भारत-अमेरिका ट्रैरिफ डील के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-पीएम मोदी बहुत...

Rohit Sahu | Mar 29, 2025, 10:38 IST
Share
pm modi donald trump
pm modi donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर आशा जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने भारत के टैरिफ को लेकर चिंता जाहिर की और पारस्परिक कर नीति की घोषणा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत-अमेरिका टैरिफ डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत स्मार्ट व्यक्ति और महान मित्र बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। न्यू जर्सी में अमेरिकी अटॉर्नी एलिना हब्बा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीद है।

टैरिफ को लेकर जताई चिंता

ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है, जिससे व्यापार करना कठिन हो जाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

पीएम मोदी एक महान नेता:ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की है, उन्हें बहुत स्मार्ट और अपना अच्छा मित्र बताया है। ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रही और उन्हें लगता है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी एक महान नेता हैं।

अमेरिकी वाहनों पर 25% टैरिफ की घोषणा

गुरुवार (27 मार्च) को ओवल ऑफिस से जारी एक नीति घोषणा में ट्रंप ने अमेरिका में आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया। यह टैक्स 2 अप्रैल से लागू होगा और अमेरिका में बेचे जाने वाले आधे से अधिक वाहनों को प्रभावित करेगा। ट्रंप के अनुसार, यह कदम घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

भारत की नीतियों को लेकर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने पहले भी भारत की व्यापार नीतियों पर सवाल उठाए हैं। फरवरी में उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाएगा। ट्रंप का मानना है कि अगर कोई देश अमेरिका पर टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उसी तरह की नीति अपनाएगा।

यह भी पढ़ें: जिस प्लेन से पीएम मोदी विदेशों में करते हैं दौरा, भोपाल एयरपोर्ट पर हुई सफल लैंडिंग, जानें खासियत

ऑटोमोबाइल टैरिफ पर विशेष ध्यान

अमेरिकी राष्ट्रपति ने विशेष रूप से भारत द्वारा आयातित वाहनों पर लगाए जाने वाले भारी टैरिफ की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से आयातित वाहनों पर 100% से अधिक टैरिफ लगाता है, जो अनुचित है। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि 2 अप्रैल से पारस्परिक कर नीति लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के आने से पहले फोर्स ने 16 नक्सलियों को किया ढेर...

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्रों पर खतरा: ट्रंप प्रशासन की नई नीति ने बढ़ाई चिंता

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Donald Trump
  • मध्य प्रदेश
  • टैरिफ आदेश जारी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • pm modi
  • टैरिफ युद्ध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती