Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Feb 03, 2026, 21:32 IST
Share
top news  (43)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में 8 सांसद सस्पेंड; बीजेपी नेता युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

लोकसभा में फिर हंगामा, स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में 8 सांसद सस्पेंड

खबरें काम की | top news:लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। मंगलवार, 3 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर विवाद बढ़ गया और विपक्षी सांसदों ने सदन की मर्यादा को ताक पर रख दिया गया। सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हंगामा इतना बढ़ा कि आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें पार्टी नेता नामित किया गया। राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को खत्म हो रहा है, और शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हो सकता है।

राहुल गांधी का आरोप: मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में देश बेच दिया, सरकार बोली- गुमराह कर रहे हैं

विपक्ष नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील में देश को बेच दिया। राहुल ने अडानी केस और एपस्टीन फाइल्स के मुद्दे पर पीएम को डरा हुआ बताया। सरकार ने इसे गुमराह करने वाला बयान करार दिया।

रुपया 130 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया, 3 साल की सबसे बड़ी बढ़त

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मंगलवार (3 फरवरी, 2026) का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ने 130 पैसे की जबरदस्त छलांग लगाई और 90.20 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले तीन सोलों की सबसे बड़ी एकल बढ़त है। पिछले क्लोजिंग भाव 91.49 के मुकाबले रुपए की यह वापसी बाजार एक्सपर्ट्स के लिए भी चौंकाने वाली रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP, UP, राजस्थान में घना कोहरा; हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ली है, जिसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में घना कोहरा और बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 6 इंच बर्फ गिरी, जबकि जम्मू-कश्मीर में तापमान माइनस 8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

रूस का ट्रम्प के बयान पर खंडन: भारत ने तेल खरीद रोकने का नहीं लिया कोई निर्णय

रूस ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारत ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिसमें यह कहा गया हो कि वह रूस से तेल की खरीद बंद करेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस डोनाल्ड ट्रम्प के बयान का विश्लेषण कर रहा है और अब तक दिल्ली से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

भारत अमेरिका-चीन के बीच फंसा, नए साझेदारों की तलाश में

अमेरिका और चीन के बीच तनाव के बीच भारत अपनी विदेश नीति में बदलाव ला रहा है। अब वह कम ताकतवर देशों के साथ रिश्ते मजबूत कर रहा है। दावोस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दुनिया की बदलती व्यवस्था पर बात की, जिसका इशारा भारत की स्थिति की ओर था।

सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को दी जमानत, शराब घोटाले में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में स्थित भारतीय समुदाय केंद्र से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई। इस घटना को अंजाम तीन अज्ञात चोरों ने दिया, जिन्होंने बिजली से चलने वाले औजार से प्रतिमा को काटकर चुराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्थानीय स्क्रैप डीलरों से सतर्क रहने की अपील की है।

उधमपुर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घिरे, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के माजल्टा में सुरक्षा बलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मणिपुर
  • लोकसभा
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • महात्मा गांधी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • अमेरिकी डॉलर
  • top news
  • रुपया
  • कांग्रेस विधायक कवासी लखमा
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच