कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे में रेंग रहा ट्रैफिक, ये शहर दुनिया में बदनाम
Siddhi Tamrakar | Jan 17, 2025, 13:16 IST
asia most congested cities
एशिया के कुछ सबसे ज्यादा ट्रैफिक प्रभावित शहरों में कोलकाता, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं, यहां रोजाना घंटों सड़क पर फंसे रहना लोगों के लिए आम बात हो गई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
यदि आप कोलकाता, बेंगलुरु या पुणे में रहते हैं और घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं तो आप अकेले नहीं हैं। डच लोकेशन टेक्नोलॉजी फर्म टॉमटॉम की ओर से जारी 2024 ट्रैफिक इंडेक्स के मुताबिक, ये तीनों शहर एशिया के सबसे ज्यादा ट्रैफिक प्रभावित शहरों में शामिल हैं। दुनिया के 62 देशों के 500 शहरों के आंकड़ों के आधार पर इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रैफिक जाम अब गंभीर समस्या बन चुका है।
बेंगलुरु का ट्रैफिक फिर से सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु दुनिया का तीसरा सबसे धीमा ट्रैफिक वाला शहर बन गया है। यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 34 मिनट 10 सेकंड लगते हैं, जो 2023 के मुकाबले 50 सेकंड ज्यादा है।
बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण निजी वाहनों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी है। शहर में 25 लाख से अधिक कारें सड़क पर दौड़ रही हैं। हर दिन 2 हजार नए वाहन रजिस्टर्ड हो रहे हैं। ट्रैफिक की औसत गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है।
टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स दुनियाभर के शहरों के ट्रैफिक पैटर्न का विश्लेषण करता है। यह रिपोर्ट 737 बिलियन किलोमीटर के डेटा पर आधारित होती है। इसमें शहरों की औसत यात्रा गति, जाम की गंभीरता और ट्रैफिक की बदलती स्थिति का अध्ययन किया जाता है।
बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों का ट्रैफिक सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि शहरों के आर्थिक विकास के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सवाल यह है कि क्या सरकार और प्रशासन इस संकट को हल करने के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे या आने वाले सालों में ट्रैफिक की यह समस्या और विकराल हो जाएगी?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
बेंगलुरु: दुनिया का तीसरा सबसे धीमा शहर
इंडेक्स में बाकी शहरों की स्थिति
- पहला स्थान: कोलंबिया का बैरेंक्विला (36 मिनट 6 सेकंड)
- दूसरा स्थान: कोलकाता (34 मिनट 33 सेकंड)
- तीसरा स्थान: बेंगलुरु (34 मिनट 10 सेकंड)
- चौथा स्थान: पुणे (33 मिनट 27 सेकंड)
भारत के अन्य शहर भी सूची में शामिल
- हैदराबाद – 18वें स्थान पर (32 मिनट)
- चेन्नई – 31वें स्थान पर (30 मिनट)
- मुंबई – 39वें स्थान पर (29 मिनट)
- अहमदाबाद – 43वें स्थान पर (29 मिनट)
- एर्नाकुलम और जयपुर – 50वें स्थान पर (एर्नाकुलम: 29 मिनट, जयपुर: 28 मिनट)
- नई दिल्ली – 122वें स्थान पर (23 मिनट)
बेंगलुरु में ट्रैफिक की विकराल समस्या
कैसे तय होती है रैंकिंग?
बढ़ती गाड़ियों की वजह से ट्रैफिक में भारी इजाफा
एशियन डेवलपमेंट बैंक के अनुसार, हर छह साल में शहरों में गाड़ियों की संख्या दोगुनी हो रही है, जिससे ट्रैफिक की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शहरों में ट्रैफिक की स्थिति सुधारने के लिए विशेषज्ञ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और ट्रैफिक मैनेजमेंट में आधुनिक टेक्नोलॉजी अपनाने की सलाह दे रहे हैं। बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में मेट्रो, बस रैपिड ट्रांजिट और स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल जैसे उपायों को तेजी से लागू करने की जरूरत है।
क्या भारत का ट्रैफिक जाम कम होगा?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava