Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Feb 15, 2026, 21:57 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, ईरान का अमेरिका से परमाणु डील को लेकर खुला प्रस्ताव; अबांग्लादेश पीएम की शपथ में नहीं जाएंगे पीएम मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

टी-20 विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से पीटा

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की टॉप पर है।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान 176 रन का टारगेट चेज करते हुए 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट लिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान का अमेरिका से परमाणु डील को लेकर खुला प्रस्ताव, बैलिस्टिक मिसाइल पर विवाद जारी

ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत करने की अपनी इच्छा जताई है। ईरान के उप विदेश मंत्री मजीद तख्त-रवांची ने कहा कि यदि अमेरिका परमाणु प्रतिबंध हटाने को तैयार होता है, तो ईरान कई मुद्दों पर समझौता करने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट पर ईरान किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करेगा, क्योंकि इसे अपनी रक्षा के लिए जरूरी मानता है। दोनों देशों के बीच अगली वार्ता मंगलवार को जिनेवा में होगी।

BLA का बड़ा दावा: 17 पाक सैनिकों को किया गिरफ्तार, 7 दिन में रिहाई की मांग

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को दावा किया कि उसने 17 पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ लिया है। इसमें से 10 सैनिकों को छोड़ दिया गया है, जबकि 7 अब भी उसके कब्जे में हैं। BLA ने पाकिस्तान सरकार को 7 दिन का वक्त दिया है, ताकि बलूच लड़ाकों की रिहाई का आदान-प्रदान किया जा सके। यह जानकारी BLA की मीडिया विंग 'हक्काल' द्वारा जारी बयान में दी गई। पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पेंटागन और एंथ्रोपिक के बीच AI विवाद, क्या खत्म होगी साझेदारी?

अमेरिका के पेंटागन और एंथ्रोपिक AI कंपनी के बीच साझेदारी में तनाव बढ़ गया है। पेंटागन इस कंपनी के साथ अपनी साझेदारी को खत्म करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि एंथ्रोपिक ने अपनी AI तकनीक के इस्तेमाल पर लगी सीमाओं को हटाने से मना कर दिया है। यह विवाद कई महीनों से चल रही बातचीत के बाद सामने आया है, जहां पेंटागन चार बड़ी AI कंपनियों से सेना को उनके टूल्स का बिना रोक-टोक इस्तेमाल करने की मांग कर रहा है।

बांग्लादेश पीएम शपथ: तारिक रहमान की ताजपोशी में मोदी की जगह कौन? सामने आए नाम

2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हुए ऐतिहासिक चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। अब 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बड़े मौके के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिला था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। अब इस समारोह में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वालों के नाम सामने आ गए हैं। पूरी खबर भी पढ़िए...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, महाशिवरात्रि पर तिथि का ऐलान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचकेदार गद्दी स्थल पर वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। इस साल कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जो धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। पूरी खबर भी पढ़िए...

भारतीय किसानों के साथ हो रहा धोखा: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीएम नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत भारतीय किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। यह देश की कृषि के भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या हम अमेरिकी कंपनियों को भारत की कृषि पर कब्जा करने का मौका दे रहे हैं? साथ ही, उन्होंने सवाल किया कि किसानों को इसके बारे में क्यों जवाब नहीं दिया जा रहा?

MP, UP और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, 4 शहरों में कोहरे का कहर

भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तमिलनाडु और कर्नाटक के चार प्रमुख शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तराखंड में हिमालयी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में तापमान 35°C तक पहुंच चुका है। दिल्ली में भी हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। 17-18 फरवरी को राजस्थान में बारिश की संभावना है।

एमपी विधानसभा बजट सत्र 2026 : हंगामे की पूरी तैयारी, 4.85 लाख करोड़ का लेखा-जोखा होगा पेश!

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और शुरुआत से ही इसके हंगामेदार रहने के संकेत मिल रहे हैं। करीब 19 दिन चलने वाले इस सत्र में 4.85 लाख करोड़ रुपए तक का बजट पेश हो सकता है। पक्ष और विपक्ष दोनों पूरी तैयारी में हैं। कुल 3478 सवाल लगाए जा चुके हैं, जिससे साफ है कि सदन में तीखी बहस तय है। पूरी खबर भी पढ़िए...

GATE परीक्षा में फर्जी कैंडिडेट बनकर बैठने पहुंचे छह आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़ा तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की साख पर बड़ा सवाल उठा है। इंजीनियरिंग की प्रेस्टीजियस परीक्षा GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) में असली अभ्यर्थियों की जगह बैठकर, पेपर हल करने की साजिश रचने वाले छह मुन्ना भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपी हरियाणा से रायपुर पहुंचे थे और परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने की तैयारी में थे। पूरी खबर भी पढ़िए...

महाशिवरात्रि पर देश को मिली पहली किन्नर शंकराचार्य, राजधानी में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक

महाशिवरात्रि के मौके पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक किया गया। हिमांगी सखी को पहली किन्नर शंकराचार्य बनाया गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में जगद्गुरु और महामंडलेश्वर की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई है। पूरी खबर भी पढ़िए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा तय, 23,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की राह होगी सुगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां 23,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, 'रोजगार उत्सव' कार्यक्रम में 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। अजमेर में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। पूरी खबर भी पढ़िए...

राजस्थान के इस बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर हाई कोर्ट की रोक, भूमि अवाप्ति से जुड़ा है मामला

खबरें काम की: राजस्थान में रींगस- खाटूश्यामजी ब्रॉडगेज रेल परियोजना के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने रोक दिया है। यह रोक जस्टिस अनुरूप सिंघी की पीठ ने लगाई है। उन्होंने लगभग ढाई दर्जन से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट में बताया गया कि रेल मंत्रालय ने रींगस- खाटूश्यामजी तक प्रस्तावित करीब 18 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 8 अगस्त, 2024 को भूमि अवाप्ति की अधिसूचना जारी की थी। पूरी खबर भी पढ़िए...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • बारिश का अलर्ट
  • केदारनाथ धाम
  • महाशिवरात्रि
  • एमपी विधानसभा
  • केदारनाथ
  • खबरें काम की
  • तारिक रहमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती