US-Israel-Iran War: सऊदी में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, ट्रंप बोले- मुझे शांति का नोबेल नहीं मिला तो...

Sourabh Bhatnagar | Mar 28, 2026, 08:34 IST
Share
US-Israel-Iran War UPDATE 27-28 MARCH 2026
US-Israel-Iran War UPDATE 27-28 MARCH 2026

मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि अब उनका जवाब "आंख के बदले आंख" से ज्यादा गंभीर होगा।

US-Israel-Iran War Live Updates: मध्य पूर्व में जंग अब और भी खतरनाक हो गई है। इजरायल ने फिर से ईरान के कई अहम ठिकानों पर हमला किया है, और इसके जवाब में ईरान ने न सिर्फ इज़राइल को, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी निशाना बनाया। यूएई में एक मिसाइल के मलबे गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।

इज़राइल ने ईरान के न्यूक्लियर ढांचे पर बड़ा हमला करते हुए अराक में शाहिद खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स और यज़्द के येलोकेक प्लांट को टार्गेट किया। ईरान का कहना है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई और रेडिएशन का भी कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसे एक बड़ा उकसावा माना जा रहा है।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने चेतावनी दी है कि अब उनका जवाब सिर्फ "आंख के बदले आंख" तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि और भी बड़ा होगा।

इजराइल ईरान युद्ध: 27 - 28 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

  • इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया: इजरायल ने ईरान के परमाणु ढांचे पर हमला करते हुए अराक स्थित शाहिद खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स और यज़्द के येलोकेक प्लांट को निशाना बनाया।
  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का बयान: एजेंसी ने कहा है कि इस हमले के बाद आसपास के इलाकों में रेडिएशन का स्तर पहले जैसा ही है, उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। एजेंसी ने ये भी बताया कि वह इस घटना की जांच कर रही है और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
  • ईरान ने चेतावनी दी: ईरान ने धमकी दी कि इस बार उसका जवाब केवल "आंख के बदले आंख" तक सीमित नहीं रहेगा।
  • यूएई में दो मौतें: इजरायल के हमलों के बाद यूएई में इंटरसेप्ट किए गए मिसाइल मलबे गिरने से दो लोग मारे गए।
  • सऊदी अरब में हमले से अमेरिकी सैनिक घायल: सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरानी हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।
  • इजरायल ने ईरान के अंदर हमले तेज किए: इजरायली सैन्य बलों ने ईरान के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर हमले किए।
  • ईरान ने बदला लेने की धमकी दी: ईरान का कहना है कि वह इसी तरह के हमलों का जवाब देगा, खासकर खाड़ी देशों को निशाना बना सकता है।
  • US-इजरायल से जुड़ी कंपनियां तुरंत छोड़ने का आदेश: ईरान के सैन्य संगठन IRGC ने अमेरिका और इजरायल से जुड़ी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपना काम छोड़कर निकल जाने की चेतावनी दी है। इसे ईरान के बुनियादी ढांचों पर हुए हालिया हमलों के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
  • भारतीय बच्चों के दान पर ईरान: भारतीय बच्चों द्वारा गुल्लक दान करने पर ईरान ने भावुक प्रतिक्रिया दी, इसे "प्यार भरा तोहफा" बताया।
  • ट्रंप का बयान: ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के हमले ईरान को कुचल रहे हैं और ईरान अब बातचीत करने के लिए मजबूर हो गया है।
  • मुझे शांति का नोबेल नहीं मिला तो...: मियामी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी से ईरान की सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म हो चुकी है। इस दौरान ट्रंप ने खुद को शांति का पीसमेकर बताते हुए कहा कि अगर उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला, तो फिर यह किसी को नहीं मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगला निशाना क्यूबा होगा। अपने मजाकिया अंदाज में ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' तक कह दिया।

ये खबर भी पढ़िए...

US-Israel-Iran War: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक टाले ईरान पर हमले के फैसले, क्या शांति की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?

ईरान-इजराइल युद्ध का 27वां दिन: होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ईरान-इजराइल युद्ध का 26वां दिन: ट्रम्प का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

ईरान-इजराइल युद्ध का 25वां दिन: ट्रंप- ईरान शांति चाहता है! ईरान ने किया इनकार, कहा- पीछे नहीं हटेंगे, जंग जारी रखेंगे

ईरान-इजराइल युद्ध का 24वां दिन: ईरान को मिली पुतिन का समर्थन, इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाने तक हमला जारी, WHO ने दी चेतावनी

इजराइल ईरान युद्ध का 23वां दिन: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो अमेरिका करेगा हमला, ट्रम्प ने जारी किया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग | अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स | इजराइल-ईरान युद्ध | ईरान अमेरिका जंग

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • इजराइल-ईरान युद्ध
  • ईरान अमेरिका जंग
  • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग
  • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच