रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर दिया विवादित बयान, योगी का पलटवार

Jitendra Shrivastava | May 15, 2025, 21:40 IST
Share
wing-commander-vyomika-singh
Photograph: (THESOOTR)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ मुरादाबाद में जातिगत टिप्पणी की, जिससे देशभर में विवाद छिड़ गया। उन्होंने व्योमिका सिंह की जाति का जिक्र करते हुए भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 15 मई 2025 को मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जातिगत टिप्पणी की। उन्होंने शुरुआत में उन्हें ‘दिव्या’ नाम से संबोधित किया, लेकिन मंच पर मौजूद आदित्य यादव के टोके जाने के बाद सही नाम लेकर जाति पर टिप्पणी की। इस विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि सेना की वर्दी जातिवाद से ऊपर है। सीएम योगी ने इस टिप्पणी को सेना के सम्मान और देश की अस्मिता का अपमान बताया।

जातिगत आरोप और भाजपा पर निशाना

रामगोपाल यादव ने कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की एक खास जाति से हैं, लेकिन भाजपा ने उन्हें राजपूत समझकर उनके बारे में चुप्पी साध रखी है। वहीं, कर्नल सोफिया कुरैशी को मुसलमान होने के नाते भाजपा मंत्री ने अपमानित किया। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन में शामिल एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव, जो यादव समुदाय से हैं, के साथ-साथ एक मुस्लिम और एक दलित भी शामिल थे, और यह पूरा युद्ध पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग (PDA) ने लड़ा।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर में हुए खौफनाक हत्याकांड का खुलासा, पिता-बेटा और दामाद निकले कातिल!

सेना जातिवादी नहीं, राष्ट्रधर्मी होती है: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विवाद पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि सेना की वर्दी को जातिवाद के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। हर सैनिक देश की सेवा करता है, न कि किसी जाति या धर्म का प्रतिनिधि।

ये खबर भी पढ़ें...

Top News : खबरें आपके काम की

सेना और राष्ट्र की अस्मिता का अपमान

सीएम योगी ने कहा कि इस प्रकार की संकुचित सोच न केवल सेना के शौर्य का अपमान है, बल्कि यह राष्ट्र की अस्मिता को भी चोट पहुंचाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में देशभक्ति को बांटना किसी भी देश के हित में नहीं।

ये खबर भी पढ़ें...

Weather Report : यूपी-बिहार में लू की चेतावनी, राजस्थान में 45 डिग्री जाएगा पारा, एमपी में बारिश की संभावना

भाजपा नेता विजय शाह का विवादित

इससे पहले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादित बयान दिया था। इस पर जबलपुर हाई कोर्ट ने आपत्ति जताई और मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय ने इस मामले में खानापूर्ति की आशंका व्यक्त की और कहा कि सेना के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाले बयान की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

मंत्री विजय शाह के बयान मामले में सीएम मोहन यादव बोले- कोर्ट के आदेश का पालन हुआ

सेना के प्रति सम्मान की चुनौती

वयोमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे महिला सैन्य अधिकारियों की बहादुरी देशभर में सराहनीय मानी जाती है। लेकिन राजनीति के कुछ तबकों द्वारा उनकी जाति और धर्म के आधार पर की गई टिप्पणियां सेना के सम्मान को ठेस पहुंचा रही हैं। यह घटना देश के एकता और अखंडता के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव | सियासत | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • सियासत
  • सीएम योगी
  • विंग कमांडर
  • देश दुनिया न्यूज
  • राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव
  • व्योमिका सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच