Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 16, 2025, 22:00 IST
Share
the sootr top news 16 march
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 6 हजार करोड़ का कर्ज, 15 दिन में तीसरी बार उठाया लोन

मध्य प्रदेश सरकार एक फिर बड़ा कर्ज लेने जा रही है। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्ज का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। मोहन यादव सरकार मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रंगपंचमी(19 मार्च) को 6 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है, जो कि मार्च में तीसरी बार होगा। इस कर्ज को 7, 21 और 24 साल की अवधि में दो-दो हजार करोड़ रुपए की तीन अलग-अलग किस्तों में लिया जाएगा। खास बात यह है कि मार्च में अब तक 16,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है, जिससे राज्य पर वित्तीय बोझ बढ़ता जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत!

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का प्रकोप बना हुआ था, जिससे लोग बेहाल हो गए थे। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जो गर्मी से राहत दिलाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है। इसके साथ ही, गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लैक्स फ्रीडमैन संग पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने पाकिस्तान, RSS और गुजरात दंगों पर दी अपनी सख्त राय


अमेरिकी पॉडकास्टर लैक्स फ्रीडमैन के साथ एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की घटना होती है, तो उसका कनेक्शन पाकिस्तान से होता है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर के लिए एक परेशानी का केंद्र बन चुका है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्षों में RSS से मिले संस्कारों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बचपन में उनके गांव में RSS की शाखा होती थी, जहां वे खेलते थे और देशभक्ति के गीत गाते थे। गुजरात दंगों पर उन्होंने बताया कि 2002 से पहले गुजरात में कई दंगे हो चुके थे, लेकिन गोधरा कांड के बाद 2002 के दंगे हुए, जो दुखद थे... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पेट दर्द का इलाज कराने आई महिला को लगा दिया अबॉर्शन का इंजेक्शन

बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां स्टाफ ने एक स्वस्थ्य गर्भवती महिला को गलती से अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसके 5 माह का गर्भ खराब हो गया। पीड़िता ने बताया पेट दर्द का इलाज कराने आई थी, लेकिन अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया। पीड़िता का कहना है कि, दूसरी महिला समझकर मुझे इंजेक्शन लगाया गया है। मामला सामने आने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए दोषी स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सिम्स प्रशासन ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिलाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नॉर्थ मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग, 51 की मौतट; 100 से ज्यादा घायल

यूरोपीय देश नॉर्थ मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 118 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोकानी शहर में आयोजित हिप हॉप म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान यह हादसा हुआ। कोकानी शहर राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। 30,000 की आबादी वाले इस शहर के नाइट क्लब में उस समय आग लगी जब फेमस हिप-हॉप जोड़ी ADN का म्यूजिक प्रोग्राम चल रहा था। इस कॉन्सर्ट के लिए 1500 लोग क्लब में जमा हुए थे।

तेलंगाना CM की ट्रोलर्स को चेतावनी-नंगा करवाकर सड़क पर पिटवाऊंगा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी ने कहा है कि उनके खिलाफ अपशब्द कहने वालों को ‘नंगा कर बीच सड़क पर परेड निकालकर पीटा जाएगा। रेड्‌डी का यह बयान राज्य में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद आया है। इन पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। रेड्डी ने विधानसभा में कहा- यह मत सोचिए कि मैं चुप हूं, क्योंकि मैं मुख्यमंत्री हूं। मैं आपको नंगा कर दूंगा और आपको पीटूंगा। ऐसे लाखों लोग हैं जो मेरे कहने पर आपको पीटने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। मैं अपने पद के कारण सहनशील बना हुआ हूं। हालांकि, उन्होंने फिर कहा कि मैं जो भी करूंगा, कानून के दायरे में रहकर करूंगा।

बिना प्रेस के कपड़े पहनने के बाद अब मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कर दिया ये ऐलान

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हाल ही में कुछ फैसलों को लेकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में घर से सब्जी मंडी जाने के लिए वे साइकिल का इस्तेमाल करेंगे और मीटिंग के लिए भी साइकिल से ही जाएंगे। इसके अलावा, गर्मी में बिना एसी के बैठने का भी उन्होंने विचार व्यक्त किया। बता दें कि इससे पहले तोमर एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का भी फैसला कर चुके हैं। इसके अलावा वे नाले में उतरकर सफाई करने और बिना जूते-चप्पल पहने रहने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में स्वीकारा- सौरभ शर्मा की नियुक्ति गलत, जानिए क्या कुछ कहा

मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सौरभ शर्मा की नियुक्ति को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने विधानसभा में स्वीकार किया कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति गलत हुई थी और यह नियमों के खिलाफ थी। उनका कहना था कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति उनके द्वारा अनुशंसा से नहीं हुई थी, और इसके लिए उन्होंने कभी कोई आदेश नहीं दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मऊगंज हिंसा पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, सुरक्षा पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में शनिवार ( 15 मार्च ) को एक हिंसक घटना हुई। इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक को बंधक बना लिया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया। जब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ASI (Assistant Sub-Inspector) की मौत हो गई और तहसीलदार घायल हो गए। अब इसी मामले पर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 40 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, ब्याजमुक्त फसल ऋण की घोषणा

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को ब्याजमुक्त फसल ऋण देने का बड़ा कदम उठा रही है, जिससे उन्हें खेती की बढ़ती लागत से राहत मिल सके। 2024-25 में खरीफ और रबी सीजन में 33 लाख किसानों को 19 हजार 895 करोड़ रुपए का अल्पावधि ऋण दिया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उनकी खेती की लागत को कम करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Update : हीट-वेव को लेकर Yellow Alert जारी, बड़े शहर सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नहीं रहे महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़, 80 साल की उम्र में निधन

राजस्थान के उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के प्रमुख सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 80 वर्ष की उम्र में हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज सिटी पैलेस के शंभू निवास में चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़, जो भागवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे, अपने पारिवारिक विवादों के कारण भी चर्चा में रहे हैं। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल नवंबर 2024 में हो गया था। बता दें कि अरविंद सिंह, महाराणा प्रताप के वंशज थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पाकिस्तानी सेना पर बलूच आर्मी का फिदायीन हमला, 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को पाकिस्तानी सेना पर एक फिदायीन (सुसाइड) हमले का दावा किया है, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। यह हमला क्वेटा से कफ्तान जाते आठ मिलिट्री वाहनों के काफिले पर किया गया। BLA के अनुसार, उनकी मजीद और फतेह ब्रिगेड ने इस हमले को अंजाम दिया और काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की। एक फिदायीन लड़ाका विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया और इसके बाद फतेह स्क्वॉड ने काफिले में घुसकर हमला किया। हमला इतना भीषण था कि जिस वाहन पर सुसाइड अटैक किया गया था, वह पूरी तरह से तबाह हो गया। घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती किया गया है और इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • top news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज