलाऊ फैसले भी करने पड़ते हैं। शिवराज ने भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित 'एक देश-एक चुनाव' कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ संवाद किया। शिवराज ने कहा कि अब पिछले साल नवंबर-दिसंबर में एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव हुए। विधानसभा चुनाव की थकान उतरी नहीं थी कि 4 महीने बाद ही लोकसभा चुनाव आ गया। विधानसभा चुनाव में 6 महीने तो कुछ हुआ ही नहीं था।

तमिलनाडु CM- हिंदी ने 25 भाषाओं को खत्म किया, भाजपा ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया

तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि जबरन हिंदी थोपने से 100 सालों में 25 नॉर्थ इंडियन भाषाएं खत्म हो गई। स्टालिन ने गुरुवार को X पर पोस्ट करते हुए कहा- एक अखंड हिंदी पहचान की कोशिश प्राचीन भाषाओं को खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार कभी भी हिंदी क्षेत्र नहीं थे। अब उनकी असली भाषाएं अतीत की निशानी बन गई है। वहीं बीजेपी ने स्टालिन के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच