तिरुपति लड्डू विवाद में बड़ा खुलासा: 5 साल में बंट गए मिलावटी घी से बनाए गए 20 करोड़ लड्डू

Sandeep Kumar | Nov 23, 2025, 24:03 IST
Share
tirupati-laddu-controversy
Photograph: (thesootr)

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के प्रसाद में मिलावट का खुलासा हुआ। SIT ने जांच में पाया कि 2019 से 2024 तक 48.76 करोड़ लड्डू बनाए गए। इनमें से 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से बनाए गए थे।

Chennai. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के प्रसाद में मिलावट का खुलासा हुआ है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बताया कि TTD चेयरमैन बीआर नायडू ने मिलावटी घी की बात कबूली है। 2019 से 2024 के बीच 48.76 करोड़ लड्डू बनाए गए। इनमें से 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से बनाए गए थे। TTD के मुताबिक, यह अनुमान दर्शनार्थियों की संख्या और खरीद के रिकॉर्ड से निकाला गया। SIT ने चेयरमैन बीआर नायडू से शनिवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की।

एमपी के इस शहर से जुड़े तिरुपति लड्डू विवाद के तार, CBI ने दी दस्तक

डेयरी फर्मों के नाम पर टेंडर हासिल किए

2022 में लड्डू प्रसाद में घी में मिलावट की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद SIT ने जांच की थी। TTD ने उत्तराखंड की भोलेबाबा डेयरी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। डेयरी मालिकों ने अन्य डेयरी फर्मों के नाम पर टेंडर हासिल किए। इनमें वैष्णवी डेयरी (तिरुपति), माल गंगा डेयरी (उत्तर प्रदेश) और AR डेयरी फूड्स (तमिलनाडु) शामिल हैं। यह सब सुब्बा रेड्डी के चेयरमैन रहते हुए हुआ।

तिरुपति लड्डू घोटाला: चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से की घी सप्लाई

SIT ने की पूछताछ

SIT ने पूर्व TTD चेयरमैन सुब्बा रेड्डी से सवाल किया। पूछा कि मिलावट की लैब रिपोर्ट के बावजूद घी के टैंकर क्यों मंजूर किए गए। रेड्डी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट नहीं दिखाई गई। घी की खरीद तकनीकी समिति की सिफारिश पर हुई थी। उनके पूर्व सहायक चिन्ना अप्पन्ना गिरफ्तार हो चुके हैं। SIT ने TTD के पूर्व EO ए.वी. धर्मा रेड्डी से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट नेल्लोर कोर्ट में जमा कर दी है। 15 दिसंबर तक सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।

SC का आदेश, तिरुपति लड्डू विवाद की जांच नई SIT करेगी, सॉलिसिटर जनरल बोले- अगर आरोप में थोड़ी भी सच्चाई तो यह बिल्कुल अस्वीकार्य

तिरुपति लड्डू विवाद को 3 पॉइंट्स में समझें

👉 SIT ने बताया कि TTD चेयरमैन बीआर नायडू ने कबूल किया। 2019 से 2024 के बीच 48.76 करोड़ लड्डू बनाए गए। इनमें से 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से तैयार किए गए थे।

👉SIT ने चेयरमैन बीआर नायडू से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा, 2022 में लड्डू प्रसाद में घी की मिलावट के बाद SIT ने मामले की जांच शुरू की थी।

👉SIT ने जांच रिपोर्ट नेल्लोर कोर्ट में जमा कर दी है। 15 दिसंबर तक सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।

तिरुपति लड्डू विवाद पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी का बड़ा बयान, कर डाली ये मांग

क्या है तिरुपति लड्डू का इतिहास

तिरुमाला मंदिर में रोजाना 3.5 लाख से ज्यादा लड्डू प्रसाद दिए जाते हैं। यह परंपरा 1715 से जारी है। प्रसाद मंदिर की रसोई पोट्टु में तैयार होता है। पारंपरिक समुदाय के कारीगर इसे बनाते हैं। लड्डू को पहले भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किया जाता है।

लड्डू बनाने की प्रक्रिया को दित्तम कहा जाता है। इसमें सामग्री की मात्रा का सख्ती से पालन किया जाता है। लड्डू की रेसिपी में अब तक छह बार बदलाव किए गए हैं। पहले लड्डू बेसन और गुड़ की चाशनी से बनते थे। बाद में स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए बादाम, काजू और किशमिश मिलाए गए।

Tags:
  • मिलावट
  • SIT
  • मिलावटी घी
  • तिरुपति लड्डू
  • तिरुपति लड्डू विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती