Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | Mar 29, 2026, 21:24 IST
Share
top-news
top-news

नमस्कार, डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ अमेरिका में 80 लाख लोगों का प्रदर्शन; मन की बात में बोले मोदी-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

शहीदों का बदला लेंगे': ईरान ने USS अब्राहम लिंकन को निशाना बनाने की धमकी दी

मध्य पूर्व में तनाव एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है, जहां अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन रही है। ईरान ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन' उनकी रेंज में आता है, तो उसे वह निशाना बनाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की तीव्रता को बढ़ा दिया है, जिससे पूरी दुनिया में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।

अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का ऐतिहासिक मार्च, महंगाई और ईरान युद्ध पर विरोध

अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोगों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन देशभर के 3,300 से ज्यादा स्थानों पर आयोजित हुआ। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा ईरान के साथ बढ़ते युद्ध, कड़ी इमिग्रेशन नीतियों और बढ़ती महंगाई पर था। आयोजकों के मुताबिक, यह पिछली रैलियों से कहीं बड़ा था, जिसमें 10 लाख ज्यादा लोग और 600 नए कार्यक्रम शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और उनके उपराष्ट्रपति के खिलाफ पद से हटाने की मांग की।

ईरान का सऊदी एयरबेस पर हमला, अमेरिकी E-3 सेंट्री विमान को भारी नुकसान

ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर बड़ा खतरा पैदा किया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में अमेरिका का अत्याधुनिक E-3 सेंट्री AWACS विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम से कम 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। यह घटना तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ा रही है।

मन की बात में पीएम मोदी बोले-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे युद्ध के कारण जो हालात बन रहे हैं उनका सामना हम सभी को मिलकर करना होगा। पीएम मोदी ने यह भी माना कि परिस्थितियां मुश्किल हैं। हमें पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अफवाह से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर लगाई रोक, शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े बदलाव

नेपाल की प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार ने छात्र राजनीति पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए पारंपरिक परीक्षाएं खत्म कर दी गई हैं, और स्कूलों व कॉलेजों को विदेशी नाम बदलकर नेपाली नाम रखने का आदेश दिया गया है। ये फैसले सरकार के 100 दिन के एक्शन प्लान का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य शिक्षा को राजनीति से दूर करके उसे सुधारना है। छात्रों की समस्याओं पर काम करने के लिए नए गैर-राजनीतिक प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, मध्यप्रदेश-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है, जहां ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। मध्य प्रदेश में 29 मार्च से आंधी-बारिश का असर रहने का अनुमान है।

पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान: देश में पेट्रोल और एलपीजी की कोई कमी नहीं

भारत सरकार ने होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से उत्पन्न संकट के बावजूद पेट्रोल और एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी कमी की आशंका को नकारा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देशभर में रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। मंत्रालय ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और घबराकर अधिक खरीदारी से बचने की अपील की है।

लाल आतंक पर वार: 5 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, डेडलाइन के 48 घंटे शेष

छत्तीसगढ़ के सुकमा और कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में नक्सली मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया। डीआरजी जवानों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई हुई, जिसमें मौके से हथियार भी बरामद किए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारत की ओर बढ़े 2 LPG टैंकर, होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचने की तैयारी

भारत की ओर आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है और इन पर 94 हजार मीट्रिक टन गैस लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नामक ये टैंकर भारतीय नौसेना की सुरक्षा में मुंबई पहुंचने की दिशा में हैं। इससे पहले 4 भारतीय LPG टैंकर इसी समुद्री रास्ते से गुजरे हैं। इस बीच, ईरान के मुद्दे पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की गई।

मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने से इनकार, आदिवासी बेल्ट में भाजपा से सियासी टकराहट बढ़ी

top news: राजस्थान हाई कोर्ट ने कई अहम फैसलों के जरिए न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी। कोर्ट ने झूठे मामलों को खारिज करने से लेकर पुलिस सुधार, कम्युनिटी सर्विस, निजता के अधिकार और मानवीय आधार पर राहत जैसे मुद्दों पर स्पष्ट संदेश दिया। कोर्ट का मानना है कि न्याय केवल दंड नहीं, बल्कि सुधार और संवेदनशीलता का माध्यम भी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अशोक खरात की सफाई- महिलाओं के साथ जो किया, वो धार्मिक विधि थी, जानें पूरी कुंडली

खबरें काम की: मिरगांव के सन्नाटे में एक गहरा डर छिपा है। वहां लोग कैमरे पर बोलने से भी कांपते हैं। वे उस कैप्टन से डरते हैं जो कभी भगवान बना था। आज वही शख्स सलाखों के पीछे अपने पाप गिन रहा है। आस्था के नाम पर वहां सिर्फ जिस्मानी सौदा होता था। महिलाएं विधि के नाम पर अपनी इज्जत लुटाती रहीं। यह कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि हकीकत है। ढोंगी बाबा अशोक खरात ने भक्ति का नकाब पहन कर उसने धर्म को हवस मिटाने का जरिया बना लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मन की बात
  • अमेरिका
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • ईरान
  • top news
  • खबरें काम की
  • पेट्रोलियम मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा