World Most Beautiful Faces 2025 की लिस्ट में 3 इंडियन भी

Kaushiki | Dec 30, 2025, 15:26 IST
Share
World Most Beautiful Faces 2025
World Most Beautiful Faces 2025

टीसी कैंडलर 2025 की लिस्ट में के-पॉप स्टार रोजे ने दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे का खिताब जीता है। इस ग्लोबल लिस्ट में भारत की प्रियंका चोपड़ा, हरनाज संधू और पूजा हेगड़े ने भी अपनी खूबसूरती और ग्रेस का परचम लहराया है।

World Most Beautiful Faces 2025: मनोरंजन की दुनिया से एक बहुत ही ग्लैमरस खबर सामने आई है। अमेरिकन संस्था टीसी कैंडलर ने साल 2025 की 100 मोस्ट ब्यूटीफुल फैस की लिस्ट जारी की है। इस बार के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की रोजे ने पहले स्थान पर कब्जा किया है।

इस ग्लोबल लिस्ट में इंडियन सिनेमा की तीन बड़ी हस्तियों ने भी अपनी चमक बिखेरी है। प्रियंका चोपड़ा, हरनाज संधू और पूजा हेगड़े ने अपने टैलेंट और ग्रेस के दम पर टॉप 100 में जगह बनाई है। इसमें एक्टर वरुण धवन भी शामिल हैं। ये खबर इंडियन फैंस के लिए प्राउड मोमेंट लेकर आई है। आइए डिटेल में जानें...

Most Beautiful Faces 2025: ब्लैकपिंक की रोजे बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत  महिला हस्ती, BTS V को मिला ये स्थान | TC Candler 2025 Blackpink Rosé Most  Beautiful Faces 2025 K-pop BTS
Most Beautiful Faces 2025: ब्लैकपिंक की रोजे बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हस्ती, BTS V को मिला ये स्थान | TC Candler 2025 Blackpink Rosé Most Beautiful Faces 2025 K-pop BTS


ब्लैकपिंक की रोजे 2025 की सबसे सुंदर चेहरा

ब्लैकपिंक की रोजे को साल 2025 का सबसे सुंदर चेहरा चुना जाना उनकी कड़ी मेहनत और ग्लोबल अपील का नतीजा है। वे सिर्फ अपनी लुक्स के लिए ही नहीं। बल्कि अपनी जादुई आवाज और यूनिक फैशन सेंस के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं।

टीसी कैंडलर के मुताबिक, उन्हें नंबर 1 बनाने के पीछे सिर्फ चेहरा नहीं है। उनकी ओरिजिनालिटी और सीरियसनेस जैसे टैलेंट भी शामिल हैं। रोजे एक ग्लोबल यूथ आइकन हैं।

वे के-पॉप इंडस्ट्री को पूरी दुनिया में लीड कर रही हैं। उनकी सादगी और स्टेज पर उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस उन्हें दूसरी सेलिब्रिटीज से काफी अलग और इम्प्रेससिव बनाती है।

ये खबर भी पढ़ें... 2025 की सबसे बड़ी Flop Movies, सलमान और ऋतिक जैसे सुपरस्टार्स भी लिस्ट में शामिल

roseee
roseee


क्या है सुंदरता मापने का पैमाना

टीसी कैंडलर की टीम सिर्फ फिजिकल ब्यूटी के आधार पर लिस्ट नहीं बनाती। सिलेक्शन के लिए सेलिब्रिटीज की ओरिजिनालिटी, डेन्सी, सीरियसनेस और होप जैसे टैलेंट देखे जाते हैं।

हर साल करीब 1 लाख से ज्यादा हस्तियों में से 100 चेहरे चुनते हैं। टीम दुनियाभर के 40 से ज्यादा देशों की महिलाओं पर बारीकी से रिसर्च करती है।

इसमें फैंस के वोट्स और एक्सपर्ट्स की राय को बराबर महत्व दिया जाता है। जो समाज में पॉजिटिव बदलाव लाती हैं उन्हें लिस्ट में प्रॉयोरिटी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें... Ranveer Singh की Dhurandhar Movie ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, जानें कौन है इस मूवी का सबसे महंगा एक्टर

मर्लिन मुनरो - विकिपीडिया
मर्लिन मुनरो - विकिपीडिया


मर्लिन मुनरो को आज भी क्यों माना जाता है सबसे सुंदर

जब भी खूबसूरती की बात होती है, मर्लिन मुनरो का नाम जरूर आता है। उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पर्सनालिटी बेमिसाल थी।

मुनरो ने सुंदरता के ऐसे स्टैंडर्ड सेट किए जो आज भी कायम हैं। उनकी सादगी, ग्लैमर और कैमरा फेसिंग क्वालिटी उन्हें आज भी नंबर 1 बनाती है। वे सिर्फ एक चेहरा नहीं बल्कि सिनेमा के हिस्ट्री की सबसे बड़ी आइकन थीं।

ये खबर भी पढ़ें... आर्यन की The Bads of Bollywood में दिखा पर्दे के पीछे का सच, तीनों खान पहली बार होंगे एक साथ

इंडियन ब्यूटी का भी दिखा जलवा

इस इंटरनेशनल लिस्ट में भारत की तीन हसीनों ने अपनी जगह पक्की की है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, हरनाज संधू और पूजा हेगड़े का नाम शामिल है।

priyanka chopra
priyanka chopra


  • प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra):
    देसी गर्ल प्रियंका अपनी ग्लोबल पहचान और ग्रेस के कारण इस लिस्ट में 67वें स्थान पर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी का लोहा मनवाया है। उनकी मैच्योरिटी और कॉन्फिडेंस उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में खड़ा करता है।
harnaaz
harnaaz


  • हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu):
    पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू इस लिस्ट में 55वें स्थान पर हैं। उनकी सादगी और एलिगेंस ने सबका ध्यान खींचा। वह अपनी बेबाकी और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उनकी क्लासिक इंडियन खूबसूरती ने उन्हें दुनिया के टॉप चेहरों में जगह दिलाई।
Pooja Hegde
Pooja Hegde


  • पूजा हेगड़े (Pooja Hegde):
    साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा इस लिस्ट में 81वें स्थान पर हैं। वे अपनी नैचुरल ब्यूटी के लिए मशहूर हैं। उनका स्क्रीन प्रेजेंस और फैशन सेंस इंटरनेशनल लेवल पर काफी पसंद किया जाता है। पूजा की यूनिक मुस्कान और सादगी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित लिस्ट का हिस्सा बनाया।
varun
varun


वरुण धवन (Varun Dhawan)

भारतीय एक्टर्स (Indian actors)में वरुण धवन ने इस बार बाजी मारते हुए 100 मोस्ट हैंडसम फेसेज 2025 की लिस्ट में 98वें नंबर पर अपनी जगह पक्की की है। वरुण अपनी जबरदस्त फिट बॉडी, चार्मिंग स्माइल और कमाल की पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं।

ये उन्हें ग्लोबल लेवल पर एक अट्रैक्टिव स्टार बनाती है। टीसी कैंडलर ने उनके गुड लुक्स के साथ-साथ उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस को देखते हुए उन्हें इस खास इंटरनेशनल रैंकिंग में शामिल किया है।

तो टीसी कैंडलर 2025 की लिस्ट में रोजे (ब्लैकपिंक) दुनिया की सबसे सुंदर महिला बन गई हैं। इसमें 3 भारतीयों ने भी जगह बनाई है। ये रैंकिंग सुंदरता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के ग्लोबल इम्पैक्ट, पर्सनालिटी और उनके खास गुणों को सेलिब्रेट करती है।

ये खबर भी पढ़ें... OTT Release This Week: दिसंबर 2025 के इस हफ्ते में OTT पर आ रही हैं ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Tags:
  • Priyanka Chopra
  • Varun Dhawan
  • वरुण धवन
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा
  • Harnaaz Sandhu
  • हरनाज संधू
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • Pooja Hegde
  • पूजा हेगड़े
  • indian actors
  • मनोरंजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज