शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है जल? क्या वाकई एक लोटा जल है हर समस्या का हल, जानें वैज्ञानिक सच

Kaushiki | Dec 21, 2025, 14:00 IST
Share
shivling-jal-abhishek-religious-significance-scientific-benefits
shivling-jal-abhishek-religious-significance-scientific-benefits

शिवलिंग पर जल चढ़ाना केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का विज्ञान है। यह क्रिया मानसिक तनाव कम करने और वातावरण को शुद्ध करने में मदद करती है।

Latest Religious News: हम जब भी शिवालय जाते हैं, तो भक्तों की लंबी कतारें देखते हैं। हर हाथ में एक लोटा जल होता है, जो भोलेनाथ को समर्पित होता है। आज के दौर में ये कहना सच है कि एक लोटा जल समस्याओं का हल है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन में विषपान से शिवजी के शरीर में उत्पन्न हुई जलन को शांत करने के लिए देवताओं ने जलाभिषेक शुरू किया था। भारतीय संस्कृति में ये परंपरा सदियों पुरानी और बहुत व्यापक मानी जाती है।

आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि शिवलिंग से निकलने वाली तीव्र ऊर्जा को जल की शीतलता संतुलित करती है। लोग इसे केवल एक धार्मिक रस्म समझकर पूरा करते हैं। लेकिन इसके पीछे बहुत ही ठोस वैज्ञानिक और पौराणिक आधार मौजूद हैं। आइए जानें शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है जल...

Mahashivratri 2025 rules of offering water to shivling Mahashivratri 2025: शिवलिंग  पर जल चढ़ाने से पहले जान लें नियम, न करें ये 5 गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ -  Hindustan
Mahashivratri 2025 rules of offering water to shivling Mahashivratri 2025: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें नियम, न करें ये 5 गलती, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan

क्यों शुरू हुआ महादेव का जलाभिषेक

समुद्र मंथन के समय अमृत से पहले 'हलाहल' नामक विष निकला था। ये विष इतना भयंकर था कि पूरी सृष्टि का विनाश कर सकता था। सृष्टि को बचाने के लिए गवान शिव ने उस विष को स्वयं पी लिया। उन्होंने विष को अपने गले में ही रोक लिया था।

विष के प्रभाव से शिवजी का कंठ नीला हो गया और शरीर जलने लगा। महादेव (भगवान शिव का पूजन)को इसी कारण से 'नीलकंठ' नाम से पुकारा जाता है। विष की उस जलन को शांत करने के लिए देवताओं ने जल अर्पित किया। तभी से भक्त अपने आराध्य को शीतलता प्रदान करने के लिए जल चढ़ाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन मंगल नाथ मंदिर: भगवान शिव के पसीने से हुआ था मंगल ग्रह का जन्म, जानें कैसे

Mahashivratri 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां |  mistakes to avoid while offering water to shivling | Herzindagi
Mahashivratri 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां | mistakes to avoid while offering water to shivling | Herzindagi

वैज्ञानिक कारण: शिवलिंग और ऊर्जा का संतुलन

आमतौर पर शिवलिंग बेसाल्ट या ग्रेनाइट जैसे विशेष पत्थरों से बने होते हैं। भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पत्थर प्राकृतिक ऊर्जा और रेडिएशन को सोखते हैं। जल एक प्राकृतिक शीतलक है जो तापमान को नियंत्रित रखता है।

शिवलिंग पर निरंतर जल चढ़ाने से वहां का वातावरण संतुलित रहता है। ये क्रिया शिवलिंग से निकलने वाली तीव्र ऊर्जा को शांत करती है। इसी वजह से मंदिर परिसर में हमें असीम शांति का अनुभव होता है। यह उस स्थान के सूक्ष्म वातावरण को शुद्ध करने का एक तरीका है।

ये खबर भी पढ़ें...

न्यू ईयर पर महाकाल मंदिर जाने का है प्लान, तो भस्म आरती बुकिंग से जुड़ी ये जरूरी लेटेस्ट जानकारी जरूर पढ़ें

Shravan 2021: जानिए, सावन माह में भगवान शिव को जल चढ़ाने की सही विधि - Know  the correct method of offering Jal to Lord Shiva in the month of Sawan
Shravan 2021: जानिए, सावन माह में भगवान शिव को जल चढ़ाने की सही विधि - Know the correct method of offering Jal to Lord Shiva in the month of Sawan

मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति

जब हम एकाग्र होकर शिवलिंग पर धीरे-धीरे जल चढ़ाते हैं, तो वे ध्यान है। गिरते हुए जल की ध्वनि और स्पर्श मन को वर्तमान में लाता है। ये प्रक्रिया मस्तिष्क में अल्फा तरंगें पैदा करती है जिससे तनाव कम होता है।

एकाग्रता बढ़ने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति और संकल्प मजबूत होते हैं। यह क्रिया मन की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भरती है। शिव पर जल अर्पण करना वास्तव में खुद को शांत करने की मेथड है।

सावन में क्या पहले चढ़ाएं जल या बेलपत्र शिवपुराण में छिपा है | Subkuz
सावन में क्या पहले चढ़ाएं जल या बेलपत्र शिवपुराण में छिपा है | Subkuz

शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है जलाभिषेक

हिंदू धर्म मेंजल को सृष्टि का आधार और सबसे शुद्ध तत्व माना जाता है। जल चढ़ाना हमारे अहंकार को शिव के चरणों में त्यागने का प्रतीक है। भक्त अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शीतल जल का सहारा लेते हैं।

सावन के महीने में इस परंपरा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। प्रकृति और पुरुष के मिलन को जल के माध्यम से दर्शाया जाता है। यह सरल सा कार्य हमें अनुशासन और धैर्य की शिक्षा देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

नए साल में सपनों को सच करने का क्या है असली विज्ञान, जानें क्या कहता है Manifestation Techniques

नए साल 2026 के लिए महाकाल मंदिर में बदली दर्शन व्यवस्था, अब इस गेट से होगा प्रवेश, जानें पूरी व्यवस्था

Tags:
  • भगवान शिव
  • हिंदू धर्म
  • जलाभिषेक
  • महादेव
  • भगवान शिव का पूजन
  • Latest Religious News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज