डराने वाले आंकड़े आए सामने, यहां 2051 तक 54% कम हो जाएगी हिंदू आबादी
Sourabh Bhatnagar | Nov 08, 2024, 08:45 IST
TISS
मुंबई में बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदायों की बढ़ती संख्या को लेकर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (TISS) की एक स्टडी रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है।
मुंबई में बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदायों की बढ़ती संख्या को लेकर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) की एक स्टडी रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अवैध अप्रवासियों की बढ़ती संख्या शहर की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल रही है। साथ ही यह भी अनुमान जताया गया है कि 2051 तक मुंबई में हिंदू आबादी घटकर 54% रह जाएगी, जबकि मुस्लिम आबादी में इजाफा होगा।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ राजनीतिक दल अवैध अप्रवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनावों में जाली दस्तावेजों के जरिए इन अप्रवासियों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रणाली पर खतरा मंडरा रहा है।
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट कह रही महाआलसी हैं हम, सिंगापुर फिट
TISS की रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि अवैध अप्रवासियों के कारण मुंबई की झुग्गियों में अत्यधिक भीड़ हो गई है। इस कारण शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव पड़ रहा है, जो पहले से ही तनावग्रस्त है। सरकार के पास इन अप्रवासियों का कोई डेटा भी उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, अवैध अप्रवासियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, स्वच्छता, जल आपूर्ति और बिजली जैसी सार्वजनिक सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शहर के गोवंडी, कुर्ला और मानखुर्द जैसे इलाकों में अपर्याप्त बिजली और पानी की आपूर्ति के कारण संकट उत्पन्न हो गया है।
क्या कर रहा दाऊद इब्राहिम का बेटा, अंडरवर्ल्ड डॉन बना या फिर…
स्थानीय लोगों और अप्रवासी समुदायों के बीच बढ़ती आर्थिक असमानताओं के कारण सामाजिक तनाव और हिंसक झड़पों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर महिलाओं की तस्करी की जा रही है और वे देह व्यापार में फंसी हुई हैं।
TISS के प्रो-वाइस चांसलर शंकर दास और असिस्टेंट प्रोफेसर सौविक मंडल की टीम ने इस अध्ययन को अंजाम दिया है। इस स्टडी में 3,000 प्रवासियों से जानकारी ली गई थी, लेकिन रिपोर्ट में 300 सैंपल का ही विश्लेषण किया गया है। पूरी रिपोर्ट में 5 से 6 महीने लग सकते हैं।
रिपोर्ट को लेकर राजनीतिक दलों में विवाद हो गया है। NCP नेता और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी ने इसे BJP-RSS का सर्वे मानते हुए इसका विरोध किया। वहीं, BJP नेता किरीट सोमैया ने इसे टाटा इंस्टिट्यूट की "ऑथेंटिक रिपोर्ट" करार दिया और कहा कि यह शहर के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है।
TISS के असिस्टेंट प्रोफेसर सौविक मंडल के अनुसार, यह रिपोर्ट बहुत चिंताजनक है क्योंकि अवैध अप्रवासी बांग्लादेश और म्यांमार से सीधे बॉर्डर पार करके मुंबई पहुंचे हैं। मंडल ने बताया कि यह अप्रवासी नेटवर्क की तरह काम कर रहे हैं, जिसमें पहले परिवार का एक सदस्य आता है, फिर धीरे-धीरे पूरा परिवार बस जाता है।
रिपोर्ट ने मुंबई में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता को स्पष्ट किया है। आुपको बता दें कि मुंबई में 1961 में हिंदुओं की आबादी 88% थी, जो 2011 तक घटकर 66% ही रह गई है। वहीं मुस्लिम आबादी में 1961 में 8% से 2011 में 21% तक वृद्धि हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से कम हो जाएगी और मुस्लिम आबादी में लगभग 30% की वृद्धि होगी।
राजनीति का हथियार बन रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट कह रही महाआलसी हैं हम, सिंगापुर फिट
झुग्गियों में बढ़ रही आबादी
सार्वजनिक सेवाओं पर असर
क्या कर रहा दाऊद इब्राहिम का बेटा, अंडरवर्ल्ड डॉन बना या फिर…
बढ़ती हिंसा और असमानता
ऐसे की गई स्टडी
राजनीतिक हुआ मामला
ऐसे बढ़ रही आबादी
रिपोर्ट ने मुंबई में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है और इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता को स्पष्ट किया है। आुपको बता दें कि मुंबई में 1961 में हिंदुओं की आबादी 88% थी, जो 2011 तक घटकर 66% ही रह गई है। वहीं मुस्लिम आबादी में 1961 में 8% से 2011 में 21% तक वृद्धि हुई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2051 तक हिंदू आबादी 54% से कम हो जाएगी और मुस्लिम आबादी में लगभग 30% की वृद्धि होगी।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA