Top News : खबरें आपके काम की

Sandeep Kumar | Feb 25, 2026, 21:16 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से 25 की मौत, होली पर हवाई सफर महंगा, यूपी-बिहार की फ्लाइट्स में बढ़ी कीमतें। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से 25 की मौत, सैकड़ों बेघर

ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में मूसलधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में 25 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। जुइज दे फोरा और उबा शहरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कई घर और इमारतें गिर गईं। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने जुइज दे फोरा में ‘स्टेट ऑफ कैलैमिटी’ घोषित कर मदद का आश्वासन दिया है।

ट्रम्प का संसद में बयान: भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई, गाजा सीजफायर और वेनेजुएला को बनाया नया दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को अमेरिकी संसद में ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ स्पीच में कई अहम मुद्दों पर बात की। ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा फिर से किया और कहा कि गाजा सीजफायर उनकी बड़ी सफलता रही। इसके अलावा, उन्होंने वेनेजुएला को अमेरिका का नया दोस्त बताया और दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के हमले से तबाह हो चुका है। उन्होंने ईरान पर 32,000 लोगों की हत्या करने का भी आरोप लगाया।

सऊदी अरब का बड़ा कदम: 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात बैन, लिस्ट में चीन भी शामिल

सऊदी अरब ने पोल्ट्री और खाने वाले अंडों के आयात नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 40 देशों से इन वस्तुओं का आयात पूरी तरह से रोक दिया गया है, जबकि 16 देशों के कुछ हिस्सों से आयात पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों के खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी के इस निर्णय का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 11,000 फ्लाइट्स रद्द, 5 लाख घरों की बिजली गुल

अमेरिका में एक भीषण बर्फीला तूफान तबाही मचाता हुआ पहुंचा, जिसके कारण लाखों लोग प्रभावित हुए। तेज हवाओं और भारी बर्फबारी ने एयरपोर्ट्स पर रनवे बंद करवा दिए, जिसके चलते 11,055 फ्लाइट्स रद्द की गईं। इसके अलावा, 5 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। इस तूफान का असर इतना गंभीर था कि 153 साल पुरानी 'द बोस्टन ग्लोब' अखबार का भी प्रकाशन रुक गया, क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुँच पाए।

इंडिगो फ्लाइट में 200 यात्री 4 घंटे फंसे रहे, AC बंद होने से सांस लेने में हुई दिक्कत

चेन्नई से सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1025 तकनीकी कारणों से 5 घंटे देरी से उड़ान भर पाई। इस देरी के कारण 200 से अधिक यात्री विमान में फंसे रहे। यात्रियों ने एयर कंडीशनिंग बंद होने और जानकारी के अभाव पर नाराजगी जताई। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री टेक-ऑफ में देरी और खराब सेवा पर अपनी शिकायतें दर्ज करते दिखाई दिए। पायलट की ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद दूसरा पायलट आया।

होली पर हवाई यात्रा महंगी, यूपी-बिहार की फ्लाइट्स के किराए में 3 गुना बढ़ोतरी

होली के नजदीक आते ही हवाई टिकटों के किराए में भारी बढ़ोतरी हो गई है। बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों से यूपी और बिहार की फ्लाइट्स के किराए में तीन गुना तक का इजाफा देखा जा रहा है। उदाहरण के तौर पर, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट की टिकट 30,000 तक पहुंच गई है, जबकि सामान्य दिनों में यह 6,000 से 8,000 के बीच होती थी। दिल्ली से पटना और मुंबई से पटना के किराए भी आसमान छू रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी राहत, ED से कहा- बड़े मामलों पर ध्यान दो

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत दी। कोर्ट ने ED के खिलाफ निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ED से कहा, आपने कई बड़े मामले दर्ज किए हैं, बेहतर होगा कि उन पर ध्यान केंद्रित किया जाए। कोर्ट ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ED अपनी ऊर्जा बड़े मामलों पर लगाएं, छोटे मामलों को छोड़ दें।

न्यायपालिका को बदनाम करना मंजूर नहीं, NCERT को लगी सुप्रीम कोर्ट से फटकार

कक्षा 8 की NCERT किताब में न्यायिक भ्रष्टाचार विषय को शामिल किए जाने को लेकर भारी विवाद उठ खड़ा हुआ है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश ने इसे न्यायपालिका के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होनें स्पष्ट रूप से कहा कि अदालत किसी को भी न्यायिक संस्था की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने या उसकी छवि को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगी। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद सुओ मोटो संज्ञान लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल

प्रयागराज में दर्ज पॉक्सो प्रकरण ने देशभर में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अहम चरण में पहुंच चुका है। मामला फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हो गया है। जहां अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 22 अदालतों में कामकाज ठप

top news: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार सुबह न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और हाई कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डालमिया सीमेंट कंपनी को जमीन देने पर भड़के किसान, सड़कों पर उतरे

खबरें काम की: मध्यप्रदेश के मैहर जिले में जमीन अधिग्रहण के मुद्दे ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। मामला डालमिया सीमेंट कंपनी को 3600 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि 40 साल की लीज पर दिए जाने का है। इसी के विरोध में 25 फरवरी बुधवार को किसानों ने आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। भारी संख्या में जुटे किसानों ने न केवल रैली निकाली, बल्कि किसान महापंचायत कर सरकार को सीधी चेतावनी भी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल बन गए थे भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का मुख्य चेहरा, ​जानिए कैसे दिया घोटाले को अंजाम

राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के बाद ही रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल के रडार पर आए। ईडी ने सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल की भूमिका को मुख्य घेरे में लिया। जांच में यह अहम तथ्य आया कि अग्रवाल को घोटाले की स्पष्ट जानकारी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने न केवल भ्रष्टाचार से आंखें मूंद लीं, बल्कि दागी कंपनियों पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये लुटाने का रास्ता भी साफ किया। रिपोर्ट के कुछ अहम हिस्से 'द सूत्र' के पास हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • सऊदी अरब
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • पॉक्सो
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • खबरें काम की
  • रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती