महाशिवरात्रि 2025 : दुर्लभ संयोगों से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक उन्नति

Kaushiki | Feb 10, 2025, 12:40 IST
Share
SHIV KRIPA
SHIV KRIPA

महाशिवरात्रि 2025 पर बन रहे दुर्लभ योगों से कुछ खास राशियों की किस्मत बदलने वाली है। इन राशि के जातकों को करियर, धन और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। इन राशि वालों को भी शिव की कृपा का विशेष लाभ मिलेगा...

MAHASHIVARATRI: महाशिवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। एसा कहा जाता है कि, इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सुख, समृद्धि और खुशहाली मिलती है। शिव अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। तो ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनका लाभ कुछ विशेष राशियों को भी मिलेगा। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं...

ये खबर भी पढ़ें...

शिवरात्रि पर बनेंगे शुभ योग

इस साल महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। पंडितों के मुताबिक, श्रवण नक्षत्र सुबह से लेकर शाम 5:08 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही बुध, शनि और सूर्य तीनों ग्रह कुंभ राशि में उपस्थित रहेंगे। इन ग्रहों की स्थिति से बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे, जो उन्हें धन, व्यापार और करियर में उन्नति प्रदान करेंगे।

दुर्लभ योगों का प्रभाव

इस महाशिवरात्रि पर बन रहे योग कुछ खास राशियों के लिए बेहद फलदायी होंगे। इन योगों का प्रभाव उनके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह समय न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से भी उन्नति का होगा। इन योगों से जुड़े उपायों को अपनाकर भक्त अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

किन राशियों को मिलेगा लाभ

  • मेष राशि:
    पंडितों के मुताबिक, मेष राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि नई खुशियां लेकर आएगी। उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। कई दिनों से लंबित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी और आर्थिक रूप से नए अवसर प्राप्त होंगे।
  • सिंह राशि:
    पंडितों के मुताबिक, सिंह राशि वालों पर शिव कृपा विशेष रूप से बरसेगी। इस महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग इनके तरक्की के रास्ते खोलेंगे। वेतन वृद्धि के साथ संपत्ति या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर हो जाएगा।
  • मिथुन राशि:
    पंडितों के मुताबिक, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष शुभ रहेगा। यदि वे व्यापार में किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। यह डील लंबे समय तक लाभ पहुंचाने वाली होगी। शिव और शनि की कृपा से आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी।

ये खबर भी पढ़ें..

Mahashivratri 2022 Shubh Muhurat: महाशिवरात्रि आज, जानें- शुभ मुहूर्त और  चारों पहर की पूजा का समय, करें ये उपाय - Mahashivratri 2022 puja shubh  muhurat do any one of these remedies your
Mahashivratri 2022 Shubh Muhurat: महाशिवरात्रि आज, जानें- शुभ मुहूर्त और चारों पहर की पूजा का समय, करें ये उपाय - Mahashivratri 2022 puja shubh muhurat do any one of these remedies your


पूजा का महत्व

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक, मंत्र जाप और रात्रि जागरण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शिव पुराण के मुताबिक, इस दिन शिव आराधना करने वाले भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. महाशिवरात्रि 2025 कब है?
    महाशिवरात्रि 2025 में 26 फरवरी को मनाई जाएगी।
  2. महाशिवरात्रि पर कौन से दुर्लभ संयोग बन रहे हैं?
    श्रवण नक्षत्र और त्रिग्रही योग (बुध, शनि, सूर्य का संयोग) इस दिन बन रहा है।
  3. महाशिवरात्रि पर शिव पूजा का महत्व क्या है?
    इस दिन शिव पूजा से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  4. शुभ योगों का प्रभाव किस प्रकार रहेगा?
    ये योग आर्थिक, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mahashivaratri
  • Festival of Mahashivaratri
  • latest news
  • देश दुनिया न्यूज
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • भगवान शिव का पूजन
  • महाशिवरात्रि 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा