शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन: ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, सभी मनोकामना होंगी पूरी

Anjali Dwivedi | Published:
Share
navratri
navratri

पूजा के स्‍थान को गंगाजल से शुद्ध कर लें। उसके बाद लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां की मूर्ति या फिर तस्‍वीर को स्‍थापित करें। पीले फूलों से मां का श्रृंगार करें। पूजा में फल, फूल मिठाई, लौंग, इलाइची, अक्षत, धूप, दीप और केले का फल अर्पित करें।

धर्म ज्योतिष न्यूज:नवरात्रि के पांचवें दिन विशेष रूप से मां स्कंदमाता के लिए समर्पित है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से हर प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मां स्कंदमाता को कार्तिकेय (स्कंद) की माता के रूप में पूजा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... शारदीय नवरात्रि में जा रहे मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने, तो जानें से पहले जरूर पढ़ें ये लेटेस्ट ट्रेवल गाइड

मां स्कंदमाता की कथा

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, तारकासुर नामक एक राक्षस ने देवताओं को बहुत ज्यादा परेशान किया। उसका वध केवल भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय (स्कंद) के हाथों ही संभव था। ऐसे में मां पार्वती ने अपने पुत्र कार्तिकेय को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कंदमाता का रूप धारण किया। स्कंदमाता से युद्ध प्रशिक्षण लेने के बाद, कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया और देवताओं को राहत दी। इस प्रकार, मां स्कंदमाता ने अपने पुत्र की सफलता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसे शक्ति प्रदान की।

maa Skandmata 5
maa Skandmata 5


मां की पूजा विधि

नवरात्रि का पांचवां दिनस्कंदमाता की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को शुद्ध करें। इसके बाद, लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां स्कंदमाता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पीले फूलों से मां का श्रृंगार करें और फल, मिठाई, लौंग, इलाइची, अक्षत, धूप, दीप, और केले का फल अर्पित करें। इसके बाद, कपूर और घी से मां की आरती करें। पूजा के बाद, क्षमा याचना करते हुए दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मां स्कंदमाता की पूजा में पीले या सुनहरे रंग के वस्‍त्र पहनना शुभ माना जाता है। उनकी पूजा में पीले फूल और पीले फल चढ़ाना शुभ होता है।

ये खबर भी पढ़ें... शारदीय नवरात्रि 2025: तिथियों को लेकर पंडितों में मतभेद, 25 सितंबर को किस देवी की करें पूजा

maa Skandmata 3
maa Skandmata 3


स्कंदमाता का भोग

मां स्कंदमाता को पीले रंग की चीजें प्रिय होती हैं। आप उन्हें केले, बेसन के लड्डू, केसर की खीर या अन्य पीली मिठाइयां अर्पित कर सकते हैं। ये चीजें मां को प्रसन्न करती हैं और आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... शारदीय नवरात्रि 2025: तिथियों को लेकर पंडितों में मतभेद, 25 सितंबर को किस देवी की करें पूजा

maa Skandmata 4
maa Skandmata 4


मां स्कंदमाता मंत्र

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥ ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥

स्कंदमाता की आरती

जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवा नाम तुम्हारा आता।
सब के मन की जानन हारी, जग जननी सब की महतारी।
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं, हरदम तुम्हे ध्याता रहूं मैं।
कई नामो से तुझे पुकारा, मुझे एक है तेरा सहारा।
कहीं पहाड़ों पर है डेरा, कई शहरों में तेरा बसेरा।
हर मंदिर में तेरे नजारे गुण गाये, तेरे भगत प्यारे भगति।
अपनी मुझे दिला दो शक्ति, मेरी बिगड़ी बना दो।
इन्दर आदी देवता मिल सारे, करे पुकार तुम्हारे द्वारे।
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये, तुम ही खंडा हाथ उठाये।
दासो को सदा बचाने आई, चमन की आस पुराने आई।

ये खबर भी पढ़ें...शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि

Tags:
  • Navratri
  • शारदीय नवरात्रि
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • नवरात्रि का पांचवां दिन
  • मां स्कंदमाता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर