Braj Holi 2025 Schedule: Check full 40-day festival dates in Mathura, Vrindavan, Barsana; Key functions you shouldn't miss - The Economic Times
Holi 2025: रंगों के पर्व में ये जगहें क्यों रहती हैं बेरंग, वजह जानकर चौंक जाएंगे
Kaushiki | Published:
holi 2025
भारत में जहां होली उमंग और रंगों का त्योहार है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां यह बिल्कुल नहीं मनाई जाती। क्या वजह है कि इन स्थानों पर होली के रंग फीके हैं? जवाब चौंकाने वाला है...
होली, जिसे भारत में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, हर साल उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन होता है जब लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां होली नहीं खेली जाती?
बता दें कि, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित खुरजान और क्विली गांव में करीब 150 वर्षों से होली नहीं खेली गई है। यहां के लोगों का मानना है कि उनकी कुल देवी को शोर-शराबा और होली का उल्लास पसंद नहीं। यहां के ग्रामीणों के मुताबिक, अगर होली मनाई जाती है, तो उनकी देवी नाराज हो सकती हैं, जिससे उनके गांव पर कोई विपदा आ सकती है। यही कारण है कि इन गांवों के लोग होली के रंगों से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हैं।
![Braj Holi 2025 Schedule: Check full 40-day festival dates in Mathura, Vrindavan, Barsana; Key functions you shouldn't miss - The Economic Times]()
वहीं, गुजरात के रामसन गांव में भी 2 सौ वर्षों से होली नहीं मनाई गई। यह स्थान भगवान राम से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए इसे रामेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव में होली न मनाने के दो प्रमुख कारण बताए जाते हैं:
ऐसा कहा जाता है कि, लगभग 2 सौ साल पहले होलिका दहन के दौरान लगी आग ने पूरे गांव को राख में बदल दिया था। तब से इस गांव के लोगों ने होली का त्योहार पूरी तरह से बंद कर दिया।
मान्यता है कि एक बार कुछ साधु-संत गांव वालों से नाराज हो गए थे और उन्होंने श्राप दिया था कि अगर यहां होलिका दहन किया गया, तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाएगा। इसी डर से इस गांव के लोग न ही होलिका दहन करते हैं और न ही होली खेलते हैं।
![Holi Festival of Vrindavan & Mathura 2025 - New Delhi]()
झारखंड के दुर्गापुर गांव में भी पिछले सौ वर्षों से होली नहीं मनाई जा रही। इसके पीछे एक दर्दनाक घटना जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि गांव के राजा के बेटे की मृत्यु होली के दिन हुई थी, जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया था। इसके अगले ही साल राजा की भी होली के दिन मृत्यु हो गई। मरने से पहले राजा ने गांव के लोगों से कहा था कि यह गांव कभी भी होली का त्योहार नहीं मनाएगा। तब से लेकर आज तक यहां के लोग इस दिन को एक सामान्य दिन की तरह ही बिताते हैं और किसी भी तरह का उत्सव नहीं मनाते।
![Holi Festival - Colors of Spring]()
समय के साथ कई परंपराएं बदली हैं, लेकिन इन गांवों में आज भी ये मान्यताएं बरकरार हैं। लोगों की आस्था और पुरानी घटनाओं के प्रभाव के कारण यहां होली मनाने की कोई पहल नहीं की गई। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में होली का जश्न उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।
इन जगहों पर होली का न मनाया जाना सिर्फ परंपरा या मान्यता से जुड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ ऐतिहासिक और धार्मिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं वे स्थान जहां होली का उत्सव नहीं मनाया जाता और इसके पीछे की वजह क्या है।
ये खबर भी पढ़ें...
उत्तराखंड के खुरजान और क्विली गांव
गुजरात के रामसन गांव
ऐसा कहा जाता है कि, लगभग 2 सौ साल पहले होलिका दहन के दौरान लगी आग ने पूरे गांव को राख में बदल दिया था। तब से इस गांव के लोगों ने होली का त्योहार पूरी तरह से बंद कर दिया।
मान्यता है कि एक बार कुछ साधु-संत गांव वालों से नाराज हो गए थे और उन्होंने श्राप दिया था कि अगर यहां होलिका दहन किया गया, तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाएगा। इसी डर से इस गांव के लोग न ही होलिका दहन करते हैं और न ही होली खेलते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
Holi Festival of Vrindavan & Mathura 2025 - New Delhi
झारखंड का दुर्गापुर गांव
ये खबर भी पढ़ें..
Holi Festival - Colors of Spring
क्या इन परंपराओं में बदलाव आएगा
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari