राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक फुलेरा दूज, फूलों की होली से जुड़ी है अनोखी कथा

Kaushiki | Feb 13, 2026, 13:18 IST
Share
Phulera Dooj 2026
Phulera Dooj 2026

Phulera Dooj 2026: 19 फरवरी को फुलेरा दूज पर शादी का महामुहूर्त है। जानिए इस दिन का महत्व, पूजा विधि और राधा-कृष्ण की प्रेम कथा के बारे में विस्तार से।

होली का हुड़दंग और रंगों का खुमार अब बस कुछ ही दिन दूर रह गया है। फाल्गुन के फिजाओं में अब अबीर और गुलाल की महक आने लगी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आखिर ये फुलेरा दूज का पर्व क्या है? ब्रज में फूलों की होली के साथ ही इस दिन से फाल्गुन का रंग चढ़ने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र में इसे साल का सबसे बड़ा और पवित्र अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। बिना किसी ज्योतिषीय सलाह के इस दिन शादियां और शुभ काम किया जाता है। राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम और फूलों की महक इस दिन को बेहद खास बना देती है।

ये वही दिन है जब ब्रज में कान्हा ने राधा रानी संग फूलों की होली खेली थी। पंचांग के मुताबिक, इस बार फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। आइए जानें फुलेरा दूज का महत्व, शुभ मुहूर्त और परंपराएं।

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज कब मनाई जाएगी? यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और  महत्व - India TV Hindi
Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज कब मनाई जाएगी? यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व - India TV Hindi

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, द्वितीया तिथि 18 फरवरी को शुरू होगी। तिथि का आरंभ दोपहर 04:57 बजे होगा और समापन 19 फरवरी को होगा। 19 फरवरी दोपहर 03:58 बजे तक द्वितीया तिथि मान्य रहने वाली है। उदया तिथि के कारण फुलेरा दूज का पर्व 19 फरवरी को ही मनाया जाएगा। इस पूरे दिन को किसी भी दोष से मुक्त और अत्यंत पवित्र माना जाता है।

विवाह के लिए क्यों है ये सर्वोत्तम दिन

मान्यता है कि इस दिन विवाह करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। भगवान श्री कृष्ण और राधा जी का विशेष आशीर्वाद नवविवाहित जोड़ों को मिलता है।

इस दिन की गई शादियां जन्म-जन्मांतर के मजबूत प्रेम संबंधों में बदल जाती हैं। अबूझ मुहूर्त होने से लोग बिना पंडित की सलाह के भी शादी कर सकते हैं। यही कारण है कि उत्तर भारत में इस दिन रिकॉर्ड शादियां होती हैं।

Phulera Dooj 2026 Date: फाल्गुन में कब है फुलेरा दूज? अभी नोट करें तिथि और  शुभ मुहूर्त - phulera dooj 2026 date and shubh muhurat know more details
Phulera Dooj 2026 Date: फाल्गुन में कब है फुलेरा दूज? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त - phulera dooj 2026 date and shubh muhurat know more details

फुलेरा दूज की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक, एक बार श्री कृष्ण बहुत दिनों तक वृंदावन नहीं आए। राधा रानी और गोपियां उनके विरह में अत्यंत दुखी और व्याकुल रहने लगीं।

राधा जी की उदासी के कारण प्रकृति और मधुवन के फूल मुरझाने लगे थे। जब कृष्ण को यह ज्ञात हुआ, तो वे तुरंत राधा से मिलने पहुंचे। कृष्ण के आगमन से राधा खुश हुईं और चारों ओर हरियाली छा गई।

कृष्ण ने एक फूल तोड़कर राधा जी के ऊपर प्रेम से फेंक दिया। इसके बाद वहां मौजूद गोपियों ने भी एक-दूसरे पर फूल बरसाने शुरू किए। तभी से इस तिथि को फूलों की होली या फुलेरा दूज कहा गया।

Phulera Dooj 2026 Date: कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज और कब कान्हा संग खेली  जाएगी फूलों की होली? जानिए तारीख और मुहूर्त - phulera dooj 2026 date  flowers holi with lord krishna
Phulera Dooj 2026 Date: कब मनाया जाएगा फुलेरा दूज और कब कान्हा संग खेली जाएगी फूलों की होली? जानिए तारीख और मुहूर्त - phulera dooj 2026 date flowers holi with lord krishna

फुलेरा दूज की परंपराएं

फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण को विशेष व्यंजन चढ़ाए जाते हैं। इस दिन श्री कृष्ण को पोहा और मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। यह भोग बाद में भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

इसी दिन से होली की तैयारी भी विधिवत रूप से शुरु हो जाती है। महिलाएं गोबर से छोटी-छोटी गुलरियां बनाना आज से ही शुरू कर देती हैं। इन गुलरियों की मालाएं बनाकर होलिका दहन के दिन अग्नि में समर्पित की जाती हैं।

Phulera Dooj kab hai 2026 Date muhurat agni panchak importance | कब है फुलेरा  दूज? पूरे दिन रहता है स्वयं सिद्ध मुहूर्त, खेली जाएगी फूलों की होली, जानें  तारीख, शुभ समय ...
Phulera Dooj kab hai 2026 Date muhurat agni panchak importance | कब है फुलेरा दूज? पूरे दिन रहता है स्वयं सिद्ध मुहूर्त, खेली जाएगी फूलों की होली, जानें तारीख, शुभ समय ...

ब्रज मंडल में उत्सव का माहौल

मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में इस दिन की रौनक देखते ही बनती है। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया जाता है।

भगवान की मूर्ति की कमर पर रंगीन कपड़ा बांधा जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि कान्हा होली खेलने को तैयार हैं। भक्त एक-दूसरे पर गुलाल और फूल डालकर खुशियां साझा करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

चंद्र ग्रहण के कारण इस बार बदलेगी रंगों वाली होली की तारीख, जानें सूतक काल का सही समय

होली 2026 पर भद्रा और ग्रहण का साया, भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां

3 या 4 मार्च, कब मनेगी होली 2026? राधा-कृष्ण की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

2026 में कब है महाशिवरात्रि, 300 साल बाद बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Tags:
  • होली
  • मथुरा
  • शुभ मुहूर्त
  • भगवान कृष्ण
  • वृंदावन
  • राधा रानी
  • फुलेरा दूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती