महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Kaushiki | Feb 05, 2026, 13:51 IST
Share
Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026

साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि का निशिता काल पूजन मुहूर्त 15 फरवरी की मध्यरात्रि को ही प्राप्त हो रहा है।

Mahashivratri 2026: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि महादेव की कृपा पाने की सबसे बड़ी रात है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। साल 2026 में ये पवित्र त्योहार 15 फरवरी, रविवार के दिन बड़े उल्लास से मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस बार ग्रहों के दुर्लभ संयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण शिव पूजा का फल कई गुना बढ़ गया है। भक्त इस दिन विशेष उपायों से आर्थिक तंगी और विवाह की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानें....

महाशिवरात्रि 2026 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 15 फरवरी को शाम 5:06 बजे से होने जा रहा है। तिथि का समापन अगले दिन यानी 16 फरवरी को शाम 5:35 बजे पर होगा। शास्त्र सम्मत नियमों के मुताबिक, शिवरात्रि का पूजन निशिता काल यानी मध्यरात्रि में किया जाता है।

इसलिए त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी होने के कारण 15 फरवरी को ही व्रत रखना उत्तम है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह से शाम तक रहेगा जो हर कार्य में सफलता दिलाता है।

चार प्रहर की पूजा का समय

शास्त्रों के मुताबिक महाशिवरात्रि (महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त) की रात को चार प्रहरों में बांटकर पूजा की जाती है। प्रत्येक प्रहर की पूजा भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाली है।

  • प्रथम प्रहर: शाम 06:15 से रात 09:28 बजे तक।
  • द्वितीय प्रहर: रात 09:29 से मध्यरात्रि 12:41 बजे तक।
  • तृतीय प्रहर: मध्यरात्रि 12:42 से रात 03:54 बजे तक।
  • चतुर्थ प्रहर: रात 03:55 से सुबह 07:07 बजे तक।

महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री

  • अभिषेक के लिए: गंगाजल, शुद्ध जल, कच्चा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (पंचामृत)।
  • श्रृंगार के लिए: सफेद चंदन, भस्म, अक्षत (बिना टूटे चावल), जनेऊ और मौली (कलावा)।
  • महादेव की प्रिय वनस्पतियां: बेलपत्र (साफ और साबुत), शमी पत्र, धतूरा, भांग और मंदार (आक) के फूल।
  • सुगंध और प्रकाश: धूपबत्ती, कपूर, रुई की बत्ती, शुद्ध घी का दीपक और इत्र।
  • नैवेद्य (भोग): बेर, केला, संतरा (मौसमी फल), मिठाई या पंचमेवा।
  • अन्य सामग्री: पान का पत्ता, सुपारी, लौंग और इलायची।

महाशिवरात्रि पूजन विधि

  • स्नान और संकल्प: महाशिवरात्रि का त्योहार मेंसुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनकर महादेव के व्रत का संकल्प लें।
  • शिवलिंग अभिषेक: सबसे पहले शुद्ध जल से, फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (पंचामृत) से अभिषेक करें।
  • शुद्धिकरण: पंचामृत के बाद एक बार फिर गंगाजल या साफ जल चढ़ाकर शिवलिंग को अच्छी तरह साफ करें।
  • चंदन तिलक: महादेव के स्वरूप शिवलिंग पर सफेद चंदन या भस्म से त्रिपुंड (तीन रेखाएं) तिलक लगाएं।
  • प्रिय सामग्री अर्पण: अब शिवजी को उनके प्रिय बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, भांग और मंदार के फूल चढ़ाएं।
  • धूप-दीप और भोग: घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ को फल, मिठाई या केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
  • आरती और क्षमा: 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें, शिव आरती गाएं और पूजा में हुई गलती की क्षमा मांगें।

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

  • शमी के पत्तों का विशेष उपाय
    शिव पुराण में शमी के वृक्ष को अत्यंत पवित्र और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने से शनि दोष भी शांत होता है। पंडितों का मानना है कि इस दिन किए गए छोटे उपाय जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उपाय
    यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि की सुबह महादेव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के बाद 5 या 7 शमी की पत्तियां श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। पूजा के बाद एक पत्ती अपनी तिजोरी में रखने से धन का आगमन होने लगता है। इससे रुका हुआ पैसा भी वापस आता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • विवाह की बाधाएं दूर करने का मार्ग
    शादी में देरी हो रही हो, तो महाशिवरात्रि की रात शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें। शिवलिंग पर कम से कम 11 शमी पत्र चढ़ाकर सुयोग्य जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से विवाह मार्ग की सभी अदृश्य बाधाएं भगवान भोलेनाथ की कृपा से मिट जाती हैं। माता पार्वती और शिव जी का आशीर्वाद आपके दांपत्य जीवन में खुशियां भर देता है।
  • करियर और व्यापार में सफलता के उपाय
    नौकरी या बिजनेस में रुकावट आ रही हो, तो 21 शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति और काम में नई ऊर्जा मिलती है। अगले दिन एक शमी पत्र अपने पर्स में रखने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। महादेव की आराधना करने से करियर की चुनौतियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और तरक्की मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

FAQ

  1. महाशिवरात्रि 2026 की सही तारीख और व्रत का दिन कौन सा है?
    साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि का निशिता काल पूजन मुहूर्त 15 फरवरी की मध्यरात्रि को ही प्राप्त हो रहा है।
  2. शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है?
    शिव पुराण के अनुसार शमी पत्र चढ़ाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कर्ज मिटता है। यह उपाय धन वृद्धि, करियर में सफलता और विवाह की बाधाएं दूर करने में सहायक है।
  3. महाशिवरात्रि पर अभिषेक के लिए कौन सी सामग्री सबसे उत्तम मानी जाती है?
    पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, शक्कर) से अभिषेक करना सबसे श्रेष्ठ और फलदायी माना जाता है। इसके अलावा गन्ने का रस लक्ष्मी प्राप्ति और गंगाजल मन की शांति के लिए चढ़ाया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें....

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

Maha Shivratri 2026: उज्जैन में मचेगी शिव-विवाह उत्सव की धूम, Mahakal नौ स्वरूपों मे देंगे दर्शन

क्या आप जानते हैं फाल्गुन नहीं, इस महीने में हुआ था शिव और पार्वती का विवाह

Narmada Jayanti: शिव के पसीने की एक बूंद से कैसे हुआ इस मोक्षदायिनी नदी का जन्म

Tags:
  • महाशिवरात्रि
  • महाशिवरात्रि का त्योहार
  • Mahashivratri
  • महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त
  • महाशिवरात्रि पूजन विधि
  • maha shivratri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती