क्या आप भी वीकेंड पर देर तक सोकर अपने शरीर को दे रहे हैं जहर, तो जान लीजिए हार्वर्ड की ये Sleep Science

Kaushiki | Dec 21, 2025, 14:27 IST
Share
benefits-waking-up-same-time-daily-health-tips
benefits-waking-up-same-time-daily-health-tips

रोज एक तय समय पर जागने की आदत शरीर की आंतरिक घड़ी (Circadian Rhythm) को संतुलित रखती है, जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है और मानसिक तनाव कम होता है।

हम अक्सर सोचते हैं कि वीकेंड पर देर तक सोना हमारे शरीर को आराम देता है, लेकिन साइंस इसे 'सोशल जेटलैग' कहता है। साइंस कहता है कि इर्रेगुलर स्लीप हमारे शरीर के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, उठने का समय हमारी पूरी डेली रूटीन का सबसे इम्पोर्टेन्ट बेसिस होता है।

चाहे कड़कड़ाती ठंड हो, तपती गर्मी हो या फिर सुहावनी बरसात एक ही समय पर उठना जरूरी है। जब हम रोज एक तय समय पर जागते हैं, तो हमारा शरीर एक रिदम में आ जाता है। इसे हम अपनी आंतरिक घड़ी या 'सकैडियन रिदम' कहते हैं। जानें देर तक सोने के नुकसान...

ये खबर भी पढ़ें...

नए साल में सपनों को सच करने का क्या है असली विज्ञान, जानें क्या कहता है Manifestation Techniques

क्या आप जानते हैं सुबह जल्दी उठने के ये फायदे? - early wake up is good for  body fitness - AajTak
क्या आप जानते हैं सुबह जल्दी उठने के ये फायदे? - early wake up is good for body fitness - AajTak

सकैडियन रिदम क्या है

सकैडियन रिदम (Circadian Rhythm) हमारे शरीर के अंदर की एक 'Natural Clock' है। ये 24 घंटे के साइकिल में काम करती है। ये हमारे शरीर को बताती है कि कब जागना है और कब सोना है।

ये रिदम मेनली रोशनी और अंधेरे से कंट्रोल होती है। जब सूरज की रोशनी हमारी आंखों पर पड़ती है, तो दिमाग एक्टिव होता है। शरीर को ऊर्जा देता है।

रात को अंधेरा होने पर शरीर 'मेलाटोनिन' नाम का हार्मोन बनाता है जिससे हमें नींद आती है। अगर ये रिदम बिगड़ जाए, तो थकान, मोटापा और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है जल? क्या वाकई एक लोटा जल है हर समस्या का हल, जानें वैज्ञानिक सच

Life Management: आपको भी सुबह जल्दी उठने में करनी पड़ती है मशक्कत, तो  अपनाएं ये आसान टिप्स - Life Management follow these easy tips to wake up  early in the morning
Life Management: आपको भी सुबह जल्दी उठने में करनी पड़ती है मशक्कत, तो अपनाएं ये आसान टिप्स - Life Management follow these easy tips to wake up early in the morning

डेली उठने के 6 बड़े फायदे

  • सर्केडियन रिदम का सटीक बैलेंस
    रोज एक समय पर उठने से आपकी बॉडी क्लॉक पूरी तरह स्टेबल रहती है। यह सिस्टम आपके नींद के हार्मोन, शरीर के तापमान और मूड को कंट्रोल करता है। जब रिदम सही होता है, तो रात को नींद भी अपने आप समय पर आती है।
  • दिनभर बनी रहती है सुपर एनर्जी
    कभी जल्दी तो कभी बहुत देर से उठने से शरीर में 'सोशल जेटलैग' महसूस होता है। इससे आपको पूरे दिन आलस और भारीपन महसूस होता रहता है। नियमित उठने वाले लोग दिनभर ज्यादा एक्टिव, अलर्ट और फ्रेश फील करते हैं।
  • मोटापा और डायबिटीज का खतरा कम
    साइंस के मुताबिक, अनियमित नींद से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। सही समय पर जागने से पाचन तंत्र और इंसुलिन लेवल सही रहता है। इससे वजन कंट्रोल करना और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचना आसान हो जाता है।
  • मेंटल हेल्थ और फोकस में इम्प्रूवमेंट
    नियमित नींद पैटर्न से दिमाग को सफ्फिसिएंट रिकवरी का समय मिलता है। इससे आप तनाव और एंग्जायटी से काफी हद तक दूर रहते हैं। सुबह जल्दी उठकर आप ज्यादा फोकस के साथ अपने काम पूरे कर पाते हैं।
  • हार्ट हेल्थ के लिए सबसे सेफ आदत
    स्टडीज (change in lifestyle) बताती हैं कि जो लोग रोज एक ही समय पर जागते हैं, उनका हार्ट ज्यादा हेल्दी रहता है। अनियमित नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट डिजीज का खतरा बना रहता है। ये छोटी सी आदत आपकी ऐज बढ़ाने में भी मदद करती है।
  • हार्मोनल बैलेंस और ग्लोइंग स्किन
    जब आप एक तय रूटीन (healthy lifestyle)फॉलो करते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल और मेलाटोनिन का बैलेंस बना रहता है। ये न सिर्फ आपको जवान रखता है बल्कि आपकी स्किन पर भी नेचुरल ग्लो लाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

भारत में हाइपरटेंशन : 21 करोड़ लोग हाई बीपी के मरीज, WHO ने गंभीर बीमारियों पर चेताया

WHO ने पॉपुलर GLP-1 Drug पर जारी की ग्लोबल गाइडलाइन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Tags:
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • change in lifestyle
  • lifestyle
  • साइंस
  • healthy lifestyle
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच