भारत में दीपावली के अनोखे रीति-रिवाज

Dolly patil | Oct 29, 2024, 14:41 IST
Share
DIWALI
DIWALI

दिवाली को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र की अपनी एक पहचान है और त्योहारों को मनाने के तरीके भी अलग-अलग हैं। आज हम आपको बताएंगे देश के ऐसे राज्यों और शहरों के बारे में जहां दिवाली अनोखे रीति रिवाजों के साथ मनाई जाती है।

दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है। इस पर्व को देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत देश को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां के हर क्षेत्र की अपनी एक पहचान है, साथ ही त्योहारों को मनाने के तरीके भी भिन्न-भिन्न हैं। आज हम आपको बताएंगे देश के ऐसे राज्यों और शहरों के बारे में जहां दिवाली अनोखे रीति रिवाजों के साथ मनाई जाती है।

कोलकाता

माना जाता है कि बंगाल पर मां काली की विशेष कृपा है। आमतौर पर दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, लेकिन कोलकाता में काली माता की पूजा करके दिवाली मनाई जाती है। इस दिन यहां देवी काली के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

अयोध्या

श्री राम की नगरी अयोध्या की दिवाली बड़ी खास होती है। इस दिन यहां सरयू नदी के तट पर लाखों दीपक जलाए जाते हैं। जब प्रभु राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटकर आए थे तब उनका स्वागत पुरे राज्य में इसी तरह दिए जलाकर किया गया था। इसके साथ ही यहां दीपावली पर झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

गोवा

दिवाली के दिन बम-पटाखे तो सभी जलाते हैं, लेकिन गोवा में अलग तरीके से दिवाली मनाई जाती है। यहां इस पर्व पर नरकासुर के पुतलों को जलाया जाता है। यहां दशहरा के जैसे बड़े-बड़े पुतले बनाकर दिवाली की रात को जलाए जाते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

पंजाब

पंजाब में दिवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में भव्यता से मनाया जाता है। इसका कारण है कि इस दिन सिखों के गुरु हरगोबिंद सिंह जी की रिहाई हुई थी। दिवाली के दिन यहां गुरुद्वारे में दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही लंगर का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की रौनक बहुत शानदार होती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अयोध्या
  • Diwali
  • 24 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या
  • 2024 से अयोध्या में रामराज
  • कोलकाता
  • पंजाब
  • Diwali 2024
  • दिवाली 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज