आज लोहड़ी का जश्न, नई फसल और खुशियों का पर्व
thesootr Desk | Jan 13, 2025, 08:37 IST
LOHARI 2025
सिख-पंजाबी समाज लोहड़ी का पर्व पारंपरिक और इको-फ्रेंडली तरीके से मना रहा है। गौतम नगर में गोकाष्ठ का उपयोग, भांगड़ा-गिद्दा, और नववधू-संतान प्राप्ति के उत्सवों के साथ शहरभर में लोहड़ी की धूम रहेगी।
भोपाल में सोमवार को सिख और पंजाबी समाज लोहड़ी पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाएगा। यह पर्व नई फसलों के आगमन, संतान प्राप्ति और नववधू के स्वागत की खुशियों के साथ मनाया जाता है। समाज के लोग तिल, मक्का और अन्य सामग्री अग्नि में अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गौतम नगर में गोकाष्ठ का उपयोग कर ईको-फ्रेंडली लोहड़ी मनाई जाएगी। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि आयोजन में रहवासियों को भी शामिल होने की अपील की गई है।
गुरुचरण सिंह अरोरा के मुताबिक, जिन घरों में हाल ही में संतान प्राप्ति या नववधु का आगमन हुआ है, वहां लोहड़ी का खास उत्सव मनाया जाएगा। ईदगाह हिल्स निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि, उनके परिवार में नववधु के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया है।
अरेरा कॉलोनी सहित भेल, बैरागढ़, कोलार, अशोका गार्डन, सिंधी कॉलोनी और पंजाबी बाग में लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर भांगड़ा और गिद्धा के साथ उत्सव मनाया जाएगा।
विशेष कार्यक्रम: 19 जनवरी को रानी कमलापति स्टेशन के पास नर्मदा क्लब में लोहड़ी मेला आयोजित होगा।
गोकाष्ठ संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण समिति ने शहर के छह स्थानों पर गोकाष्ठ विक्रय केंद्र स्थापित किए हैं। यहां 25 किलो के बैग में गोकाष्ठ उपलब्ध रहेगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना लोहड़ी मनाई जा सके।
ईको-फ्रेंडली लोहड़ी का आयोजन
खुशियों वाले घरों में विशेष जश्न
भांगड़ा-गिद्दा और सामूहिक जश्न
विशेष कार्यक्रम: 19 जनवरी को रानी कमलापति स्टेशन के पास नर्मदा क्लब में लोहड़ी मेला आयोजित होगा।
पर्यावरण संरक्षण के प्रयास
FAQ
- लोहड़ी का पर्व भोपाल में कैसे मनाया जाता है?
भोपाल में लोहड़ी पारंपरिक पूजा, भांगड़ा-गिद्धा, और सामूहिक आयोजनों के साथ मनाई जाती है। - इको-फ्रेंडली लोहड़ी क्या है?
यह लोहड़ी गोकाष्ठ का उपयोग कर मनाई जाती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता। - गोकाष्ठ विक्रय केंद्र कहां हैं?
भोपाल में छह स्थानों पर गोकाष्ठ विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। - क्या लोहड़ी पर विशेष आयोजन होता है?
19 जनवरी को रानी कमलापति स्टेशन के पास नर्मदा क्लब में लोहड़ी मेला आयोजित होगा। - लोहड़ी की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
नई फसलों का स्वागत, भांगड़ा-गिद्धा, नववधु का आगमन, और संतान प्राप्ति की खुशियां इस पर्व की खासियत हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA