Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 01, 2025, 22:12 IST
Share
Top News 1 march
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

31 मार्च तक आधार लिंक करें नहीं तो राशन कार्ड होगा बंद, जानें कैसे करें लिंक

भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत करोड़ों लोग मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन अब एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसमें राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस लिंकिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। अगर आपने अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो 1 अप्रैल 2024 से आपको मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। यह कदम सरकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अब सिनेमा हॉल में एड से मिलेगा छुटकारा, MP High Court ने दिए ये निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के निर्देश के बाद सिनेमा प्रेमियों के चेहरे खिल उठे हैं। हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में कहा है कि सभी सिनेमा हॉल में फिल्म के शो का सही समय टिकट पर मेंशन होना चाहिए। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दर्शकों को विज्ञापन देखने के लिए जबरन मजबूर नहीं किया जा सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

LPG Price Hike: होली से पहले आम आदमी को तगड़ा झटका... महंगा हो गया LPG स‍िलेंडर

होली से पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। 1 मार्च 2025 से लागू नए रेट के अनुसार, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में इसका सीधा असर देखा जा सकता है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के पोर्टल पर जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी पिछले महीनों में देखे गए उतार-चढ़ाव का हिस्सा है। बता दें कि इस महीने होली से पहले रमजान 2 मार्च से शुरू हो जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते मेयर मीनल चौबे का बेटा इन धाराओं में हुआ अरेस्ट

राजधानी रायपुर की मेयर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे को पुलिस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब मेहुल और उसके दोस्तों ने 27 फरवरी को चंगोराभाठा रोड पर आधी रात को बर्थडे मनाया और इस दौरान आतिशबाजी भी की गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और मेहुल के साथ-साथ उसके 10 अन्य दोस्तों की पहचान भी कर ली। पुलिस ने इन सभी को थाने बुलाने का फैसला किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत एक महीने की सजा और 5000 रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायपुर को खूबसूरत बनाने के लिए 500 करोड़ खर्च करेगी सरकार

साय सरकार का दूसरा बजट 3 मार्च को विधानसभा में पेश होगा। प्रदेश के सभी बड़े नगर निगमों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए राज्य सरकार फोकस कर सकती है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर, ग्रैंड सेपरेटर, पार्क बनाने जैसे प्रावधान शामिल होने के आसार हैं। शहरों के व्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार बजट में लगभग 500 करोड़ रुपए का प्रावधान कर सकती है। इसके अलावा शहरों से गांवों की कनेक्टिविटी के लिए भी मुख्यमंत्री बस योजना शुरू कर सकती है। इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बड़े नक्सल लीडर्स से मुठभेड़... 500 जवानों ने चारों तरफ से घेरा, 2 ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों को मिलाकर 2025 में 83 नक्सली ढेर हुए हैं। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बड़े लीडर्स से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि किस्टाराम इलाके में कोबरा, DRG और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में एवियन फ्लू का खतरा: छिंदवाड़ा में 21 दिन के लिए बाजार बंद

मध्य प्रदेश में एक बार फिर एवियन फ्लू (Avian Flu) ने हड़कंप मचा दिया है। छिंदवाड़ा जिले में बिल्लियों और पक्षियों में वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता से कदम उठाया है। इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए छिंदवाड़ा जिले के प्रभावित बाजार को 21 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही, 750 से अधिक मुर्गियों को मारकर दफन किया गया है। विशेषज्ञों ने इस प्रकोप को गंभीर बताते हुए इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता जताई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में डिलीवरी के बाद बेसुध हुई 5 महिलाएं, चली गई याददाश्त, डॉक्टर-परिजन हैरान

मध्य प्रदेश के रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गायनी विभाग में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हैरान की बात यह है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं की याददाश्त चली गई। वे अपने परिजनों को भी पहचान नहीं पा रही हैं। जिसके बाद से परिजनों में घबराहट फैल गई और अस्पताल में हड़कंप मच गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अब डॉक्टरों की टीम ने मामले में जांच शुरू कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

किसान सम्मेलन में गेहूं की नई दर घोषित, सीएम मोहन यादव ने नक्सलियों को भी दे डाली चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश से कोई भी नक्सली जिंदा नहीं जाएगा। किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के 117 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसके साथ ही, गेहूं के लिए नई उपार्जन दर भी घोषित की। किसानों के लिए चावल उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

AI का यूज कर MP पुलिस कर रही कमाल, किडनैंप हुए बच्चों को मां-बाप से मिला रही

मध्य प्रदेश में एक समय था जब डकैतों का खौफ था, लेकिन अब अपहरण जैसी घटनाएं उभरने लगी हैं। ग्वालियर चंबल अंचल में हर साल सैकड़ों बच्चे गायब हो जाते हैं। यह समस्या अभी भी जारी है, लेकिन पुलिस इन बच्चों को परिवारों से मिलाने का प्रयास कर रही है। पिछले 14 महीनों में 475 से अधिक बच्चों को पुलिस ने बचाया है। इनमें से कई बच्चों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से ढूंढा गया है। फिर भी अपहरण की घटनाएं लगातार हो रही हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ HC ने जारी किया वारंट, जानिए क्यों?

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राजधानी भोपाल के जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला RERA (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) द्वारा बिल्डर के खिलाफ जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (RRC) लागू न करने से जुड़ा हुआ है। अदालत ने कलेक्टर को पहले RRC लागू करने का आदेश दिया था, लेकिन कलेक्टर ने इसे लागू नहीं किया। इस कारण कोर्ट ने अब जमानती वारंट जारी कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP वालों को लगेगा झटका! बढ़ी बिजली दरों के साथ स्मार्ट मीटर पर पैसा वसूलने की तैयारी

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को इस बार बिजली दर में दोहरा झटका लग सकता है। बिजली कंपनी द्वारा 2025-26 के लिए प्रस्तावित दरों में स्मार्ट मीटर की राशि भी शामिल की जा सकती है। यह राशि बिल में अलग से दिखाई नहीं देगी, बल्कि टैरिफ में ही जुड़ी रहेगी। बिजली कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग के सामने एक टैरिफ पिटीशन दायर की है। इसमें स्मार्ट मीटर के रखरखाव, सुधार, निगरानी और डेटा भेजने के लिए 754 करोड़ 32 लाख रुपए की मांग की है। पिटीशन में स्मार्ट मीटर की राशि को टैरिफ में जोड़ने की योजना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली: 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

देश की राजधानी दिल्ली में 15 साल और उससे ज्यादा पुराने वाहनों को 31 मार्च से पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पाएगा। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को इसका ऐलान करते हुए बताया कि इस फैसले की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय को जल्द दी जाएगी। हम पेट्रोल पंपों पर गैजेट लगा रहे हैं जो 15 साल से पुराने वाहनों की पहचान करेंगे। ऐसे वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।

उत्तराखंड एवलांचः 50 मजदूर निकाले गए, इनमें 4 की मौत

उत्तराखंड के चमोली में हुए एवलांच में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के दूसरे दिन शनिवार को बचाव टीम ने 17 मजदूरों को रेस्क्यू किया। इससे पहले शुक्रवार को टीम द्वारा 33 लोगों को बचाया गया था। इनमें गंभीर रूप से घायल 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 मजदूर अब भी लापता हैं। हादसा चमोली के माणा गांव के नजदीक 28 फरवरी की सुबह 7:15 बजे हुआ। मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बीआरओ के 55 मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, तभी हिमस्खलन हो गया और सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती