कभी सोचा है ! वोटर की उंगली पर क्यों लगाई जाती है न मिटने वाली अमिट स्याही!
Amresh Kushwaha | Published:
वोटिंग के दौरान लगने वाली नीली स्याही
वोटिंग के दौरान बाएं हाथ की तर्जनी (अंगूठे की बगल वाली) उंगली पर लगने वाली नीले रंग की स्याही को लेकर आपके मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब आपको मिलेंगे...
BHOPAL. चुनाव की वोटिंग के दौरान आपके बाएं हाथ की अंगूठे की बगल वाली उंगली ( Index finger ) पर नीले रंग की स्याही लगाई जाती है। जिसे देखकर आपके मन में अनेक सवाल आते होंगे। जैसे यह स्याही क्यों लगाई जाती है? इसे कितना भी मिटाने का प्रयास करें, यह मिटती क्यो नहीं है? आखिरकार यह बनती कहां है? इसे बनाया कैसे जाता है और क्या है इसका इतिहास? तो आइए इस अमिट स्याही ( Indelible ink ) के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...नवरात्र के पहले दिन सेंसेक्स झूमा, BSE और NSE दोनों रिकॉर्ड स्तर पर
देश में पहली बार 1951-52 में आम चुनाव हुए थे। उस चुनाव में कई लोगों ने एक से अधिक बार वोटिंग की तो कइयों की जगह दूसरों ने वोट डाले। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई। चुनाव आयोग ने फैसला लिया कि मतदाता की उंगली पर एक निशान बनाया जाए, जिससे यह पता लग सके कि वोटर ने वोट दिया है या नहीं।
ये खबर भी पढ़िए...चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज से, इस शुभ योगों में हो रही है शुरुआत, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि
देश में 1951-52 के चुनाव में हुए फर्जीवाड़े को देखते हुए इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग फैसला लिया। वो यह था कि वोटिंग के दौरान वोटर की उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाए। देश में पहली बार ये अमिट स्याही 1962 के तीसरे आम चुनाव में इस्तेमाल कि गई। नतीजा यह रहा कि उंगली पर अमिट स्याही लगाने का ये फैसला बेहद कारगर रहा। अभी तक इसके विकल्प के बारे में सोचा तक नहीं गया है। ये बताता है कि उंगली पर स्याही लगाने का विचार और फैसला किस कदर काम आया है।
ये खबर भी पढ़िए...आज बालाघाट में पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमिट स्याही को बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी ऑफ इंडिया (NPL) से संपर्क किया। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है। एनपीएल ने यह स्याही बनाने के लिए कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित पेंट एंड वार्निश कंपनी को दिया। जिसे मैसूर पेंट एंड वार्निश कंपनी (Mysore Paints and Varnish Limited, MPVL) के नाम से जाना जाता है। इसके बाद एमपीवीएल ने ऐसी अमिट स्याही तैयार की, जिसे ना तो पानी से और ना ही किसी केमिकल से हटाया जा सकता था। स्याही को लगाते ही यह 60 सेकेंड में ही सूख जाती है। सूत्रो के मुताबिक इस स्याही के निशान को 15 दिनों से पहले नहीं मिटाया जा सकता।
इसको बनाने के तरीके कि बात करे तो एमपीवीएल ने स्याही को बनाने के तरीके को सार्वजनिक नहीं किया। इसका कारण बताया गया कि अगर फॉर्मूले को सार्वजनिक किया गया, तो लोग इसके मिटाने का तरीका खोज लेंगे और इसका उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, जानकारों का कहना है कि स्याही में सिल्वर नाइट्रेट मिला होता है। इंक को तैयार करने में पूरी सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी का वादा, 50 प्रतिशत से ज्यादा संख्या वाले आदिवासी जिलों में लागू होगी 6वीं अनुसूची
एमपीवीएल की बनी अमिट स्याही का प्रयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देश मे किया जाता है। सूत्रो के मुताबिक इस स्याही को एमपीवीएल के द्वारा 28 देशों में निर्यात किया जाता हैं। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, मलेशिया, मालदीव, कंबोडिया, अफगानिस्तान, तुर्की, नाइजीरिया, नेपाल, घाना, पापुआ न्यू गिनी, बुर्कीना फासो, बुरुंडी, टोगो और सिएरा लियोन आदि शामिल हैं।

आखिर क्यों लगाई जाती है अमिट स्याही

पहली बार किस चुनाव के दौरान किया गया उपयोग
देश में 1951-52 के चुनाव में हुए फर्जीवाड़े को देखते हुए इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग फैसला लिया। वो यह था कि वोटिंग के दौरान वोटर की उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाए। देश में पहली बार ये अमिट स्याही 1962 के तीसरे आम चुनाव में इस्तेमाल कि गई। नतीजा यह रहा कि उंगली पर अमिट स्याही लगाने का ये फैसला बेहद कारगर रहा। अभी तक इसके विकल्प के बारे में सोचा तक नहीं गया है। ये बताता है कि उंगली पर स्याही लगाने का विचार और फैसला किस कदर काम आया है।
ये खबर भी पढ़िए...आज बालाघाट में पीएम नरेंद्र मोदी भरेंगे हुंकार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमिट स्याही क्या होती है , इसे बनाया कैसे जाता है
अमिट स्याही को बनाने के लिए चुनाव आयोग ने नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी ऑफ इंडिया (NPL) से संपर्क किया। जिसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है। एनपीएल ने यह स्याही बनाने के लिए कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित पेंट एंड वार्निश कंपनी को दिया। जिसे मैसूर पेंट एंड वार्निश कंपनी (Mysore Paints and Varnish Limited, MPVL) के नाम से जाना जाता है। इसके बाद एमपीवीएल ने ऐसी अमिट स्याही तैयार की, जिसे ना तो पानी से और ना ही किसी केमिकल से हटाया जा सकता था। स्याही को लगाते ही यह 60 सेकेंड में ही सूख जाती है। सूत्रो के मुताबिक इस स्याही के निशान को 15 दिनों से पहले नहीं मिटाया जा सकता।
इसको बनाने के तरीके कि बात करे तो एमपीवीएल ने स्याही को बनाने के तरीके को सार्वजनिक नहीं किया। इसका कारण बताया गया कि अगर फॉर्मूले को सार्वजनिक किया गया, तो लोग इसके मिटाने का तरीका खोज लेंगे और इसका उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, जानकारों का कहना है कि स्याही में सिल्वर नाइट्रेट मिला होता है। इंक को तैयार करने में पूरी सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है।
ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी का वादा, 50 प्रतिशत से ज्यादा संख्या वाले आदिवासी जिलों में लागू होगी 6वीं अनुसूची
इसका निर्यात कई देशों में किया जाता है
एमपीवीएल की बनी अमिट स्याही का प्रयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के कई देश मे किया जाता है। सूत्रो के मुताबिक इस स्याही को एमपीवीएल के द्वारा 28 देशों में निर्यात किया जाता हैं। इन देशों में दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, मलेशिया, मालदीव, कंबोडिया, अफगानिस्तान, तुर्की, नाइजीरिया, नेपाल, घाना, पापुआ न्यू गिनी, बुर्कीना फासो, बुरुंडी, टोगो और सिएरा लियोन आदि शामिल हैं।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari