CGBSE 12th Revaluation Results जारी, चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों के बढ़े अंक

Amresh Kushwaha | Published:
Share
 CGBSE 12th Revaluation Results released
CGBSE 12th Revaluation Results released

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पुनर्मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इससे चार हजार से अधिक परीक्षार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है।

CGBSE Class 12 Revaluation Results 2024 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए पुनर्मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 अभ्यर्थियों के अंकों में बदलाव हुआ है।

बता दें, इस परीक्षा के माध्यम से CGBSE के छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका दिया गया था। आपको ध्यान होगा नियमित कक्षा 12वीं के परिणाम 9 मई, 2024 को घोषित किए गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...CG BOARD : 10वीं और 12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, देखें TOPPERS की लिस्ट

जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध किया था, वे उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

4 हजार से ज्यादा छात्रों के नंबर में हुआ बदलाव


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि, पुनर्गणना के एक हजार 84 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन समेत 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे। मण्डल की तरफ से जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 और पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार समेत 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...प्राइमरी में 25 लाख बच्चे लेते हैं एडमिशन, हायर सेकंडरी में पहुंचते हैं महज 5 लाख स्टूडेंट

छात्र दोबारा दे सकेंगे परीक्षा


छत्तीसगढ़ में इसी सत्र से दो बार बोर्ड की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार सप्लीमेंट्री एग्जाम नहीं होंगे। किसी सब्जेक्ट में फेल या श्रेणी सुधार करने वाले छात्र आवेदन देकर सेकेंड चांस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूरक परीक्षा की जगह हर साल दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस बार सेकेंड चांस के लिए 10वीं की परीक्षा 24 जुलाई से और 12वीं की परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़िए...CM Kaushal Vikas Yojana 2024 के लिए जल्द करें आवेदन, 28 जून है अंतिम तिथि

CG 12वीं बोर्ड का कितना रहा रिजल्ट


12वीं बोर्ड में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में 2 लाख 61 हजार 77 छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 2 लाख 58 हजार 704 छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें 83.72 फीसदी छात्राएं और 76.91 छात्र पास हुए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है।

ये खबर भी पढ़िए...घर और पानी के लिए तरस रही बैगा जनजाति, PM आवास योजना में बने जर्जर घर, रहते हैं पशु

Thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • cgbse
  • CGBSE Class 12 Revaluation Results 2024
  • CG 12वीं बोर्ड का कितना रहा रिजल्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर